व्रत के दौरान निश्चित समय के लिए फल के अलावा कुछ भी नहीं खाया जाता है। साथ ही कई लोग फल और पानी कुछ भी नहीं खाते-पीते हैं। व्रत रखने की प्रथा प्राचीन काल से चली आ रही है। इसके अलावा व्रत को सबसे पुराने मेडिसिन थेरेपी के रूपंमें माना जाता है। हालांकि, व्रत रखने का संबंध सांस्कृतिक और धार्मिक प्रथाओं से भी जुड़ा हुआ है, जिसमें सभी प्रमुख धर्म किसी न किसी रूप में भाग लेते हैं।
क्या आप भी व्रत रखते हैं? लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि व्रत क्यों रखा जाता है? शायद नहींं, तो आज हम आपको बताएंगे कि व्रत क्यों रखा जाता है और व्रत रखने से क्या फायदे होते हैं।
व्रत रखने की वजह हर कोई अलग-अलग बताता है। कई लोग कहते हैं कि भगवान को खुश रखने के लिए व्रत रखा जाता है। लेकिन आपको बता दें कि व्रत भगवान को प्रसन्न करने के लिए नहीं बल्कि बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने के लिए रखा जाता है। क्योंकि हम दिन रात खाते-पीते हैं, जिसके कारण हमारा लीवर, पेट और अग्न्याशय हमेशा काम करता है। यही नहीं अक्सर ज्यादा खाने-पीने से कई तरह की परेशानियां होनी लगती हैं। इन्हीं परेशानियों और शरीर को आराम देने के लिए व्रत रखा जाता है।
अब जब हमारे शरीर में कुछ जा नहीं रहा है, तो इसका मतलब है कि हमारा शरीर डिटॉक्सीफाई हो चुका है। इसी कारण से आप प्रार्थना में आसानी से ध्यान लगा पाते हैं और आपकी प्राथर्ना सच्ची और गहरी हो जाती है। जब हम भूखे होते हैं,तब हमारा दिमाग आसानी से किसी एक चीज पर केंद्रित हो जाता है। क्योंकि अगर आपका पेट भरा होगा तो हो सकता है कि आपको नींद आ जाए और आप घंटो गहरी नींद में सो जाएं, जिसके कारण आप प्रार्थना नहीं कर पाएंगे।
इसी कारण से यह माना जाता है कि जब आप व्रत रखते हैं, तब आप अच्छे से प्रार्थना कर पाते हैं। आपका शरीर डिटॉक्सीफाई होता है और आपका दिमाग शांत और सतर्क रहता है। व्रत रखने से हमारी सतर्कता और हमारे मन पर प्रभाव पड़ता है; इसीलिए दुनिया के सभी धर्मों में व्रत रखा जाता है ।
व्रत रखने से कई शारीरिक और मानसिक फायदे होते हैं। यही कारण है कि डॉक्टर द्वारा भी व्रत रखने की सलाह दी जाती है। आज हम आपको व्रत रखने के फायदे बताएंगे।
कई स्टडीज में पाया गया है कि व्रत रखने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, यह लिंग पर भी निर्भर करता है।
इसे भी पढ़ें:हिंदू धर्म से जुड़ी ये बातें क्या जानते हैं आप?
जब हम खाने के पैर्टन में थोड़ा बदलाव लाते हैं, तो इससे शरीर बीमारी से बचता है। व्रत रखने से शरीर की क्षमता में भी सुधार आता है। साथ ही हृदय रोग, मल्टीपल स्केलेरोसिस और रुमेटीइड गठिया जैसी स्थितियों के जोखिम को कम करता है।
व्रत प्राचीन काल से चली आ रही प्रथा है। लोग अक्सर व्रत को भगवान से जोड़कर देखते हैं। व्रत रखने के कई कारण हैं:
इसे भी पढ़ें:जानें हिंदू धर्म में रुद्राक्ष माला का क्या है महत्व?
कई डाइटीशियन वजन घटाने के लिए व्रत रखने की सलाह देते हैं। कई स्टडीज में पाया गया है कि खाने के समय को नियंत्रित करने या शॉर्ट टर्म फास्टिंग वजन कम करने में सहायक होती है। यही नहीं कई अन्य स्टडीज में यह बताया गया है कि अधिक वजन वाले लोगों में शरीर की संरचना में सुधार करने की क्षमता बढ़ाने के लिए व्रत फायदेमंद होता है।
व्रत हर किसी को नहीं नहीं रखना चाहिए। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है, बुजुर्ग हैं या फिर किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो आपको व्रत नहीं रखना चाहिए। कम वजन वाले, खाने से संबंधित बीमारी,गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी व्रत रखने की सलाह नहीं दी जाती है। अगर आप फिर भी व्रत रखने की सोच रहे हैं, तो आपको एक बार डॉक्टर से बात जरूर करनी चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Google.Com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।