भारतीय शादियों की खासियत यह होती है कि इनमें निभाई जाने वाली रस्में बेहद खास और अनूठी होती हैं। इसलिए कहा जाता है कि भारत में शादी केवल दो लोगों और परिवारों का बंधन नहीं है बल्कि यह एक भव्य समारोह होता है, जिसमें हजारों की संख्या में रिश्तेदार शामिल होते हैं ।
भारतीय रस्में शहर से लेकर धर्म अनुसार अलग होती हैं। सगाई, फेरे, चूड़ा पहनाने के अलावा बड़े पैमाने पर भात की रस्म अदा की जाती है। यह रीत उत्तर भारतीय लोगों के लिए अहम है। शायद आपने भी इस रस्म के बारे में सुना होगा? अगर नहीं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस रस्म में क्या होता है?
शादी से पहले निभाई जाती है रस्म
शादी से पहले भी कई रस्में निभाई जाती हैं। इनमें से एक है भात की रस्म। यह रस्म लड़का-लड़की दोनों तरफ की जाती है। यह रस्म दूल्हा-दुल्हन का मामा पूरी करता है। इस रिवाज में मामा द्वारा अपने भांजे को गिफ्ट्स दिए जाते हैं।
भात न्यौता
शादी से कुछ दिन पहले मां अपने भाई के घर जाती है, जिसमें वह अपने भाई को अपने बच्चे की शादी के लिए कार्ड देती है। साथ ही भाई को पके हुए चावल- दाल या गुड़ भी देती है। इस दौरान रिश्तेदार मंगल गीत गाते हैं और डांस करते हैं। इसे भात न्यौता कहा जाता है।
ऐसे निभाई जाती है रस्म
दुल्हा-दूल्हन के मामा को उनकी मां रास्ते दरवाजे पर ही रोक देती है। दरवाजे पर बहनें भाई को तिलक लगाती हैं। केवल भाई को ही नहीं, अन्य रिश्तेदारों को भी टीका लगाया जाता है। भाई बहन को चुनरी देता है, जिसे बहन हमेशा अपने साथ रखती है। (जानें जैन शादी से जुड़े रिवाज)
धूमधाम से मनाया जाता है रिवाज
भारतीय शादी हो और धूमधाम न हो, ऐसा हो सकता है क्या? भात की रस्म भी इससे जुदा नहीं है। भात की रस्म बेहद ही धूमधाम से निभाई जाती है। यानी इसमें ढोल-नगाड़े बजाए जाते हैं, जिसमें घरवाले जमकर मस्ती करते हैं।
इसे भी पढ़ें:बेहद खास है भारतीय शादियों के रीति-रिवाज, जानें इन राज्यों में होने वाली रस्में
मामा द्वारा दिया जाता है आशीर्वाद
गिफ्ट के साथ-साथ मामा बच्चों को खुशहाल जीवन के लिए आशीर्वाद देते हैं। इसके बाद मामा बुआ, जीजा और अन्य घरवालों को अपनी श्रृद्धा अनुसार उपहार दिए जाते हैं।(चावल फेंकने की रस्म क्यों होती है)
इसे भी पढ़ें:भारतीय शादी की कुछ ऐसी रस्में जो इसे बनाती हैं औरों से जुदा
अन्य रस्में
इस तरह ही भारत के अन्य राज्यों में भात जैसी ही रस्म निभाई जाती है। जैसे उत्तराखंड में मामा अपनी भांजी को नथ देता है। यह नथ सोने की होती है और यह बात हम सभी जानते हैं कि कुमाऊनी और गढ़वाली नथ बेहद सुंदर होती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों