'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए तो बात बन जाए....' 80 और 90 के दशक के इस मशहूर गाने को आप सभी ने जरूर सुना होगा। आज भी यह गाना लोगों के जेहन में चलते रहता है। यह गाना फिरोज खान की मूवी 'कुर्बानी' का है, जब यह गाना रिलीज हुआ था, तब इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था। 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए' गाने के रिलीज होने के बाद इस गाने ने देश के अलावा विदेश में भी धूम मचा दी थी। उस दौर में यह गाना इतना ज्यादा हिट हुआ था कि बच्चे से लेकर जवानों तक हर कोई इस गाने के बोल को रटते रहते थे। जब यह गाना सुपरहिट हुआ, तो हर कोई ये जानने के लिए बेकरार था कि आखिर इसे गाया किसने है? लोग हैरान तो तब हुए जब उन्हें पता चला कि इस सुपरहिट गाने की सिंगर कोई भारतीय गायिका नहीं बल्कि पाकिस्तानी पॉप सिंगर नाजिया हसन है। यहां तक तो ठीक था लेकिन लोग और भी ज्यादा हैरान तो तब हुए जब उन्हें यह पता चला कि नाजिया महज 15 साल की हैं। अपनी आवाज से लोगों के दिलों में राज करने वाली नाजिया हसन ने मात्र 35 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। कहा जाता है कि इन्हें न जीते जी खुशी मिली और न मरने के बाद आखिर ऐसा क्या हुआ था जो महज 35 की उम्र में उन्हें अलविदा कहना पड़ा आइए जानते हैं इसके बारे में।
मशहूर सिंगर की ज्यादती झेलते हुए हुई मौत
मात्र 15 साल की उम्र में नाजिया दुनियाभर में मशहूर हुई थीं। कुदरत ने इन्हें खूबसूरत आवाज के साथ साथ बेमिसाल सुंदरता से नवाजा था। लेकिन वो कहते हैं न कि सब को सब कुछ नहीं मिलता, ऐसा ही कुछ फेमस पॉप सिंगर नाजिया हसन के साथ भी हुआ था। इन्हें बेमिसाल खूबसूरती और आवाज तो मिली लेकिन इसे जीने के लिए उम्र नहीं मिली। जिंदगी जीने के लिए भगवान ने इन्हें मात्र 35 साल दिए उसमें भी इन्होंने 5 साल फेफड़ों के कैंसर और शौहर की ज्यादती और तकलीफ झेलते हुए काटी।
मौत के 10 दिन पहले हुआ था तलाक
नाजिया हसन सिंगर होने के साथ साथ वकील और समाज सेविका भी थीं। नाजिया नामी बिजनेसमैन बासिर हसन और समाज सेविका मुनीजा बासिर की बेटी थीं। नाजिया का पालन पोषण और बचपन लंदन में बीता था। इन्होंने अपने 35 साल के उम्र में कई उतार चढ़ाव देखे थे। जब नाजिया 30 साल की थीं तब उन्हें अपने कैंसर की बीमारी के बारे में पता चला था, जिसके 5 साल बाद इनका निधन हो गया था। निधन के अलावा मौत के 10 दिन पहले ही उनका तलाक हो गया था। (बेटे के लिए शुद्ध शहद की खोज में शुरू किया खुद का बिजनेस)
10 साल की उम्र से किया करियर की शुरुआत
नाजिया हसन पाकिस्तानी पॉप सिंगर थीं। इन्होंने अपनी करियर की शुरूआत महज 10 साल की उम्र से ही कर दी थी और 15 की उम्र में अपने आवाज से वर्ल्ड फेमस हो गई थीं। फिरोज खान ने नाजिया को पहली बार लंदन के एक पार्टी में सुना था। नाजिया के आवाज को सुनने के बाद फिरोज खान को नाजिया की आवाज इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने नाजिया को काम करने का मौका दिया। जिसके बाद नाजिया को 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए' गाने का मौका मिला। उस दौर में यह गाना डिस्को और पार्टियों में मुख्य रूप से बजाया जाता था।
इसे भी पढ़ें: इस साल 'हरजिंदगी' की ये टॉप 10 स्टोरीज की गईं सबसे ज्यादा पसंद
शादी में मिला सिर्फ दुख
पढ़ाई पूरी होने के बाद साल 1995 में नाजिया की शादी कराची के बिजनेसमैन इश्तियाक बेग से हुई थी। साल 1997 में इन दोनों का एक बेटा हुआ जिसका नाम अरेज रखा गया। बेटे के पैदा होने के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई। अनबन का दो कारण बताया गया, पहला पति इश्तियाक बेग का पाकिस्तानी एक्ट्रेस से अफेयर और दूसरा ससुराल वालों ने इश्तियाक के पहली शादी के बारे में बात छुपाई थी। ये दोनों बात पता चलने के बाद नाजिया ने एतराज जताया जिसके बाद पति ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पति के मारपीट और जुल्मों के बारे में नाजिया ने पहली बार साल 2000 में हुए एक इंटरव्यू में बात की। नाजिया ने बताया कि उनके पति उनपर मारपीट कर दबाव बनाते हैं और जबरदस्ती यह कहलवाते हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल है, लेकिन यह सच नहीं है। इसके अलावा नाजिया के भाई ने बताया की इश्तियाक नाजिया को बंदी बनाकर रखे थे। (मां बनने के बाद भी इस राजकुमारी ने नहीं खोई थी अपनी वर्जिनिटी)
इलाज के लिए नहीं दिए पैसे
जब नाजिया के पति को पता चला कि नाजिया को कैंसर हो गया है तो इश्तियाक ने पत्नी के इलाज करवाने से मना कर दिया। जिसके बाद नाजिया के मायके वालों ने उनका इलाज करवाया। नाजिया की 5 बार कीमोथेरेपी हुई और उन्होंने इलाज के दौरान ही यह बयान दिया की उनके पति उन्हें स्लो पॉइजन दे रहे थे। जिससे उनके शरीर के अंग खराब हो रहे थे। 10 अगस्त साल 2000 को नाजिया की हालत खराब होने लगी और 13 अगस्त को मात्र 35 साल की उम्र में नाजिया ने आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया।
इसे भी पढ़ें: ऐसे शुरू हुई थी संगीता बिजलानी संग सलमान की लव स्टोरी
हमें उम्मीद है कि आपको इस मशहूर सिंगर की ट्रैजिक स्टोरी पसंद आई होगी। अगर आपको यह लेख पसंद आई है, तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही कहानी पढ़ने के लिए जुड़े रहे हर जिंदगी के साथ।
Image Credit: Social Media
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों