Bollywood Celebs Diwali Party: दिवाली के पर्व के लिए पूरा भारत बहुत एक्साइटेट रहता है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारें भी इस फेसटिवल को बहुत धूमधाम से मनाते हैं। इसी बीच स्टार्स की दिवाली पार्टी की फोटोज भी सामने आई हैं। शहनाज कौर गिल, नोरा फतेही और करण जोहर जैसे तमाम नामी चेहरे इस पार्टी को मजा लेते नजर आ रहे हैं।
किसने दी दिवाली पार्टी
यह दिवाली पार्टी किसी और ने नहीं बल्कि फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने दी है। फिल्म जगत की ढेर सारी हस्तियां इस पार्टी में पहुंची जिसमें विक्की कौशल-कैटरीना कैफ, राजकुमार राव-पत्रलेखा, कार्तिक आर्यन, कृति सनन और उनकी बहन, शहनाज कौर गिल, अथिया शेट्टी, रकुल प्रित, नोरा फेतेही, सोनू सूद और तापसी पन्नू जैसे कई नामी चेहरे पहुंचे। इस पार्टी को रमेशा तौरानी ने अपने घर पर होस्ट किया था।
खूबसूरत लुक में नजर आए स्टार्स कपल
पार्टी की बात हो तो बॉलीवुड स्टार्स को कैसे भूला जा सकता है। ढेर सारे स्टार्स कपल इस पार्टी में शानदार लुक में पहुंचे। कैटरीना कैफ हमेशा की तरह लाल रंग की साड़ी में बेहद क्लासी नजर आ रही हैं। वहीं पत्रलेखा ने फ्लोरल लहंगा पहना है जो काफी खूबसूरत लग रहा है।
देखिए नोरा फतेही का अंदाज
नोरा फतेही पार्टीज में हमेशा यूनिक लुक लेती हैं। रमेश तौरानी की पार्टी में भी नोरा ने शानदार लहंगा पहना हुआ है। उनका कंपलीट लुक काफी अच्छा लग रहा है।
शहनाज कौर गिल
धीरे-धीरे शहनाज फिर से पार्टीज में स्पॉट की जाने लगी हैं। दिवाली पार्टी में वो ब्लैक कलर की साड़ी में पहुंची। स्वीट और सिंपल लुक में वो काफी एलीगेंट नजर आ रही हैं।
शिल्पा शेट्टी का फ्यूजन लुक
शिल्पा शेट्टी का दिवाली लुक काफी वायरल हो रहा है। कारण है उनका फ्यूजन लुक जिसमें उन्होंने साड़ी को बेल्ट के साथ कैरी किया है जो बेहद शानदार लग रही है।
और भी होंगी कई पार्टीज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तापसी पन्नू भी आज (20 अक्टूबर) को दिवाली पार्टी देंगी। वहीं एकता कपूर, शिल्पा शेट्टी और अनिक कपूर जैसे स्टार्स भी दिवाली पार्टी होस्ट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंःDiwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश
स्टार्स की दिवाली मोड ओन हो चुका है। जल्द ही कुछ और पार्टीज की भी तस्वीरें भी सामने आएंगी जो हम आपके लिए लेकर हाजिर हो जाएंगे। आपको इस पार्टी में सबसे अच्छा कौन लगा यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में बताइएगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: pallav paliwal
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों