हिंदू धर्म में क्या है अशोक के पेड़ का महत्व, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

अशोक पेड़ का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। जैसे की नाम से ही पता चलता है अशोक मतलब है शोक का न होना। रामयण से भी अशोक के पेड़ का विशेष संबंध जोड़ा गया है।

 
ashoka tree in house vastu

हिंदू धर्म में ऐसे कई पेड़ पौधे हैं, जिसे पूजा पाठ में बहुत पवित्र माना गया है। केला, वट, पीपल, तुलसी और शमी समेत कई सारे पेड़ को हिंदू धर्म में विशेष माना गया है। इन्हीं में से एक पेड़ है अशोक जिसकी पत्तियों से लेकर पेड़ तक हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण स्थान है। अशोक पेड़ का शाब्दिक अर्थ कि बात करें तो इसका मतलब है शोक का न होना। हिंदू धर्म में अशोक को बहुत पवित्र और शुभ माना गया है। इस पेड़ को लेकर यह मान्यता है कि जब रावण माता सीता को हर कर लंका ले गए थे तब माता सीता अशोक वाटिका में अशोक के पेड़ के नीचे बैठकर वक्त बिताया था। अशोक के पेड़ में रोजाना एक लोटा जल चढ़ाने और दीया जलाने से कई लाभ मिलते हैं। अशोक का पेड़ घर के आस पास लगाने से कई फायदे मिलते हैं, चलिए बिना देर किए जानते हैं इसके महत्व के बारे में।

सकारात्मक ऊर्जा मिलती है

अशोक के पेड़ को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। अशोक के पत्तों का उपयोग घर में बंदनवार और कलश बनाने के लिए किया जाता है। अशोक के पत्तों से बने बंदनवार और कलश को पूजा के लिए बेहद शुभ और पवित्र माना गया है। आम के पत्तों के अलावा अशोक का उपयोग बंदनवार और कलश बनाने के लिए किया जाता

घर के मुख्य द्वार पर लगाना होता है बेहद शुभ

benefits of ashoka tree in house

वास्तु के अनुसार अशोक के पेड़ को मानसिक और शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने में मददगार हो सकता है। शास्त्रों के अनुसार घर के मुख्य द्वार के कोने पर लगाने से सभी कार्य में सफलता मिलती है। वास्तु के जानकारों का मानना है कि घर से बाहर निकलते वक्त रोजाना यदि अशोक पेड़ के दर्शन करके निकालें तो अच्छा होता है।

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर के निर्माण के लिए थाईलैंड से आएगी मिट्टी, जानें श्री राम का इस देश से क्या है नाता

अशोक के जड़ का किया जाता है पूजा

अशोक के पेड़ और पत्ते के अलावा जड़ का उपयोग भी पूजा पाठ के लिए किया जाता है। अशोक के जड़ को साफ धोकर गंगाजल से शुद्ध करें और हल्दी कुमकुम लगाकर पूजा करने से वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है। बहुत से लोग रोजाना अशोक के पेड़ की पूजाभी करते हैं, ताकि घर में सुख समृद्धि बनी रहे।

मांगलिक कार्यों में किया जाता है उपयोग

ashoka tree benefits in astrology

अशोक के पत्तों का उपयोग हिंदू धर्म में मांगलिक कार्यों और पूजा पाठ में किया जाता है। इस अशोक पेड़ को लेकर यह मान्यता है कि जितना अशोक का पेड़ बढ़ता है उतना ही घर के लोगों की तरक्की होती है। मांगलिक कार्यों को निर्विघ्न पूर्ण संपन्न करने के लिए अशोक के पत्तों का उपयोग किया जाता है।

इसे भी पढ़ें : क्या है हिंदू धर्म में बेल वृक्ष का महत्व, जानें इसके उत्पत्ति और मां पार्वती के बीच संबंध

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP