Maa Durga Idol Decoration: जल्द ही नवरात्रि का आगमन होने वाला है। इन दिनों आप भी नवरात्रि की साज-सज्जा में लगे होंगे। घर की सजावट के साथ-साथ दुर्गा मां की प्रतिमा को भी सजाना जरूरी है। ऐसे में हम लेकर आए हैं आपके लिए कुछ ऐसे आइडियाज जिनकी मदद से आप मां की प्रतिमा को बेहद सुंदर रूप दे सकते हैं।
चलिए जानते हैं 5 शानदार आइडियाजजिनकी मदद से आप मां की प्रतिमा को सजा सकते हैं।
1. मां को पहनाएं खूबसूरत वस्त्र
पूजा करते वक्त आमतौर पर हम भगवान को नए कपड़े पहनाते ही हैं। ऐसे में नवरात्रि के दौरान भी दुर्गा मां को नए वस्त्र पहनाएं। आप घर पर भी माता के वस्त्र बनासकते हैं। इसके लिए आपको बस कपड़ा और मोटा गोटा चाहिए। इसके बाद आप प्रतिमा के साइज के हिसाब से वस्त्र सिलकर गोटालगा दें। कोशिश करें कि मां के वस्त्रों के लिए आप काले रंग का चुनाव ना करें।
इसे भी पढ़ेंःShardiya Navratri 2022: नवरात्रि पर क्यों बोए जाते हैं जौ? जानिए
2. फूलों की माला बनाएं
फूलों से प्रतिमा को सजाने पर भी दुर्गा मां बहुत खूबसूरत लगती हैं। आपने मंदिर में भी फूलों की सजावट देखी होगी। फूलों से मां की प्रतिमा को सजाने के लिएआप माला भी बना सकते हैं और एक-एक फूल उनके आसपास रखकर भी सजावट कर सकते हैं।
3. लगाएं मुकुट
कपड़ों और फूलों के साथ-साथ मां को मुकुट भी जरूर पहनाएं। आपको मुकुट बनाना है या खरीदना है यह आप खुद तय करें।आमतौर पर मां का मुकुट बनाने के लिए गोल्डन कलर के स्टोन्स का इस्तेमाल किया जाता है।
इसे भी पढ़ेंःShardiya Navratri 2022: घर में आती है धूल तो ऐसे करें आधे घंटे में सफाई
4. ज्वेलरी पहनाना ना भूलें
ज्वेलरी के बिना मां का श्रंगार अधूरा माना जाता है। आप भी उन्हें नथ, हार और झुमके जरूर पहनाएं। इसके अलावा आप मां के हाथों में ब्रेसलेट्स या चूडियांभी डाल सकती हैं। जरूरी नहीं कि मां को सोने और हीरे के जेवरात पहनाएं जाएं। आप अपने मुताबिक किसी भी तरह की ज्वेलरी खरीद सकते हैं।
5. गजरा और बिंदी
मां के बालों में गजरा लगाना ना भूलें। कहा जाता है कि माता रानी के 16 श्रंगार में से गजरा भी एक हैं। इसके अलावा आप अपनी मर्जी और श्रध्दा से भी दुर्गा मांकी प्रतिमा को सजा सकते हैं।
तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से माता रानी को सजा सकते हैं। अगर आप नवरात्रि और सजावट से जुड़ा कोई और प्रश्न करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Unspalsh, Her Zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों