नए साल को हर कोई नई शुरुआत के रूप में देखते हैं। कई जगहों पर इस खास मौके पर शानदार पार्टियां रखी जाती हैं, तो वहीं इस खास मौके को सेलिब्रेट करने का तरीका कुछ लोगों का बहुत अलग है। दरअसल, दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां पर नए साल पर या उससे पहले अजीबोगरीब परंपराएं निभाई जाती हैं। एक ऐसा देश है, जहां न्यू ईयर के मौके पर घर से पुरानी प्लेट-चम्मचों को फेंक दिया जाता है, तो वहीं दुनिया में एक जगह ऐसा भी है जहां पर आइसक्रीम को फर्श पर गिराने की परंपरा है। कई जगहों पर नए साल के आगमन से पहले लोग अपने घरों से पुराने सामानों को निकाल कर फेंक देते हैं और नए साल को नए तरीके से जीने पर विश्वास रखते हैं। इस तरह दुनिया भर में कई सारे ऐसे देश हैं, जहां पर नए साल को सेलिब्रेट करने का तरीका बहुत अलग है। आइए हम आपको आज इसी के बारे में बताते हैं।
नए साल पर इन देशों में होता है कुछ खास
डेनमार्क
उत्तर यूरोप में स्थित इस देश में नया साल मनाने की परंपरा बेहद रोचक है। इस मौके पर डेनमार्क में जश्न बेहद खास अंदाज में होता है। यहां अपने पड़ोसी और दोस्तों के दरवाजों के बाहर पुरानी प्लेटों और चम्मचों को फेंका जाता है। इस परंपरा को फॉल करने के पीछे भी एक खास वजह है। लोगों का मानना है कि, नए साल की सुबह दरवाजे पर जितने ज्यादा टूटे बर्तन मिलेंगे, उस साल व्यक्ति का भाग्य उतना अच्छा रहता है।
ब्राजील
दक्षिण अमेरिका के एक देश ब्राजील की परंपराओं में भी एक अनोखा रिवाज है। यहां पर समुद्र में सफेद रंग के फूलों और परफ्यूम, ज्वेलरी, कंघी और लिपस्टिक फेंककर नए साल का जश्न मनाया जाता है। कहते हैं ऐसा करना शुभ होता है। यह समुद्र की देवी 'येमानजा' को नए साल पर भेंट चढ़ाने के लिए किया जाता है। देवी को भेंट चढ़ाने के साथ ही, लोग यह उम्मीद करते हैं कि नया साल खुशनुमा बीते।
इक्वाडोर
दक्षिण अमेरिका में स्थित एक लोकतांत्रिक गणराज्य देश इक्वाडोर का नया साल मनाने का तरीका काफा अलग है। न्यू ईयर पर लोग राजनेताओं और विभिन्न हस्तियों के पुतले बनाते हैं, जिन्हें स्थानीय भाषा में एनो विएजो कहा जाता है। इन पुतलों को पुराने कपड़ों में अखबार और रुई भरकर बनाए जाते हैं। फिर, उन पर नेता का एक मुखौटा लगाकर उन्हें 31 दिसंबर की रात को आग में जला दिया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि बुरे काम को ठीक कर नए काम की शुरुआत अच्छे और नए तरीके से हो सके।
इटली
इस देश में नए साल आने से पहले 31 दिसंबर की शाम को 'पुराने को बाहर निकालो' का रिवाज अपनाया जाता है। इस परंपरा में लोग अपने घर की खिड़कियों और बालकनी से पुराने फर्नीचर को बाहर फेंकते हैं। इटली में इसे नई शुरूआत का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, इस दौरान किसी को चोट ना लगे, इस चीज का खास ख्याल रखा जाता है।
चिली
न्यू ईयर ईव पर चिली के तालका के निवासी स्थानीय कब्रिस्तान में रात भर साथ रहने के लिए जाते हैं। इस जगह पर लोगों की ऐसी मान्यता है कि उनके मृत प्रियजन साल के अंत का जश्न मनाने के लिए कब्रिस्तान में वापस आते हैं। इसी वजह से शहर के लोग आग जलाकर, भोजन लाकर, कब्रों को सजाते हैं और रात में वहीं पर सोने का भी फैसला करते हैं।
इसे भी पढ़ें-New Year 2025: नए साल का स्वागत आंध्र प्रदेश की इन टॉप क्लास जगहों पर कीजिए, पूरे साल भूल नहीं पाएंगे
स्विटजरलैंड
दुनिया भर में नए साल पर अजीबोगरीब परंपरा अपनाने के बीच स्विटजरलैंड में भी सेलिब्रेशन का बिल्कुल अलग तरीका है। यहां जानबूझकर लोग अपनी आइसक्रीम को जमीन या फर्श पर गिराते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे यह आने वाले साल में भरपूर मात्रा में धन लाभ होने के संयोग बनते हैं।
स्पेन
स्पेन में नया साल मनाने की एक बेहद अजीब परंपरा है। यहां अंगूरों से अपना मुंह भरने का रिवाज है। कहते हैं कि इससे सौभाग्य प्राप्त होता है। इसलिए यहां के लोग आधी रात के बारह बजने पर अपने मुंह में अंगूर भरते हैं।
इसे भी पढ़ें-New Year 2025 Gift: न्यू ईयर पर आपकी गर्लफ्रेंड भी हो सकती हैं बेहद खुश, अगर तोहफे में देंगे ये आइटम्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों