herzindagi
saudi arabia officially joined miss universe pageant for first time

मिस यूनिवर्स पेजेंट में पहली बार नजर आएगा साउदी अरब, यह खूबसूरत मॉडल बनेगी इस प्रतियोगिता का हिस्सा

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में इस बार साउदी अर्ब भी नजर आने वाला है। वहीं स्टेज पर बेहद खूबसूरत मॉडल इस देश का झंडा लहराने वाली हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-26, 19:06 IST

आए दिन कोई न कोई ब्यूटी कंटेस्ट तो होता ही रहता है, लेकिन मिस यूनिवर्स पेजेंट इन सभी बेहद अहम है। यहां अलग-अलग देश से कई बड़ी-बड़ी खूबसूरत मॉडल्स आकर हिस्सा लेती हैं और इन्हीं में से किसी एक काबिल यानी ब्यूटी विथ ब्रेन को यह खिताब दे दिया जाता है।

वहीं तेजी से बदलते दौर में इस साल काफी नई-नई चीजें देखने को मिल रही हैं। ऐसे में इस बार साउदी अर्ब भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेता हुआ नजर आने वाला है। तो आइये जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी-

साउदी अरब से कौन लेने वाला है हिस्सा?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by rumy alqahtani | رومي القحطاني 🇸🇦 (@rumy_alqahtani)

मिस यूनिवर्स पेजेंट में हिस्सा लेने वाली इस खूबसूरत मॉडल का नाम रूमी अलकाहतानी है। साउदी अरब की बेहद खूबसूरत मॉडल रूमी अलकाहतानी पहली बार प्रतियोगिता में इस देश का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। बता दें रूमी की उम्र 27 साल है। इससे पहले भी वह कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। रूमी इससे पहले मिस साउदी भी बन चुकी हैं। मिस साउदी अरब का ताज पहनने के अलावा, उनके पास मिस मिडिल ईस्ट (सऊदी अरब), मिस अरब वर्ल्ड पीस 2021 और मिस वुमन (सऊदी अरब) का खिताब भी हैं।

 इसे भी पढ़ें: Miss World 2024: चेक रिपब्लिक की Krystyna Pyszkova के सिर सजा मिस वर्ल्ड का ताज, जानिए इनके लॉ स्टूडेंट से ब्यूटी क्वीन बनने तक का सफर

रूमी अलकाहतानी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by rumy alqahtani | رومي القحطاني 🇸🇦 (@rumy_alqahtani)

रूमी अलकाहतानी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है। वह लिखती हैं कि - वह मिस यूनिवर्स 2024 में हिस्सा लेते हुए खुद को बेहद सम्मानित महसूस करती हैं। बता दें कि साउदी अरब की यह मॉडल देश की राजधानी रियाद की रहने वाली हैं।

 

अगर आपको मिस यूनिवर्स पेजेंट से जुड़ी ये जानकारी पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।