(Rangoli Designs For Holi 2024) हर तीज-त्योहार के मौके पर घर के आंगन, मंदिर या ऑफिस में भी हम रंगोली को बनाते हैं। रंगोली का महत्व बहुत अहम होता है। इसे बनाने के लिए आप तीली, थाली, चम्मच जैसी न जाने अनगिनत चीजों की मदद ले सकते हैं।
Colourful Rangoli Designs: रंगोली के डिजाइन को चुनने क लिए आप इन्टरनेट की सहायता ले सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं होलिका दहन के लिए रंगोली के कुछ खास डिजाइंस और बताएंगे इन्हें बनाने के आसान टिप्स-
होली के मौके पर आप पिचकारी, बाल्टी, गुबारें वाली कई डिजाइन की रंगोली को आंगन में बना सकती हैं। इस तरह की पिक्चर आर्ट वाली रंगोली आजकल बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। इस तरह के डिजाइन के साथ आप हैप्पी होली लिखकर रंगोली को पूरा कर सकते हैं।
छोटी होली के दिन इस तरह से आप होलिका दहन के समय डेकोरेशन के लिए रंगोली के इस डिजाइन को बना सकती हैं। इसे आप गोलाई या चकौर में बनाएं। वहीं ढोल या आग की लपते बनाकर डिजाइन को आकर्षक बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप माचिस की तीली की मदद लें।
इसे भी पढ़ें: Rangoli Designs For Holi 2024: केवल 15 मिनट में बन जाएंगे रंगोली के ये रंग-बिरंगे डिजाइन, होली के लिए हैं खास
लगभग हर मौके पर फ्लोरल डिजाइन की रंगोली बनाई जाती है। इस तरह से 3डी लुक देने वाले फ्लोरल डिजाइन को बनाने के लिए आप कांटे या टूथपिक की मदद ले सकती हैं। वहीं इस डिजाइन को आकर्षक बनाने के लिए आप 5 से 6 रंगों का इस्तेमाल करें। बारीकी से हर रंग को दिखाने के लिए आप सफेद रंग से लकीरें भी बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Easy Rangoli Designs: अंगूठी की मदद से आसानी से बन जाएंगे रंगोली के ये नए डिजाइन, देखकर मन हो जाएगा प्रसन्न
गोल डिजाइन की इस रंगोली के बॉर्डर को आकर्षक बनाने के लिए आप इस तरह से डॉट-डॉट कर आसानी से रंगोली के डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप बोतल के ढक्कन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको होलिका दहन के लिए रंगोली के ये आसान रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Youtube/Priyal food and art, instagram/rangoli_nation, neetu art
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।