बारिश में इस तरह रखें सब्जियों के पौधों का ख्याल, वरना 4 दिन भी नहीं चलेंगे

मानसून की शुरुआत में आपको अपने घर के पौधों की खास देखभाल करने की जरूरत है। क्योंकि इसमें पौधों को आवश्यकता से अधिक पानी मिलता है। 

 

EASY tips to care vegetables plants in rainy season

फिलहाल देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। देश के कई हिस्सों में अधिक बारिश देखने को मिल रही है। बारिश का मौसम पौधों के लिए भी अच्छा होता है। इसमें हर जगह हरा-भरा पेड़ों के नजारा बेहद सुंदर लगता है। लेकिन कई पौधे ऐसे होते हैं, जिनके लिए बारिश नुकसानदायक होती है।

फलों और सब्जियों के पौधों का बारिश में खास ख्याल रखना पड़ता है। अगर आप इसका समय रहते ध्यान नहीं रखेंगे, तो आपके पौधे सड़ जाएंगे और खराब हो जाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बारिश के मौसम में सब्जियों के पौधों का कैसे ख्याल रखें, इसके कुछ टिप्स बताएंगे।

बारिश के मौसम में सब्जियों के पौधों का कैसे रखें ख्याल

plants care

मानसून के दौरान पौधों को आवश्यकता से अधिक पानी मिलता है। इसलिए जरूरी है कि आप गमलों में छेद पर ध्यान दें। पौधों के गमलों में छेद किया जाता है, ताकि पानी निकल सके। आप इसे चेक करते रहें कि कहीं यह छेद ब्लॉक तो नहीं हो गया है।

गमले को मिट्टी से भर दें। गर्मियों के मौसम में गमले को कभी भी ऊपर तक मिट्टी से नहीं भरा जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे पानी भरने में आसानी होती है। लेकिन बारिश में आप ऊपर वाले भाग को भी मिट्टी से भर दें। इससे पानी गमले में जमा नहीं होगा, क्योंकि यह मिट्टी से भरा रहेगा। गमले का ऊपर का हिस्सा खाली छोड़ने पर उसमें पानी भर जाता है और पौधा सड़ने लगता है।

इसे भी पढ़ें- बारिश में किन पौधों को घर से बाहर रखना ठीक नहीं, जानें

tomatoes

बारिश के मौसम में पौधों में कीड़े जल्दी लगते हैं। इसलिए जरूर है कि आप पौधों में होममेड पेस्टिसाइड का छिड़काव करें। ऐसा करने से कीड़े आपके सब्जियों वाले पौधों की जड़ें और पत्तों को नुकसान नहीं पहुचाएंगे।

जो सब्जियां पक गई हैं उन्हें पौधों से अलग कर दें, क्योंकि बारिश में कीड़े पके हुए फलों की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं। इसलिए पत्तों और फलों की कटाई पर ध्यान रखें।

अगर आपके शहर में लगातार हर दिन बारिश हो रही है, तो आप चार डंडे लगाकर पौधों के ऊपर एक प्लास्टिक बांध दें। इससे सब्जियों के पौधों पर तेज बारिश की धारा नहीं लगेगी।

इसे भी पढ़ें- भारी बारिश से पौधों को बचाने और देखभाल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP