herzindagi
Shloka Mehta Birthday Main

श्लोका के जन्मदिन पर अंबानी परिवार ने दिया खास तोहफा, साथ में है स्पेशल मैसेज

11 जुलाई को श्लोका मेहता अंबानी के जन्मदिन के मौके पर अंबानी परिवार ने खास वीडियो बनाया है। इस वायरल वीडियो में श्लोका के लिए खास मैसेज भी है। 
Editorial
Updated:- 2019-07-15, 12:09 IST

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने जब रसल मेहता और मोना मेहता की बेटी श्लोका मेहता से शादी की थी तो पूरी दुनिया की नजर इसी शादी पर थी। सपने से भी भव्य शादी की तस्वीरें और वीडियो चारों तरफ वायरल हो रहे थे। दुनिया भर से मेहमान अंबानी की शादी में आए थे और ऐसा लग रहा था कि पूरा बॉलीवुड बस आकाश और श्लोका की शादी के लिए तैयारी कर रहा है। भारत की इस हाई प्रोफाइल शादी के साथ ही श्लोका मेहता यानी बड़ी अंबानी बहू सबकी चहेती बन गई थीं।  

कुछ महीने पहले ही शादी हुई है और अब शादी के बाद श्लोका का पहला बर्थडे 11 जुलाई को पड़ा था। अगर अंबानी परिवार की बड़ी बहू का जन्मदिन है तो कुछ खास तोहफा तो देना बनता ही है। अंबानी और मेहता परिवार दोनों ही श्लोका को जन्मदिन पर विश करने के लिए एक साथ आ गए और एक खास वीडियो बनाया गया जिसमें श्लोका की बचपन की तस्वीर के साथ-साथ श्लोका की खूबियों का गुणगान भी किया गया है।  

इसे जरूर पढ़ें- नीता अंबानी की बहू श्‍लोका मेहता के जूते की कीमत सुन चौंक जाएंगी आप  

नीता अंबानी का स्टाइल स्टेटमेंट प्रसिद्ध है और अब वो अपनी बहू को भी उतने ही स्टाइल से विश कर रही हैं। इस वीडियो में ये बात तो नीता अंबानी ने साफ कर दी कि श्लोका खाने-पीने की बहुत शौकीन हैं।  

Shloka Mehta Birthday gift video

अंबानी परिवार ने दिया खास मैसेज-  

श्लोका के जन्मदिन पर अंबानी परिवार ने उसे खास मैसेज दिया है। अनंत अंबानी और मुकेश अंबानी दोनों ने ही ये कहा है कि अगले बर्थडे तक उन्हें उम्मीद है कि श्लोका मां बन चुकी होंगी। अनंत अंबानी ने विश करते समय कहा कि उन्हें अगले साल तक काका बनना है और मुकेश अंबानी ने भी बच्चों की ख्वाहिश जाहिर करते हुए ही विश किया। आपको बता दूं कि कुछ दिन पहले मुकेश अंबानी ने बच्चों के खिलौने बनाने वाली कंपनी Hamleys खरीदी है।  

ये वीडियो दो पार्ट में है। पहले हिस्से में श्लोका और लिटिल प्रिंस के बारे में बताया गया है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shloka Ambani Encyclopedia (@shlokaakashambani_fp) onJul 13, 2019 at 5:26am PDT

 

दूसरे पार्ट में मुकेश अंबानी से शुरुआत करते हुए श्लोका को जन्मदिन की बधाई दी गई है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shloka Ambani Encyclopedia (@shlokaakashambani_fp) onJul 13, 2019 at 5:38am PDT

 

वीडियो में सभी ने बहुत खुशी से बधाई दी है। वीडियो में एक सर्प्राइज भी है। छोटे अंबानी यानी अनंत के साथ उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट ने भी श्लोका को जन्मदिन की बधाई दी है।  

वीडियो में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आनंद पीरामल, नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाला, उनकी बहन ममता दलाल, श्लोका के माता-पिता रसल मेहता और मोना मेहता और अनंत अंबानी, आकाश अंबानी और राधिका मर्चेंट भी हैं। सभी की बधाइयों के साथ-साथ श्लोका की बचपन की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं। इस वीडियो में नीता अंबानी भी काफी ग्लैमरस लग रही हैं।  

 

आकाश और श्लोका बचपन के दोस्त थे और ये बात वीडियो में भी दिखाई गई है। यहां तक कि ईशा अंबानी और श्लोका भी बचपन से ही काफी क्लोज हैं। यही कारण है कि बड़ी बहू श्लोका को अंबानी परिवार इतना पसंद करता है।  

 

कुछ ऐसी रही है आकाश और श्लोका की लव स्टोरी-  

आकाश और श्लोका बचपन से ही दोस्त तो थे, लेकिन धीरे-धीरे वो एक दूसरे को पसंद भी करने लगे। वो किंडरगार्डन से ही एक ही स्कूल में पढ़ते थे। धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल। आकाश ने श्लोका को 2018 मार्च में प्रपोज किया था। गोवा में परिवार के साथ एक छोटा सा सेलिब्रेशन भी रखा गया था। इसके बाद, श्लोका और आकाश की सगाई हुई थी और 9 मार्च 2019 को दोनों की शादी हुई। 

इसे जरूर पढ़ें- ये 5 चीजें साबित करती हैं कि नीता अंबानी हैं बहुत ही अच्‍छी सासू मां

श्लोका से छोटे हैं आकाश-

श्लोका 11 जुलाई 1990 में पैदा हुई थीं और आकाश अंबानी 23 अक्टूबर 1991 को। दोनों की उम्र में 1 साल का अंतर है। श्लोका 29 साल की हैं तो आकाश 28 साल के। 

आकाश और श्लोका की जिंदगी काफी रोमांटिक रही है और जिस तरह से श्लोका के बर्थडे वीडियो में उन्हें अंबानी परिवार ने विश किया है। लगता है कि गुड न्यूज का इंतजार हो रहा है और जल्दी ही बेबी अंबानी भी आ सकता है। तब तक के लिए हमारी तरह गुड न्यूज का इंतजार करिए। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।