समाज में असाधारण काम करने वाले व्यक्ति को सम्मानित करने के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा पुरस्कार दिया जाता है। हर साल जो लोग अपने कार्य क्षेत्र व समाज के प्रति विशेष प्रकार यानी अकल्पनीय काम करते हैं उन्हें सरकार द्वारा सम्मानित किया जाता है। सरकार द्वारा सम्मानित किए जाने वाले लोगों के बारे में हम टेलीविजन व अखबार में पढ़ते हैं। ऐसे में क्या आपको पता है कि भारत में नागरिक पुरस्कार कितने प्रकार होते हैं। उन्हें कब और किसे दिया जाता है।
भारत में नागरिक पुरस्कार मुख्य रूप से चार प्रकार का होता है। ये चारों सम्मान देश में अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने और उपलब्धियां हासिल करने वालों को ये पुरस्कार दिया जाता है। बता दें, कि पुरस्कार मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं। सिविलियन अवॉर्ड्स (Civilian Award) यह पुरस्कार खासतौर से आम नागरिकों को दिया जाता है। दूसरा गैलेंट्री अवार्ड (Gallantry Awards) गैलेंट्री अवार्ड मुख्य रूप से देश के प्रति, बहादुरी के लिए दिया जाने वाला सम्मान होता है।
जानिए कितने प्रकार के होते नागरिक पुरस्कार
भारत रत्न (Bharat Ratna)
देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न है। यह सम्मान विज्ञान, साहित्य, कला और जनसेवा के क्षेत्र में अहम उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को दिया जाता है। इस पुरस्कार को साल 2013 में इस श्रेणी में जोड़ा जाता है। पीपल के पत्ती के आकार में बने इस अवॉर्ड के बीच में सूर्य और नीचे देवनागरी भाषा में भारत रत्न लिखा होता है।
इसे भी पढ़ें-भारत रत्न से सम्मानित लोगों को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? जानें
पद्म विभूषण (Padma Vibhushan)
देश का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान पद्म विभूषण होता है। कला साहित्य, विज्ञान और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को दिया जाता है। यह अवॉर्ड गोल और उसके अंदर के घेरे में जॉमेट्रिक पैटर्न में बना होता है। इसके बीच में उभरा हुआ कमल का फूल और नीचे पद्म विभूषण लिखा होता है।
पद्म भूषण (Padma Bhushan)
देश का सबसे बड़ा तीसरा नागरिक सम्मान पद्म भूषण है। इस सम्मान को हर एक क्षेत्र में अच्छा काम और उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। सरकारी कर्मचारी से लेकर साइंटिस्ट से जुड़े लोगों को यह अवार्ड दिया जाता है।
पद्म श्री (Padma Shri)
पद्म विभूषण और पद्म भूषण अवॉर्ड आपस में काफी सिमिलर होते हैं। यह भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।
इसे भी पढ़ें-अब तक केवल 5 महिलाओं को ही मिल सका है भारत रत्न
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों