पार्टनर के साथ शिफ्ट करने का है मन तो पहले इन बातों पर जरूर करें गौर

अगर आप अपने पार्टनर के साथ एक ही अपार्टमेंट में रहने का मन बना रही हैं तो इससे पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान जरूर देना चाहिए।

things to take care before move in together tips

लिव इन रिलेशन आज के समय में बेहद आम हो गया है। खासतौर से, शहरी जीवन में अधिकतर कपल्स लिव इन रिलेशन का रास्ता चुनते हैं। हालांकि हर किसी के कारण अलग-अलग हो सकते हैं। जहां कुछ कपल्स बेहद कम समय में ही साथ रहने का फैसला करते हैं ताकि वह एक-दूसरे को अच्छी तरह जान सकें, वहीं कुछ कपल्स एक समय के बाद जब अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तब लिव इन का रास्ता चुनते हैं। वहीं कुछ कपल्स अपनी आपसी कम्पैटिबिलिटी को जानने तो कुछ कपल्स समय की कमी के साथ एक-दूसरे को समय देने के लिए लिव इन रिलेशन में आते हैं। हो सकता है कि अब आप भी अपने पार्टनर के साथ ही शिफ्ट होने का प्लॉन कर रही हों। आपका भी अपना एक अलग कारण होगा, लेकिन यह एक बहुत बड़ा फैसला है। इसलिए बेहतर होगा कि आप लिव इन रिलेशन का रास्ता बेहद सोच-समझकर चुनें। इसके अलावा आपको पार्टनर के साथ शिफ्ट होने से पहले कुछ बातों को भी जरूर चेक कर लेना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बता रहे हैं-

खुद से करें सवाल

things to take care before move in together inside

जब आप एक साथ प्लॉन कर रही हैं तो सबसे पहला और जरूरी स्टेप है कि आप खुद को एक रिएलिटी चेक दें। मसलन, क्या आप सच में इस रिलेशन में कमिटेड हैं या सिर्फ पार्टनर के कहने पर ऐसा कर रही हैं। इसके अलावा, आप मूव इन क्यों कर रही हैं, जब आप खुद के साथ सच्चाई बरतेंगी तो यकीनन आपको इसका जवाब मिल जाएगा। साथ ही बहुत सी चीजें आपके माइंड में खुद ब खुद साफ हो जाएंगी।

करें बात

things to take care before move in together inside

हो सकता है कि पार्टनर के साथ मूव इन करना आप दोनों को ही बेहद एक्साइटमेंट लग रहा हो, लेकिन यह एक बहुत बड़ा फैसला है। आपने भले ही सात फेरे नहीं लिए हैं, लेकिन आपको उन्हीं चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जो एक वैवाहिक कपल्स को अक्सर करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप दोनों शिफ्ट करने से पहले एक बार इस बारे में जरूर बात करें। मसलन, साथ रहने पर आप दोनों फाइनेंशियल, हाउसहोल्ड वर्क व अन्य चीजों को किस तरह हैंडल करने वाले हैं। जब स्थिति पहले ही क्लीयर होगी तो बाद में कई तरह की परेशानियों से आप दोनों ही काफी हद तक बच जाएंगे।

स्वीकारें सच्चाई

things to take care before move in together inside

लिव इन रिलेशन के शुरूआती कुछ दिन बेहद अच्छे होते हैं, लेकिन बाद में कपल्स के बीच समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यह ऐसा ही है, जैसे शादी के रिलेशन में जब हनीमून पीरियड ओवर हो जाता है, तब उन्हें रिलेशन की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह जब कपल्स एक साथ रहते हैं तो उन्हें एक-दूसरे की उन बैड हैबिट्स के बारे में भी पता चलता है, जिनके बारे में उन्हें पहले पता नहीं होता। इसके अलावा, साथ रहते हुए एक्साइटमेंट भी कुछ वक्त बाद खत्म हो जाती है। ऐसे में आपको रिलेशन में आने वाले बदलावों को सच्चाई से स्वीकारना होगा। हो सकता है कि आपके बीच कुछ अनबन या झगड़े भी हों, लेकिन यह भी आपके रिश्ते के खूबसूरत सफर का ही एक हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें:Relationship Tips: ऐसे निभाएंगी अपना रिश्ता तो रिलेशनशिप हमेशा रहेगी मजबूत

साथ में सोना

things to take care before move in together inside

जब आप लिव इन में रहने के बारे में सोच रही हैं तो आपको यह भी समझना होगा कि अब आप दोनों एक ही बेडरूम शेयर करने वाले हैं। ऐसे में आपके बीच संबंध भी बनेंगे। आप स्वयं से यह जरूर पूछें कि क्या आप अभी इसके लिए तैयार है। अगर आपको जवाब हां में मिले, तभी कदम आगे बढ़ाइएगा।

करें फ्यूचर प्लॉन

things to take care before move in together inside

लिव इन में रहना कोई छोटी बात नहीं है। बेहतर होगा कि आप दोनों साथ में रहने से पहले अपने फ्यूचर को प्लॉन कर लें। मसलन, अगर आप दोनों साथ रहते हैं तो क्या आप दोनों कुछ वक्त बाद शादी कर लेंगे या फिर इस बीच अगर प्रेग्नेंसी हो जाती है तो दोनों का रवैया क्या होगा। इन सभी मुद्दों पर पहले बात करना आप दोनों और आपके रिश्ते के लिए काफी अच्छा रहेगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:(@freepik)
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP