Padma Award 2025:अरिजीत सिंह, पंकज उदास, शारदा सिन्हा समेत देश की 139 बड़ी हस्तियों को पद्म पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित, यहां पढ़ लीजिए सारे नाम

साल 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया है और इसमें शारदा सिन्हा, पंकज उदास, अरिजीत सिंह जैसे नाम शामिल हैं।  
Full list of Padma Awards 2025

Padma Awards 2025: हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, मेडिकल, सामाजिक कामों, विज्ञान समेत कई क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाले लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करती है। साल 2025 में भी 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार की तरफ से पद्म पुरस्कार पाने वाली हस्तियों के नामों का ऐलान किया गया। इस साल सरकार ने 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए हैं। भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में पद्म पुरस्कारों को भी गिना जाता है और इनकी शुरुआत 1954 से हुई थी। ये पुरस्कार आमतौर पर मार्च या अप्रैल के महीने में दिए जाते हैं और इन पुरस्कारों को राष्ट्रपति प्रदान करते हैं।

आज हम इस लेख में, साल 2025 में पद्म पुरस्कार पाने वाली हस्तियों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में क्या अंतर होता है?

पद्म विभूषण पुरस्कार पाने वाले

आपको बता दें कि पद्म पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, मेडिकल, सामाजिक कामों, विज्ञान समेत कई क्षेत्रों में असाधारण और विशिष्ट सेवा प्रदान करने के लिए दिया जाता है। इस साल कुल 7 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

  • दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी
  • न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर
  • कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया
  • लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम
  • एमटी वासुदेवन नायर (मरणोपरांत)
  • ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत)
  • शारदा सिन्हा (मरणोपरांत)

पद्म भूषण पुरस्कार पाने वाले

padam awardees 2025

भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण है। पद्म भूषण उन लोगों को दिया जाता है, जो अपने क्षेत्र में उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा देते हैं। इस साल 19 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

  • ए सूर्य प्रकाश
  • अनंत नाग
  • बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत)
  • जतिन गोस्वामी
  • जोस चाको पेरियाप्पुरम
  • कैलाश नाथ दीक्षित
  • मनोहर जोशी (मरणोपरांत)
  • नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी
  • नंदमुरी बालकृष्ण
  • पीआर श्रीजेश
  • पंकज पटेल
  • पंकज उदास (मरणोपरांत)
  • रामबहादुर राय
  • साध्वी ऋतंभरा
  • एस अजित कुमार
  • शेखर कपूर
  • शोभना चंद्रकुमार
  • सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत)
  • विनोद धाम

पद्म श्री पुरस्कार पाने वाले

president give padam award

वहीं, इस साल 113 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाने वाला है। यह अवॉर्ड उन लोगों को मिलता है, जो अपने क्षेत्र में विशिष्ट सेवा प्रदान करते हैं।

  • अद्वैत चरण गडनायक
  • अच्युत रामचन्द्र पालव
  • अजय वी भट्ट
  • अनिल कुमार बोरो
  • अरिजीत सिंह
  • अरुंधति भट्टाचार्य
  • अरुणोदय साहा
  • अरविन्द शर्मा
  • अशोक कुमार महापात्रा
  • अशोक लक्ष्मण सराफ
  • आशुतोष शर्मा
  • अश्विनी भिड़े देशपांडे
  • बैजनाथ महाराज
  • बैरी गॉडफ्रे जॉन
  • बेगम बतूल
  • भरत गुप्त
  • भेरू सिंह चौहान
  • भीम सिंह भावेश
  • भीमावा डोड्डाबलप्पा शिइलेक्यथारा
  • बुधेन्द्र कुमार जैन
  • सी एस वैद्यनाथन
  • चैतराम देवचंद पँवार
  • चंद्रकांत शेठ (मरणोपरांत)
  • चंद्रकांत सोमपुरा
  • चेतन ई चिटनीस
  • डेविड आर सिम्लिह
  • दुर्गाचरण रणबीर
  • फारूक अहमद मीर
  • गणेश्वर शास्त्री द्रविड़
  • गीता उपाध्याय
  • गोकुल चंद्र दास
  • गुरुवयूर दोराई
  • हरचंदन सिंह भट्टी
  • हरिमन शर्मा
  • हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले
  • हरविंदर सिंह
  • हसन रघु
  • हेमन्त कुमार
  • हृदय नारायण दीक्षित
  • ह्यूग और कोलीन गैंटज़र (मरणोपरांत)
  • इनिवलाप्पिल मणि विजयन
  • जगदीश जोशीला
  • जसपिंदर नरूला
  • जोनास मसेटी
  • जोयनाचरण बाथरी
  • जुमदे योमगाम गामलिन
  • के दामोदरन
  • के एल कृष्णा
  • के ओमानकुट्टी अम्मा
  • किशोर कुणाल (मरणोपरांत)
  • एल हैंगथिंग
  • लक्ष्मीपति रामसुब्बैयर
  • ललित कुमार मंगोत्रा
  • लामा लोबज़ांग (मरणोपरांत)
  • लीबिया लोबो सरदेसाई
  • एम डी श्रीनिवास
  • मदुगुला नागफनी सरमा
  • महाबीर नायक
  • ममता शंकर
  • मंदा कृष्णा मडिगा
  • मारुति भुजंगराव चितामपल्ली
  • मिरियाला अप्पाराव (मरणोपरांत)
  • नागेन्द्र नाथ राय
  • नारायण (भुलई भाई) (मरणोपरांत)
  • नरेन गुरुंग
  • नीरजा भाटला
  • निर्मला देवी
  • नितिन नोहरिया
  • ओंकार सिंह पाहवा
  • पी दत्चानमूर्ति
  • पंडीराम मंडावी
  • परमार लवजीभाई नागजीभाई
  • पवन गोयनका
  • प्रशांत प्रकाश
  • प्रतिभा सत्पथी
  • पुरीसाई कन्नप्पा सम्बंदन
  • आर अश्विन
  • आर जी चंद्रमोगन
  • राधा बहिन भट्ट
  • राधाकृष्णन देवसेनापति
  • रामदरश मिश्र
  • रणेंद्र भानु मजूमदार
  • रतन कुमार परिमू
  • रेबा कांता महंत
  • रेंथली लालरावना
  • रिकी ज्ञान केज
  • सज्जन भजनका
  • सैली होल्कर
  • संत राम देसवाल
  • सत्यपाल सिंह
  • सीनी विश्वनाथन
  • सेथुरमन पंचनाथन
  • शेखा शेखा अली अल-जबर अल-सबा
  • शीन काफ़ निज़ाम (शिव किशन बिस्सा)
  • श्याम बिहारी अग्रवाल
  • सोनिया नित्यानंद
  • स्टीफ़न नैप
  • सुभाष खेतूलाल शर्मा
  • सुरेश हरिलाल सोनी
  • सुरिंदर कुमार वासल
  • स्वामी प्रदीप्तानन्द (कार्तिक महाराज)
  • सैयद ऐनू हसन
  • तेजेन्द्र नारायण मजूमदार
  • थियाम सूर्यमुखी देवी
  • तुषार दुर्गेशभाई शुक्ला
  • वादीराज राघवेंद्राचार्य पंचमुखी
  • वासुदेव कामथ
  • वेलु अस्सां
  • वेंकप्पा अम्बाजी सुगतेकर
  • विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज
  • विजयालक्ष्मी देशमाने
  • विलास डांगरे
  • विनायक लोहानी

आपको बता दें कि 139 लोग इस बार पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे, जिसमें 23 महिलाएं शामिल हैं और लिस्ट में 13 हस्तियों को मरणोपरांत अवॉर्ड दिया जा रहा है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - imdb, freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP