कांग्रेस नेता सोफिया फिरदौस ने ओडिशा में पहली मुस्लिम महिला विधायक बनकर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह आजादी के बाद ओडिशा विधानसभा के लिए चुनी जाने वाली पहली मुस्लिम महिला विधायक बन गई हैं। प्रबंधन और सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री रखने वाली 32 वर्षीय फिरदौस ओडिशा की बाराबती-कटक विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर सभी नेताओं को चौंका दिया है। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सोफिया ने भाजपा के पूर्ण चंद्र महापात्रा को 8,001 वोटों से हराकर शानदार जीत हासिल की है।
कौन हैं सोफिया फिरदौस?
Congress MLA candidate for the Barabati Cuttack @sofiafirdous1 held a roadshow and campaigned.
— Odisha Youth Congress (@IYCOdisha) April 30, 2024
The blessings that Congress candidate is receiving during campaign makes it certain that the Congress party is winning with a huge majority. pic.twitter.com/Hw1OaB9ljR
राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली सोफिया फिरदौस वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद मोकिम की बेटी हैं, जो भ्रष्टाचार के मामले में अयोग्य ठहराए जाने से पहले इसी सीट से विधायक थे। सोफिया फिरदौस हमेशा से सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं। उन्होंने अपने पिता के लिए कई बार चुनाव प्रचार में भी मदद की थी। 32 वर्षीय सोफिया पेशे से सिविल इंजीनियर हैं और एक रियल एस्टेट फर्म की निदेशक भी हैं।
इसे भी पढ़ें-पिछले 10 सालों में कैसा रहा स्मृति ईरानी का राजनीतिक सफर? ऐतिहासिक जीत से लेकर चुनावी हार तक
कितनी पढ़ी लिखी हैं सोफिया फिरदौस
View this post on Instagram
32 वर्षीय सोफिया फिरदौस ने भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की हैं। उन्होंने 2022 में भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर से एक एक्जीक्यूटिव जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम भी पूरा किया। फिरदौस चुनाव में आने से पहले अपने पिता की मेट्रो बिल्डर्स कंपनी की निदेशक थीं। जानकारी के लिए बता दें, वह कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की भुवनेश्वर इकाई से भी जुड़ी हुई हैं।
इसे भी पढ़ें-जानें किन सीटों पर महिला उम्मीदवारों ने हासिल की जीत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Twitter, Instagram(Sofia Firdous)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों