Navember Month Vegetable Plantअगर आप सर्दियों के मौसम में ताजी और स्वादिष्ट सब्जियां खाने का लुत्फ उठाना चाहती हैं? तो फिर देर किस बात की, नवंबर-दिसंबर के महीनों में आप अपनी बगिया में बेल वाली सब्जियां उगा सकती हैं। अगर आप इस बात को लेकर परेशान हैं, कि कौन सी सब्जी उगाएं तो आप तोरई, लौकी, कद्दू और परवल जैसे वेजिटेबल की प्लांट उगा सकती हैं। बता दें इन्हें उगाकर आप पूरे सर्दी भर बाजार से सब्जियां खरीदने की झंझट से बच सकते हैं। ये सब्जियां न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इन सब्जियों को आसानी से उगा सकते हैं।
तोरई कैसे उगाएं (How to grow ridge gourd)
तोरई उगाना काफी आसान है और आप इसे अपने घर के बगीचे या गमले में भी उगा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप घर पर तोरई उगा सकते हैं
सामग्री
- तोरई के बीज
- गमला
- मिट्टी
- खाद
- पानी का छिड़काव करने वाला यंत्र
तरीका
- तोरई का पौधा उगाने के लिए सही बीजों का चयन करें।
- इसके लिए बीजों को पानी में 8-10 घंटे के लिए भिगो दें। इसके बीजों का अंकुरण जल्दी होगा।
- अब गमले में नीचे की तरफ छेद होने चाहिए ताकि पानी निकल सके।
- इसके बाद गमले में अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी भरकर उसमें खाद मिलाएं।
- अब मिट्टी में 2-3 इंच की गहराई तक छोटे-छोटे गड्ढे बनाएं और बीज को बोएं।
- ऊपर से हल्का सा पानी का छिड़काव करें।
इसे भी पढ़ें-Palak Growing Tips: नहीं पड़ेगी सर्दियों में बाजार जाने की जरूरत! अगर इस ट्रिक से लगाते हैं पालक, बथुआ समेत ये साग
लौकी कैसे ग्रो करें (How to grow bottle gourd)
- लौकी के बीज
- गमला
- मिट्टी
- खाद
उगाने का तरीका
- लौकी लगाने के लिए अच्छे किस्म के ताजे बीज का चुनाव करें।
- अब बीजों को पानी में 8-10 घंटे के लिए भिगोकर रखें।
- दूसरी तरफ गमले में मिट्टी भरकर खाद मिलाएं।
- इसके बाद मिट्टी में 2-3 इंच की गहराई में बीज डालकर मिट्टी से ढक दें।
- साथ ही ऊपर से हल्का सा पानी का छिड़काव करें।
बीन्स उगाने के लिए क्या करें (What to do to grow beans)
बीन्स शुरुआती बागवानों के लिए बहुत बढ़िया हैं क्योंकि उन्हें उगाना, उनकी देखभाल करना और कटाई करना बहुत आसान है। पौधे को उगाने के लिए आप बीन्स के दो अलग-अलग प्रकार वाले बीजों में से किसी एक बीज को लें सकते हैं।
- अब इन बीजों को पानी में 4-5 घंटे डुबोकर रख दें।
- इसके बाद गमले में खाद युक्त मिट्टी भरकर पानी का छिड़काव करें।
- अब बीजों को लेकर उन्हें मिट्टी में रखकर हल्के हाथों से दबाएं।
- इस तरह से आज इन बीजों को लगाकर देखभाल के साथ सब्जी पा सकती हैं।
मटर बगीचे में कैसे उगाएं (How to grow ma in the garden)
- बीजों को पुरानी गोबर की खाद या कम्पोस्ट से तैयार की गई मिट्टी में लगभग आधा इंच गहराई पर बोएं।
- मटर के बीज अंकुरण को तेज करने के लिए इसे रात भर भिगोया भी जा सकता है।
- भिगोए हुए बीजों को सीधा बगीचे में रोपें और मिट्टी से ढक दें।
- दो पौधों के बीच कम से कम 12 से 15 इंच की दूरी रखें।
इसे भी पढ़ें-Mooli Growing Tips: साग और पराठे खाने के हैं शौकीन, प्लास्टिक बास्केट में ऐसे ग्रो करें मूली
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों