खूबसूरती को महिलाओं का गहना कहा जाता है। लेकिन क्या आपने दुनिया की सबसे बदसूरत महिला के बारे में सुना है। क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे बदसूरत महिला कहां रहती थी?
दुनिया को देखने के अलग-अलग नजरिए होते हैं। कुछ लोग दुनिया की खूबसूरती को देखते हैं और कुछ लोग कमियों को! खूबसूरती को महिलाओं का कहना कहा जाता है, आपने अपनी जिंदगी में बहुत सारी खूबसूरत महिलाओं को देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी एक ऐसी महिला के बारे में सुना है जिसे दुनिया की सबसे बदसूरत महिला कहा जाता था। आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी महिला के बारे में जो दुनिया की सबसे बदसूरत औरत थी।
गंभीर बीमारी से पीड़ित थी सबसे बदसूरत महिला
सबसे बदसूरत महिला का खिताब मैरी एन बीवन को मिला था। मैरी का जन्म 1874 में लंदन के न्यूहैम में हुआ था। मैरी ने आम लड़कियों की तरह ही अपना बचपन जीया था। पढ़ाई लिखाई के बाद मैरी ने नर्स के रूप में काम किया। मेरी की शादी थॉमस बीवन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही मैरी की तबीयत बिगड़ने लगी। कहा जाता है कि वो एक्रोमेगाले नाम की बीमारी से ग्रसित थी जिसकी वजह से उनके पूरे शरीर की बनावट ही बदल गई थी। उनका चेहरा आदमियों की तरह विकसित होने लगा था और चेहरे पर दाढ़ी भी आने लगी थी। इस तरह की समस्याओं की वजह से मैरी की तबीयत बिगड़ती रहती थी।
इसे जरूर पढ़ें:देवी सीता की लाइफ से लें ये सबक, पति के साथ अच्छे होंगे रिश्ते
प्रतियोगिता में मिला था 'बदसूरत महिला' का खिताब
ऐसा माना जाता है कि मैरी की शादी के 11 साल के बाद ही उनके पति की मौत हो गई थी। पति के जाने के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी मैरी के कंधों पर आ गई। इसी वजह से घर के खर्चों को चलाने के लिए मैरी को काफी संघर्ष करना पड़ता था। इसी दौरान 1920 के दशक में मैरी ने सबसे बदसूरत महिला प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में मैरी की जीत हुई। इस प्रतियोगिता में जीतने के बाद मैरी कोनी आइलैंड ड्रीमलैंड सर्कस में काम करने लगीं थीं। लंबे समय तक काम करने के बाद साल 1933 में मैरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों