Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:36 AM IST
herzindagi
How Do You Get Rid Of Rats Fast

घर में चूहों की एंट्री होगी बैन, साबुन वाला यह 1 वायरल नुस्खा दिखाएगा घर के बाहर का रास्ता

How Do You Get Rid Of Rats Fast: क्या आपके घर में भी चूहों ने आतंक मचा रखा है? अब आपको महंगे केमिकल खरीदने की जरूरत नहीं है। आप एक वायरल हैक की मदद के चूहों को घर के बाहर भगा सकते हैं। आइए जानें, घर में ज्यादा चूहे हो जाए, तो क्या करना चाहिए?
Editorial
Updated:- 2025-05-12, 14:30 IST

What home remedy keeps rats away: आजकल चूहों का ताडंव हर जगह मचने लगा है। घर से लेकर हॉस्टल तक हर कोई चूहों की समस्या से परेशान है। अक्सर चूहे घर में मौजूद चीजें खाकर खूब मोटे हो जाते हैं। लाइट बंद होते ही रातभर चूहे घर में खूब गंदगी मचाते हैं। इनकी वजह से घर से बदबू तक आने लगती है। अगर इन्हें वक्त रहते घर से बाहर ना निकाला जाए, तो ये अपनी संख्या भी बढ़ा लेते हैं। 

अगर आप भी हर तरह की दवाई और केमिकल डालकर थक चुके हैं और इसके बाद भी चूहों से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है, तो आपको एक वायरल हैक जरूर ट्राई करना चाहिए। इस हैक की मदद से आपको चूहों से निजात मिल सकती है। आइए जानें, चूहे भगाने के लिए क्या करें?

यह भी देखें- Hacks:नाली के रास्‍ते घर में घुस रहे हैं चूहे तो ये 5 उपाय आएंगे काम

क्या-क्या चाहिए?

What is needed to get rid of rats

  • कपड़े धोने का साबुन
  • चायपत्ती
  • बेकिंग सोडा
  • तेजपत्ता
  • गुथा हुआ आटा

चूहे भगाने वाला मिश्रण कैसे बनाएं?

घर से चूहों का बाहर भगाने के लिए आपको घर पर ही एक मिश्रण तैयार करना होगा। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में एक चम्मच चायपत्ती डालें। इसमें चम्मच बेकिंग सोडा और तेज पत्ता हाथों की मदद से क्रश करके डाल लें। अब एक कपड़े धोने वाला साबुन कद्दूकस करके इस मिश्रण में मिला लें। ध्यान रहे साबुन केवल कपड़े धोने वाला ही यूज करना है। नहाने वाले साबुन का चूहों पर कोई असर नहीं पड़ता। 

चूहों को कैसे भगाएं?

तैयार मिश्रण की मदद से चूहों को भगाने के लिए आपको गूथे हुए आटे की जरूरत पड़ेगी। अब आटे की लोइयां बनाकर उसमें पराठे की तरह इस मिश्रण को भर लें। इसके बाद इन लोइंयों को घर की उन जगहों पर रखें, जहां भी चूहे सबसे ज्यादा आतंक मचाते हैं। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि इन चीजों से एक कैमिकल रिएक्शन होता है। चूहों को इनकी गंध बिल्कुल पसंद नहीं आती। इसे खाते ही चूहे घर के बाहर भागने लगेंगे। 

इन तरीकों से भगाएं चूहें

Drive away rats with these methods

  1. चूहों को भगाने के लिए आप आप घर के कोनों में पुदीने की पत्तियां रख सकते हैं। इनकी गंध से चूहे दूर भागते हैं। 
  2. कपूर और साबुत मिर्च को चूहों वाली जगहों पर रखें। इससे भी चूहे दूर भागने लगेंगे। 

यह भी देखें-  घर में घूम रहे चूहों ने कर रखा है परेशान, बिना मारे इस असरदार तरीकों से पाएं छुटकारा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।