herzindagi
taurus and capricorn zodiac compatibility by tarot expert jeevika sharma

वृषभ और मकर राशि के कैसे होते हैं आपसी रिश्ते? टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें

Compatibility Test: अगर आपकी राशि वृषभ है तो मकर राशि के साथ अपने रिश्ते और अनुकूलता के बारे में यहां विस्तार से जान लें। 
Editorial
Updated:- 2022-11-08, 09:30 IST

सभी राशि के लोग स्वभाव से अलग होते हैं और किसी दूसरी राशि के साथ अलग तरह की बॉन्डिंग साझा करते हैं। ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है कि किसी भी राशि की अनुकूलता दूसरी राशि के साथ अच्छी ही हो।

पिछले कुछ दिनों से हम सभी राशियों की वृषभ राशि के साथ अनुकूलता के बारे में बता रहे हैं, उसी क्रम में टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा वृषभ और मकर राशि के आपसी रिश्तों के बारे में विस्तार से जानकारी दे रही हैं, जो आपको भी जान लेनी चाहिए।

वृषभ राशि का स्वभाव

taurus zodiac personality

वृषभ राशि के लोग स्वभाव से स्वतंत्र, जिद्दी, घमंडी, आत्मसंयमी, मेहनती, बातूनी और महत्वाकांक्षी होते हैं। वे हमेशा खुद को दूसरों से ऊपर रखते हैं और पारिवारिक मामलों में वे अपने परिवार को प्राथमिकता देते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें कैसा होता है वृषभ राशि के लोगों का स्वभाव और उनकी लव लाइफ

मित्र के रूप में वृषभ और मकर राशि के रिश्ते

अगर आपकी राशि वृषभ है तो एक मित्र के रूप में मकर राशि के साथ आप कम अनुकूल महसूस करते हैं। आप दोनों भले ही आपस में बात करें, एक दूसरे के साथ समय बिताएं फिर भी आपकी दोस्ती लंबी नहीं चलेगी।

आपको हमेशा ऐसा लगता है कि मकर राशि (मकर राशि का स्वभाव)वाले ठंडे दिमाग वाले और आत्मकेंद्रित होते हैं जिसके कारण आप मकर राशि के अच्छे मित्र नहीं हो सकते हैं। अगर आपकी राशि मकर है तो आप वृषभ राशि को एक मित्र के रूप में हल्के में ले सकते हैं।

आवश्यकता पड़ने पर भी आप वृषभ राशि के मित्र की मदद नहीं करते हैं। वहीं यदि बार वृषभ राशि की हो तो आप आवश्यकता पड़ने पर मकर राशि से मदद लेने के लिए तैयार होते हैं।

पार्टनर के रूप में वृषभ और मकर राशि के रिश्ते

taurus and capricorn zodiac

जब बात पार्टनर की आती है तो वृषभ और मकर राशि के लोग आपस में औसत अनुकूलता रखते हैं। आपकी राशि वृषभ है तो आप मकर राशि के पार्टनर पर अधिक ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं और हमेशा चाहते हैं कि मकर राशि के लोग आपका पीछा करें। मकर राशि के लोग आपकी हमेशा बात मानेंगे, लेकिन आप ऐसा नहीं करते हैं।

माता-पिता और बच्चे के रूप में वृषभ और मकर राशि के रिश्ते

taurus and capricorn compatibility as parents

आपकी राशि वृषभ है तो आप मकर राशि के बच्चे के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। आप अपने बच्चे का अच्छी तरह से मार्गदर्शन करेंगे। दोनों माता-पिता और बच्चे के रूप में एक-दूसरे का अच्छी तरह से मार्गदर्शन करेंगे।

यदि आपकी राशि वृषभ है माता-पिता के रूप में वृषभ थोड़ा सख्त हो सकता है जो मकर राशि के बच्चे को पसंद नहीं हो सकता है लेकिन वे वृषभ का सम्मान करेंगे। एक बच्चे के रूप में वृषभ राशि मकर राशि के माता-पिता की देखभाल करेगा। बच्चे के रूप में मकर राशि भी वृषभ राशि के साथ कुछ चीजों के बारे में खोलने की कोशिश करेगी।

इसे जरूर पढ़ें: वृषभ और मिथुन राशि के रिश्तों के बारे में क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स, एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें


बॉस और एम्प्लॉई के रूप में वृषभ और मकर राशि के रिश्ते

बॉस और एम्प्लॉई के रूप में वृषभ और मकर राशि (मकर राशि के शुभ रंग) की एक दूसरे के साथ अच्छी संगतता देखी जाती है। वे दोनों एक साथ कई मुद्दों का विश्लेषण करने में सक्षम होते हैं और जानते हैं कि इस पर कैसे काम करना है। वे दोनों एक टीम के रूप में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।

प्रोफेशनली इन दोनों का एक-दूसरे से अच्छा जुड़ाव होता है। वे एक-दूसरे के दृष्टिकोण को समझते हैं, आवश्यकता पड़ने पर वे चर्चा और सुधार के लिए भी तैयार रहते हैं।

इस प्रकार वृषभ और मकर राशि के लोग आपस में मिले-जुले रिश्ते रखते हैं। भले ही ये अच्छे दोस्त न हों, लेकिन एक बॉस और एम्प्लॉई के रूप में अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।