herzindagi
partner fighting main

क्या शादी के बाद प्यार कम हो जाता है,जानें इसके कारण

वैसे तो कहा जाता है कि सच्चा प्यार कभी नहीं बदलता लेकिन अक्सर देखा गया है कि शादी के बाद पति -पत्नी  के बीच प्यार बढ़ने की बजाय कम होने लगता है। आइए इसके कारणों के बारे में जानें। 
Editorial
Updated:- 2020-09-01, 15:16 IST

शादी एक ऐसा रिश्ता होता है जो ढेर सारे रीति रिवाजों को निभाने के बाद दो लोगों को एक पवित्र बंधन में जोड़ता है । शादी का एक सबसे अहम् पहलू है प्यार और अटूट विश्वास,इसी प्यार की डोर से बंधकर दो लोग शादी के पवित्र बंधन में बंध जाते हैं। लेकिन अक्सर शादी के बाद पति पत्नी की एक दूसरे से ये शिकायत होती है कि शादी के बाद तुम कितने बदल गए हो। एक दूसरे पर जान छिड़कने वाले लोग किसी न किसी वजह से लड़ाई करने लगते हैं। आइए बात करते हैं उन कारणों के बारे  में जिनकी वजह से शादी के बाद प्यार कम हो जाता है। 

प्रथाओं के हिसाब से चलने पर जोर 

शादी दो परिवारों का मिलन होता है इसलिए दोनों परिवारों की प्रथाएं भी अलग होती हैं। दो अलग घरों के लोग विवाह के बंधन में बंधते हैं और दोनों के घर का रहन-सहन, खाने-पीने और त्यौहारों को मनाने का तरीका सब कुछ अलग ही होता है। ऐसे में लड़के अपने घर की प्रथाओं को मानने पर जोर देते हैं और लड़कियां अपने आप को बदलने के बजाय परिवार को अपने तरीके से चलाना चाहती हैं। यही वजह होती है कि दोनों के बीच नोंक-झोंक शुरू हो जाती है और प्यार कम होता नज़र आने लगता है। 

इसे जरूर पढ़ें:‘तुमसे शादी करना मेरी सबसे बड़ी भूल थी’ गुस्से में अपने पार्टनर से न कह दें यह बात

ज़िम्मेदारियों का बढ़ना 

partner fighting

शादी के पहले लड़के और लड़कियों की कोई जिम्मेदारी नहीं होती है और वो अपनी दुनिया में खोए रहते हैं। लेकिन शादी के बाद परिवार के लोगों की ओर भी ध्यान केंद्रित करना पड़ता है। इसके अलावा  रोज़मर्रा की जिम्मेदारियां भी बढऩे लगती हैं। जिम्मेदारियों का बोझ पति-पत्नी के बीच लड़ाई का बड़ा कारण बन जाता है।  

पारिवार का हस्तक्षेप

शादी के बाद जब लड़के लड़की जॉइंट फॅमिली में रहते हैं तब किसी भी निर्णय में घर के बड़ों की सलाह लेते हैं। ऐसे में कई बार दोनों को ऐसा करना ठीक लगता है क्योंकि बड़ों का निर्णय ठीक होता है, लेकिन बहुत बार दोनों में से किसी एक को ये निर्णय बंधन लगने लगता है। जिसकी वजह से आपसी प्यार कम होता नज़र आने लगता है और लड़ाईयां शुरू होती हैं। इसके अलावा भी परिवार का ज्यादा इंटरफेयरेंस पति- पत्नी के बीच दरार डाल देता है। 

पार्टनर को समय न देना 

partner fighting

शादी के बाद पति-पत्नी दोनों अपनी दिनचर्या में इतने उलझ जाते हैं कि उनके पास एक दूसरे के लिए समय ही नहीं होता है। समय की कमी भी एक दूसरे के बीच कम होते प्यार की वजह हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें:कहीं आप अपने पार्टनर के लिए सिर्फ एक ऑप्शन तो नहीं? पहचानें इन संकेतों से 

पर्सनल स्पेस न मिलना

शादी के बाद लड़के और लड़की पूरे समय घर की जि़म्मेदारियों में उलझे रहते हैं और उन्हें पर्सनल स्पेस नहीं मिल पाता है। पर्सनल स्पेस न मिलने की वजह से दोनों के बीच मनमुटाव की स्थिति आने लगती है और प्यार फीका लगने लगता है। 

मनी सेविंग की सोच रखना 

partner fighting

शादी के पहले दो लोगों का रहन सहन का तरीका बिलकुल अलग होता है। लेकिन शादी होते ही दोनों मनी सेविंग के बारे में सोचकर कम खर्च करने लगते हैं। मनी सेविंग की ये आदत पति -पत्नी के बीच दूरी ले आती है। 

इन कारणों की वजह से पति और पत्नी के बीच शादी के बाद प्यार कम हो जाता है। लेकिन दोनों को आपसी सामंजस्य बनाये रखना चाहिए और लड़ने की जगह एक दूसरे को समझने की कोशिश करनी चाहिए। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।