herzindagi
alum ka upay for wedding

शादी में हो रही है देरी तो फिटकरी के ये चमत्कारी उपाय आजमाएं

यदि आपकी किसी वजह से शादी होने में देरी हो रही है तो ज्योतिष में बताए गए फिटकरी के कुछ आसान उपाय आजमाए जा सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-08-07, 12:11 IST

ज्योतिष शास्त्र में फिटकरी एक बहुत ही लाभकारी वस्तु मानी जाती है। इसे जहां एक तरफ घर में रखने से घर का वास्तु दोष दूर होता है, वहीं ज्योतिष में भी इसे कई समस्याओं का समाधान बताया जाता है। यही नहीं ऐस माना जाता है कि इसके उपायों से शादी में आने वाली अड़चनें भी दूर हो सकती है, आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है, आपकी सेहत संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं और कर्ज से मुक्ति तक मिल सकती है।

आजकल लोग अपनी भागदौड़ की जिंदगी में इतने व्यस्त हो गए हैं कि कई बार शादी के लिए भी समय निकाल पाना मुश्किल हो जाता है। इस वजह से विवाह में कई बाधाएं आने लगती हैं और इन्हें दूर करना मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में यदि आप फिटकरी के कुछ आसान ज्योतिष उपायों को आजमाती हैं तो शादी में देरी जैसी समस्याओं का निवारण संभव है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें शादी की अड़चनों को दूर करने के लिए फिटकरी के उपायों के बारे में।

लड़कों की जल्दी शादी के लिए फिटकरी का उपाय

alum for wedding

अगर आप लड़के हैं और आपकी शादी में देरी हो रही है तो ये उपाए सोमवार को करें और यदि अगर आप लड़की हैं तो आपको ये उपाय शुक्रवार को करना है। सोमवार के दिन लड़कों को नहा धोकर थोड़ा सा फिटकरी पाउडर लेना है साथ में थोड़ा सा चूना लेना है।

चौथाई चमच्च फिटकरी और चौथाई चमच्च चूना लेकर एक कागज़ में रखें और ले जाकर किसी भी केले के पेड़के नीचे,आम के पेड़ के नीचे, बरगद के पेड़ के नीचे या फिर किसी भी आक के पेड़ के नीचे जाकर अपना नाम, अपने पिता का नाम, अपना गोत्र बोलने के साथ अपनी मनोकामना बोलें। अपनी शादी की मनोकामना बोलते हुए उस पेड़ की 7 परिक्रमा करें और वापस घर आ जाएं ये उपाय आपको लगातार बिना रुके 7 सोमवार करना है। बहुत जल्द ही शादी के योग बनेंगे।

इसे जरूर पढ़ें: Sawan 2022: विवाह में आ रही हैं अड़चनें तो सावन सोमवार में करें ये उपाय

लड़कियों की जल्दी शादी के लिए फिटकरी का उपाय

astro remedy of alum for marriage

लड़कियों को ये उपाय खासकर शुक्रवार को करना है सुबह नहा धोकर ही ये उपाय आजमाएं। ध्यान रखें कि ये उपाय करते समय आपको काले नीले वस्त्र नहीं पहनने चाहिए और कोई भी रंग के वस्त्र आप पहन सकती हैं।

लड़कियों को जल्दी शादी के लिए फिटकरी के साथ चूना और हल्दी लेनी है और एक पुड़िया बनाकर किसी भी आक या बरगद के पेड़ के पास जाकर अपना नाम, अपना गोत्र और अपनी जल्दी शादी की मनोकामना बोलते हुए पेड़ की 7 परिक्रमा करनी हैं और कागज की पुड़िया उसी पेड़ के नीचे छोड़ देनी है।

लड़कियों को ये 7 शुक्रवार करना होगा और ये उपाय बहुत ही श्रद्धा भाव से करना चाहिए, साथ में ये प्रार्थना भी करनी है की हमारा विवाह जल्दी हो जाए और हम एक सुखी वैवाहिक जीवन व्यतीत करें।

इसे जरूर पढ़ें: शादी में हो रही है देरी तो हल्दी के ये टोटके आएंगे काम


शादी के साथ कई अन्य समस्याओं का समाधान है फिटकरी

shadi ke liye fitkari ke totke

फिटकरी के उपाय शादी के अलावा बहुत ही समस्याओं में काम आते हैं। फिटकरी के उपाय घर में वास्तु दोष को दूर करने के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होते हैं। अगर लड़का या लड़की के विवाह होने के लिए रुकावट, बाधा या देरी हो रही है या किसी की बुरी नजर के कारण विवाह नही हो रहा है तो एक फिटकरी का टुकड़ा लेकर लड़का या लड्की जिसके विवाह मे बाधा आ रही है उसके ऊपर से घड़ी की दिशा में 3 बार घुमाएं और फिर उस टुकड़े को जलाकर राख कर दें। यह टोटका आपको शनिवार के दिन करना है यह टोटका लगातार तीन शनिवार करें। सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी।

यहां बताए गए फिटकरी के कुछ ख़ास उपाय आपके जीवन की समस्याओं का समाधान करने के साथ आपकी शादी में आ रही बाधाओं को भी दूर करने में मदद करते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik.com, unsplash.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।