Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:31 PM IST
herzindagi
mandakini celebs

रोचक है मंदाकिनी से जुड़ा ये क़िस्सा, जानिए एक्टर कुमार गौरव से लिया था किस बात का बदला

मंदाकिनी और कुमार गौरव की दुश्मनी काफ़ी पुरानी है। उस वक़्त कुमार गौरव हिट स्टार थे, जबकि मंदाकिनी इंडस्ट्री में नई-नई आईं थीं।
Editorial
Updated:- 2021-05-27, 16:02 IST

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर हैं, जिनकी पहली फ़िल्म हिट होने के बाद वह रातों-रात स्टार बन गए हैं। इनमें सिर्फ़ एक्टर ही नहीं एक्ट्रेसेस भी शामिल हैं। जब फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली रिलीज़ हुई थी, तो सफ़ेद साड़ी में लिपटी मंदाकिनी को देख लोग दीवाने हो गए थे। इस फ़िल्म में मंदाकिनी ने ख़ूब सारे बोल्ड सीन दिए थे, जिसकी वजह से फ़िल्म हिट हो गई और मंदाकिनी रातों-रात स्टार बन गईं। यही नहीं फ़िल्म हिट होने का श्रेय भी उन्हें दिया गया था।

फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली जब रिलीज़ हुई तो मंदाकिनी की उम्र महज़ 22 साल थी, हालांकि इंडस्ट्री में काम पाने के लिए वह कई सालों से स्ट्रगल कर रहीं थीं। मेरठ के एंग्लो इंडियन परिवार में जन्मीं मंदाकिनी ने राम तेरी गंगा मैली से पहले किसी और फ़िल्म को साइन किया था, लेकिन एक्टर कुमार गौरव की वजह से उन्हें इस प्रोजेक्ट से बाहर होना पड़ा। कुमार गौरव के इस व्यवहार को मंदाकिनी भूली नहीं थीं और 4 साल बाद उन्होंने अपना बदला पूरा किया था

मंदाकिनी और कुमार गौरव की दुश्मनी

KUMAR GAURAV STORY

जिस तरह मंदाकिनी अपनी पहली फ़िल्म से स्टार बनी थीं, ठीक उसी तरह कुमार गौरव भी स्टार बन गए थे। पहली फ़िल्म हिट होने के बाद कुमार गौरव ने तय किया कि अब वह किसी भी नई एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करेंगे। वहीं दूसरी तरफ़ फ़िल्म प्रोड्यूसर दिनेश बंसल ने अपनी शिरीन फरहाद के लिए एक नई लड़की यास्मीन यानी मंदाकिनी को साइन किया। फ़िल्म शिरीन फरहाद में कुमार गौरव लीड रोल में थे और उनके अपोज़िट मंदाकिनी नज़र आने वाली थीं। मंदाकिनी उस वक़्त इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं, ऐसे में जब इसकी जानकारी कुमार गौरव को हुई थी, उन्होंने मंदाकिनी के साथ काम करने से इंकार कर दिया। यही नहीं कुमार गौरव ने प्रोड्यूसर दिनेश बंसल से कहा कि अब वह नई एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करेंगे, यह सुनने के बाद दिनेश बंसल और मंदाकिनी दोनों ने उन्हें समझाया, लेकिन बात नहीं बन पाई। थक हार कर मंदाकिनी को वापस घर जाना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें:Fanaa के लिए काजोल ने रिजेक्ट कर दी थी करण जौहर की ये बड़ी फ़िल्म, पर्दे पर किया था शानदार कमबैक

इस तरह मंदाकिनी ने कुमार गौरव से लिया अपना बदला

mandakini film

राम तेरी गंगा मैली जब रिलीज़ हुई तो एक्ट्रेस यास्मीन जोसेफ से मंदाकिनी बन गई थीं। वह स्टार बन गई थीं, लेकिन दूसरी तरफ़ कुमार गौरव अपने डूबते करियर को बचाने में लगे हुए थे। लगातार फ़्लॉप फ़िल्मों की वजह से कोई भी एक्ट्रेस कुमार गौरव के साथ काम करने को तैयार नहीं थी। तब कुमार गौरव ने अपनी एक फ़िल्म के लिए प्रोड्यूसर को मंदाकिनी का नाम सजेस्ट किया। जिसके लिए प्रोड्यूसर ने मंदाकिनी से बात भी की और उन्होंने इसे करने के लिए अपना इंट्रेस्ट भी दिखाया, लेकिन जैसे ही उन्होंने बताया कि फ़िल्म में कुमार गौरव हीरो हैं तो मंदाकिनी ने काम करने से मना कर दिया। इस पर प्रोड्यूसर ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो मंदाकिनी तैयार हो गईं, लेकिन उन्होंने एक शर्त रखी कि अगर वह फ़िल्म में हीरो चेंज कर दें, तो वो इसे करने के लिए तैयार हैं। यही नहीं उन्होंने प्रोड्यूसर से कहा कि वह कोई नए एक्टर के साथ फ़िल्म में काम करना पसंद करेंगी। इसके अलावा उन्होंने अपने फ़ीस भी कम करने की बात कही, जिसपर निर्माता के पास कोई ऑप्शन नहीं बचा और उन्हें मंदाकिनी की शर्तों के आगे झुकना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:कश्मीर के CM की बहन से शादी के लिए अड़ गए थे सचिन पायलट, इतनी मुश्किलों के बाद बना पाए थे सारा को दुल्हनिया

मंदाकिनी ने जल्द छोड़ दी थी फ़िल्मी दुनिया

mandakini character

पहली फ़िल्म से सुपरहिट होने के बावजूद मंदाकिनी का फ़िल्मी करियर लंबा नहीं चला। उन्होंने अपने करियर में लगभग 42 फ़िल्मों में काम किया। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती की सुपरहिट फ़िल्म डांस-डांस में काम किया। इसके बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फ़िल्म तेज़ाब में भी काम किया। आख़िरी बार वह 'जोरदार' में नज़र आईं थीं, जिसके बाद उन्होंने फ़िल्मी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। काफी सालों से एक्ट्रेस गुमनामी की जिंदगी बिता रही हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।