सेहतमंद रहने के लिए रात में गहरी नींद आना बहुत जरूरी माना गया है। बहुत सी महिलाएं दिनभर सिर्फ इसीलिए थकी हुई और बीमार महसूस करती हैं, क्योंकि रात में उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती। रात में सोते हुए अगर आपकी नींद बार-बार टूटती है या फिर आप बेचैन महसूस करती हैं तो आपको इस बात पर ध्यान देने के जरूरत है कि आप वास्तु सम्मत दिशा में सो रही हैं या नहीं। वास्तु में सोने की दिशा से जुड़े नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से गहरी नींद आती है और सुबह हम ऊर्जा से भरपूर महसूस करते हैं। एस्ट्रो और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल से हमने इस बारे में बात की। आइए जानते हैं सोने की दिशा से जुड़े उनके वास्तु टिप्स के बारे में-
वास्तु के अनुसार सोने के लिए कुछ निश्चित दिशाएं बताई गई हैं। इस बारे में रिद्धि बहल ने बताया, 'रात में सोते हुए हमें सिर हमेशा दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। कभी भी उत्तर में सिर नहीं रखना चाहिए। उत्तर में सिर रखकर सोने से बेचैनी महसूस होती है। इससे हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। इस दिशा में सोने से ब्लड सप्लाई ब्रेन को ज्यादा जाती है। इससे हाई बीपी या ब्रेन रिलेटेड प्रॉब्लम हो सकती हैं। इस दिशा में सोने पर ठीक से नींद नहीं आ पाती, इसीलिए सुबह उठकर फ्रेश फील नहीं हो पाता।'
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: पति-पत्नी के बीच बढ़ती दूरियों को कम करने के लिए अपनाएं ये 10 टिप्स
अगर आप चाहती हैं कि आपका पूरा दिन बहुत सकारात्मक रहे। आप दिनभर प्रसन्न रहें और एनर्जेटिक होकर काम करें तो आपको पूर्व दिशा में सिर रखकर सोना चाहिए। इस बारे में रिद्धि बताती हैं, 'पूर्व दिशा में सिर रखकर सोना पॉजिटिव एनर्जी देता है, क्योंकि ये दिशा उगते सूरज की है। बुजर्ग लोग या फिर ऐसे लोग, जिन्हें किसी तरह की समस्या है, उनके लिए पूर्व दिशा में सिर रखना अच्छा होता है।'
इसे जरूर पढ़ें: घर के आंगन में ये 5 पेड़-पौधे लगाएंगी तो बनी रहेंगी खुशियां
रिद्धि आगे बताती हैं, 'उगते सूरज की दिशा में सोने से बहुत से हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। अगर इनके संपर्क में सुबह-सुबह आते हैं, तो इससे ना सिर्फ शरीर को ऊर्जा मिलती है, बल्कि भीतर से मजबूती भी महसूस होती है।'
उत्तर की ओर सिर और दक्षिण की ओर पैर करके सोने के लिए मना किया जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह शव के सिर और पैर रखने की दिशा मानी जाती है। रिद्धि बहल बताती हैं,
'आप चाहें तो पश्चिम दिशा में भी सिर रख सकती हैं, लेकिन उत्तर दिशा में सिर नहीं रखें, क्योंकि इससे बेचैनी महसूस हो सकती है। इससे दिमागी उलझनें हो सकती हैं। सबसे अच्छी दिशा रात में सोने के लिए दक्षिण है। इसके बाद पूर्व, फिर पश्चिम, लेकिन उत्तर बिल्कुल भी नहीं।'
अगर आप रिद्धि बहल के इन वास्तु टिप्स को फॉलो करके तो आपको नींद ना आने की समस्या कभी नहीं सताएगी और आप हमेशा तय समय पर सोने में सफल रहेंगी। अगर आपको ये टिप्स काम के लगे, तो इन्हें जरूर शेयर करें। घर और परिवार की सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए अन्य वास्तु टिप्स के बारे में जानना चाहती हैं तो विजिट करती रहें हरजिंदगी।
Image Courtesy: Instagram(@astroridhibahl, Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।