हर प्लांट अलग होता है और उसकी ग्रोथ के लिए एनवायरनमेंट भी अलग होता है। आमतौर पर, अधिकतर प्लांट मिट्टी में ग्रो करते हैं। वहीं कुछ प्लांट्स ऐसे भी होते हैं, जो पानी में उगते हैं। अमूमन इन्हें एक जार में पानी डालकर उगाया जाता है। चूंकि इन्हें कहीं पर भी रखा जा सकता है और ये पूरे साल उगाए जा सकते हैं। इसलिए, लोग इन्हें अपने घर में जगह देते हैं।
हालांकि, अन्य प्लांट्स की ही तरह इन्हें भी फर्टिलाइजर की जरूरत होती है। लेकिन पानी में उगने वाले प्लांट्स को सीधे तौर पर फर्टिलाइजर नहीं दिया जाता है। बल्कि इस दौरान आपको कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका आपको खास ख्याल रखना चाहिए-
जब भी आप पानी में उगने वाले पौधों के लिए फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करें तो यह बेहद जरूरी है कि आप सही फर्टिलाइजर को चुनें। पानी में उगने वाले पौधों के लिए मार्केट में अलग से वाटर सॉल्यूबल फर्टिलाइजर मिलते हैं। इन उर्वरकों में ऐसे कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो पानी में उगने वाले पौधों के लिए जरूरी होते हैं।
जब भी आप पानी में उगने वाले पौधों के लिए फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करें तो यह बेहद जरूरी है कि आप फर्टिलाइजर के पैकेट पर लिखी गई गाइडलाइन को एक बार जरूर पढ़ें और उसे फॉलो करें। इन गाइडलाइन को पढ़कर आपको इन्हें इस्तेमाल करने के सही तरीके की जानकारी होती है। जिससे प्लांट को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।
आमतौर पर फर्टिलाइजर को पानी में मिक्स करके अप्लाई किया जाता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि पानी साफ हो। पानी में उगने वाले प्लांट्स को फर्टिलाइजर देते समय डिस्टिल्ड या डीक्लोरीनेटेड पानी का उपयोग करना अच्छा माना जाता है। क्लोरीनयुक्त पानी मिट्टी में माइक्रोबायल एक्टिविटी को नेगेटिव इफेक्ट कर सकता है।
यह भी पढ़ें-Gardening Tips: होम गार्डनिंग शुरू करने के 5 आसान टिप्स
पानी में उगने वाले प्लांट्स को फर्टिलाइजर देने से पहले उसकी हेल्थ को मॉनिटर करना भी बेहद जरूरी है। पोषक तत्वों की कमी या अधिकता होने पर प्लांट में कुछ बदलाव नजर आते हैं, जैसे पीली पत्तियां, प्लांट की ग्रोथ में रुकावट, या फिर डिस्कलरेशन आदि। आप प्लांट के रिस्पॉन्स के आधार पर उसके न्यूट्रिएंट लेवल को एडजस्ट करें। ध्यान रखें कि फर्टिलाइजर का बहुत अधिक या फिर बिल्कुल कम इस्तेमाल करना प्लांट के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
पानी में उगने वाले प्लांट्स को फर्टिलाइजर देने से पहले आपको पानी के पीएच लेवल को जरूर चेक करना चाहिए। ध्यान दें कि पानी का पीएच स्तर 6.5 और 7 के बीच हो। यदि पीएच इस लेवल के अंदर नहीं है, तो रूट्स आवश्यक पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब नहीं कर पाएंगी, जिससे उनकी ग्रोथ बिल्कुल भी सही नहीं होगी। इसे मापने का सबसे अच्छा तरीका स्विमिंग पूल पीएच टेस्ट किट का इस्तेमाल करना है।
यह भी पढ़ें-50 रु. से कम में फूलों और फलों से भर सकता है आपका गार्डन, जानें कैसे
तो अब आप भी पानी में उगने वाले पौधों के लिए फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते समय इन टिप्स को फॉलो करें और उनकी बेहतर ग्रोथ होते हुए देखें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।