Ram Navami 2023: राम नवमी के दिन करें कुछ ज्योतिष उपाय, आएगी समृद्धि

Ram Navami Astrology Remedies: यदि आप अपने घर में सदैव खुशहाली बनाए रखना चाहती हैं तो रामनवमी के दिन आजमाए गए कुछ आसान ज्योतिष उपाय आपके लिए बहुत फलदायी हो सकते हैं। 

ram navami astro remedies for money

राम नवमी को हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इस पर्व को पृथ्वी पर एक दिव्य शक्ति के आगमन को चिह्नित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण उत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था।

मान्यता है कि भगवान राम का जन्म असुर राज रावण का वध करने और दुनिया को नकारात्मकता से दूर रखने के लिए हुआ था। इसी वजह से हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन लोग प्रभु की कृपा पाने के लिए कई उपाय करते हैं। इस साल यह पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन यदि आप ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी के बताए कुछ आसान ज्योतिष उपाय आजमाती हैं तो आपके घर में सड़ैल धन का आगमन रहेगा और सुखों की प्राप्ति होगी।

राम चरित मानस का पाठ करें

ram charit manas path on ram navami

यदि आप राम नवमी के दिन राम चरित मानस का पाठ समस्त परिवार के साथ मिलकर पूरी श्रद्धा से करेंगी और इसका प्रसाद सभी को वितरित करेंगी तो आपको उनका आशीष अवश्य मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। यदि आप पूरी राम चरित मानस न भी पढ़ें तब भी आप इस दिन सुंदर काण्ड का पाठ जरूर करें। इस पाठ से आपकी समस्त समस्याओं का हल मिल सकता है।

गरीबों को भोजन कराएं

यदि आप राम नवमी के दिन गरीब और जरूरतमंदों को भोजन कराती हैं तो आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगा और आपकी आर्थिक रूप से उन्नति होगी। इस दिन आप किसी भी गरीब को होनी सामर्थ्य अनुसार उसकी जरूरत की चीजों का दान भी अवश्य करें। इन उपायों श्री राम की कृपा मिलेगी और आपकी मनोकामनाओं को पूर्ति भी होगी।

इसे जरूर पढ़ें: Chaitra Navratri 2023: धन लाभ के लिए चैत्र नवरात्रि में आजमाएं ये उपाय

पीले वस्त्रों का दान करें

यदि आप राम नवमी के दिन पीले वस्त्रों का दान करेंगी तो आपके लिए बहुत शुभ होगा। दरअसल पीला रंग भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है और राम जी को भगवान विष्णु का अवतार ही माना जाता है, इसलिए इन वस्त्रों के से आपकी इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं। इस दिन आप किसी मंदिर में भगवान श्री राम के लिए भी पीले वस्त्र अर्पित कर सकती हैं।

मंदिर में राम-सीता की पूजा करें

lord rama and sita pujan in ram navami

राम नवमी के दिन मंदिर जाकर माता सीता और प्रभु श्री राम की एक साथ पूजा जरूर करें। इस उपाय से यदि आपकी कोई भी इच्छा है तो वो पूर्ण हो सकती है। यही नहीं इससे आपको धन लाभ भी होगा और घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। यदि आप मंदिर न भी जा पाएं तब भी इस दिन घर में ही सीता और राम का एक साथ पूजन करें और उन्हें पीली चीजों का भोग लगाएं।

गाय को घी लगी रोटी खिलाएं

ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु को गायों से अत्यंत प्रेम है, इसलिए यदि आप राम नवमी के दिन गाय को रोटी में घी और गुड़ लगाकर खिलाएंगी तो आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। इस दिन से शुरू करके आप प्रत्येक गुरुवार को गाय को रोटी अवश्य खिलाएं और कम से कम यह उपाय 11 गुरुवार आजमाएं।

पीले चंदन का तिलक लगाएं

ram navami pujan tilak

राम नवमी के दिन श्री राम का पूजन करते समय उनकी तस्वीर पर पीले चंदन का तिलक लगाएं और फिर उसी तिलक को अपने माथे पर लगाएं। इस उपाय से आपके जीवन के कष्ट दूर होंगे और सुख समृद्धि बनी रहेगी।

इसे जरूर पढ़ें: Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि पर बन रहा है विशेष योग, राशियों पर हो सकते हैं ये शुभ प्रभाव

माता सीता के चरणों का सिन्दूर लगाएं

यदि आपके जीवनसाथी के साथ मतभेद रहते हैं तो राम नवमी के दिन दोनों साथ में मिलकर राम और सीता का पूजन करें और सीता जी के चरणों में सिंदूर चढ़ाकर उसे अपनी मांग में भरें। इसके साथ ही माता से कामना करें कि आपके रिश्ते की मिठास बनी रहे। इस उपाय से आपसी मतभेदों को दूर करने में मदद मिलेगी और आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति भी होगी।

यदि आप राम नवमी के दिन यहां बताए आसान उपाय आजमाएंगी तो आपके जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहेगी और समस्त कष्टों से मुक्ति मिलेगी। इन उपायों से आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Recommended Video

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP