सुबह उठकर धरती को छूते हुए बोलें ये मंत्र, बनी रहेगी शुभता

सुबह उठकर धरती को हाथ से स्पर्श करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं, अगर धरती को छूते हुए अगर इस एक मंत्र का जाप किया जाए तो इससे न सिर्फ आपका पूरा दिन अच्छा जाता है बल्कि कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। 
dharti maa mantra significance

धर्म शास्त्रों में ऐसे कई काम बताये गए हैं जो सुबह उठते के साथ ही अवश्य करने चाहिए। इन कार्यों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इन्हीं कामों में से एक है सुबह उठने के बाद सबसे बिस्तर से उतारते समय धरती को छूना। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि सुबह उठकर धरती को हाथ से स्पर्श करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं, अगर धरती को छूते हुए अगर इस एक मंत्र का जाप किया जाए तो इससे न सिर्फ आपका पूरा दिन अच्छा जाता है बल्कि कई अन्य लाभ भी मिलते हैं।

धरती को छूकर कौन सा मंत्र बोलना चाहिए?

शास्त्रों में बताया गया है की सुबह उठने के बाद सबसे पहले धरती को छूकर 'समुद्र-वसने देवि, पर्वत-स्तन-मंडिते। विष्णु-पत्नि नमस्तुभ्यं, पाद-स्पर्शं क्षमस्व मे' मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। यह मंत्र माता पृथ्वी का है।

kya hai dharti mata mantra ke niyam

इस मंत्र का अर्थ भी शास्त्रों में वर्णित है। 'समुद्ररूपी वस्त्र धारण करनेवाली, पर्वतरूपी स्तनोंवाली एवं भगवान श्री विष्णु की पत्नी हे भूमिदेवी, मैं आपको नमस्कार करता हूं। मेरे पैरों का आपको स्पर्श होगा। इसके लिए आप मुझे क्षमा करें।

यह भी पढ़ें:Morning Mantras: सुबह उठकर इन मंत्रों के जाप से नहीं होती घर में धन की कमी

इस मंत्र को रोजाना बोलने से शुभ कार्यों में वृद्धि होती है। शुभ कार्य निर्विघ्न पूरे हो जाते हैं। शत्रु कभी भी आप पर हावी नहीं हो पाता है। आप घर से सुरक्षित निकलते हैं और सुरक्षित ही लौट आते हैं। धरती माता आपकी रक्षा करती हैं।

kya hai dharti mata mantra ki vidhi

इस मंत्र के जाप से कैसे भी दोष का निवारण हो जाता है। अगर आप वास्तु दोष से परेशां हैं या फिर ग्रह दोष के कारण जीवन में बुरे परिणाम देखने को मिल रहे हैं तो इस मंत्र का रोजाना जाप करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि भूमि वंदना करते हुए इस मंत्र का रोजाना जाप करने से जीवन में आपको सभी सुखों की प्राप्ति होती है क्योंकि हमें जो कुछ भी मिला है वो इन्हीं धरती माता के कारण प्रकृति से प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें:Mangalam Bhagwan Vishnu Mantra Chanting Benefits: विवाह मंत्र 'मंगलम भगवान विष्णु' को रोजाना जपने के लाभ और महत्व

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर सुबह उठकर धरती को छूते हुए कौन से मंत्र का उच्चारण करें और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

kya hai dharti mata mantra ka mahatva

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP