फर्श पर लगवाएं ये 6 किस्म के टाइल्स, देंगे क्लासी लुक

आजकल खूबसूरत से खूबसूरत स्टाइल, आकार, रंग, पैटर्न और बनावट के टाइल्स आसानी से और सस्ते दाम में बाजार में मिल जाते हैं। जिससे आपके घर, दुकान या फॉर्म हाउस की खूबसूरती को चार चांद लगा सकती हैं। 

type of tiles that can be used in flooring

दरअसल, घर बनवाते समय हम अपने पसंद की चीजों को घर में लगवाना पसंद तो करते हैं, पर कई बार इसके अलग अलग फायदे के हिसाब से हम ये नहीं चुन पाते हैं। क्योंकि घर का फर्श बच्चों का पहला प्लेग्राउंड हो सकता है, जिसे साफ-सुथरा होने के साथ खूबसूरत और मजबूत भी होना चाहिए। स्टाइलिश टाइल्स लगाकर आप फर्श को खूबसूरत और क्लासी लुक दे सकती हैं।

How many types of floor tiles are there

अगर आप नया घर बनवा रही हैं या अपने घर में रिनोवेशन कराने के बारे में सोच रही हैं तो घर में मजबूत और खूबसूरत टाइल्स लगवा सकती हैं। खूबसूरत टाइल्स लगाने से फर्श और दीवारों को एक नया लुक मिलता है और आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लग सकता है। आजकल खूबसूरत से खूबसूरत स्टाइल, आकार, रंग, पैटर्न और बनावट के टाइल्स आसानी से और सस्ते दाम में बाजार में मिल जाते हैं। जिससे आपके घर, दुकान या फॉर्म हाउस की खूबसूरती को चार चांद लगा सकती हैं।

चीनी मिट्टी के टाइल्स

आजकल चीनी मिट्टी की टाइल्स लोगों की खास पसंद हैं। लोगों के मुताबिक चीनी मिट्टी की टाइल्स काफी मजबूत होती है। इसलिए, लोग इसे बाहरी फर्श के लिए उपयोग में लेना पसंद करते हैं।

सिरेमिक के टाइल्स

सिरेमिक सामग्री से बनी एक पतली, सपाट सतह वाली टाइल होती है, जो कि काफी मजबूत हो सकती हैं। इसे ज्यादा रखरखाव की जरुरत नहीं होती, इसलिए लोग इसे घरेलू फर्श के रूप में लगाना ज्यादा पसंद करते हैं। सिरेमिक टाइल कई रंगों, पैटनों और आकारों की भी होती हैं, ये बाजारों में आसानी से मिल जाती है। इसलिए आपको अपनी पसंद की डिजाइन की टाइल्स लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। साथ ही ये आपको सही दामों में भी मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: टूटी हुई फर्श की टाइल्स को रिपेयर करने की आसान टिप्स

कांच की टाइल्स

कांच की टाइल्स कई अलग-अलग रंगों में आसानी से मिल जाती हैं, जिनमें सफेद, मटमैला और भूरा रंग शामिल हैं, ये देखने में बहुत सुंदर दिखाई देती हैं। इसे लगाने से आपका घर लाजवाब दिख सकता है। यह टाइलें चिकनी होती हैं, इसपर दाग आसानी से नहीं लगते, इसलिए आजकल कांच की टाइल्स को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें कई तरह के क्वालिटी उपलब्ध है तो आप अपने बजट के अनुसार कांच की टाइल्स खरीद सकते हैं।

What type of tiles are used for floors

टेराकोटा की टाइल्स

ये चौकोर डिजाइन वाली टाइल्स होती है, इसलिए इसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इन टाइल्स का उपयोग कर आप अपने घर की सजावट को क्लासिक लुक देने के लिए लगवा सकते हैं। ये टाइल्स आरामदायक और गर्माहट का अहसास कराती हैं, जिन्हें कमरों और दीवारों पर सजावट के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है।

लकड़ी की टाइल्स

सुन कर थोड़ी हैरानी हो सकती है कि क्या लकड़ी की भी टाइल्स भी बाजार में उपलब्ध है, तो आपको बता दें कि हां, लकड़ी की टाइल्स भी आजकल खासी पसंद की जा रही है। ये टाइल्स दो तरह की होती हैं, एक हार्ड वुड और दूसरी फॉक्स वुड। हार्ड वुड एक कॉमन फ्लोरिंग ऑप्शन है और इसकी सुंदरता के कारण लोग इसे बहुत पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: बार-बार पोंछा लगाने पर भी नहीं जाते फर्श पर लगे दाग तो अपनाएं ये टिप्स

टेराजो टाइल्स

यह एक मजबूत, टिकाऊ और लंबे समय तक साथ देने वाली टाइल्स है, जो कई रंगों और डिजाइनों में आती हैं। ये टाइल्स मोजेक की तुलना में अधिक मजबूत होती हैं और खूबसूरत दिखती हैं। रेणु फ्रांसिस होम डेकोर एक्सपर्ट के मुताबिक अपना घर बनवाते समय इन टाइल्स के इस्तेमाल से आपका घर बिल्कुल क्लासी लुक दे सकता है। अगर आप अपने घर को सजाने के बारे में सोच रही हैं तो ये विकल्प बेहतर और किफायती हो सकते हैं।

type of tiles are used for floors

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ भी सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP