बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा को आज कौन नहीं जानता। एक्ट्रेस ना सिर्फ शानदार एक्टिंग करती है, बल्कि हमेशा अपनी बातों को भी बेबाकी से रखती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी लाइफ से जुड़े कई अनसुने किस्से साझा किए हैं जिसकी वजह से वो चर्चा में आ गई हैं। करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि क्यों उन्होंने 30 साल की उम्र में ही ऐग फ्रिज करा लिए थे। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
30 साल की उम्र में कराए थे ऐग फ्रिज
View this post on Instagram
- प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में डैक्स शेफर्ड को इंटरव्यू दिया और इस दौरान ढेर सारी बातें की। प्रियंका चोपड़ा ने कहा, "मुझे हमेशा से बच्चे काफी पसंद थे। मैंने यूनिसेफ में भी बच्चों के साथ काफी वक्त गुजारा है। मैं हमेशा से चाहती थी कि मैं खुद भी मां बनूं क्योंकि बच्चों से मेरा लगाव बहुत गहरा है।"
- उन्होंने आगे कहा, "अपनी मां के कहने पर मैंने 30 साल की उम्र में एग्स को फ्रीज करने का फैसला लिया था। मेरी मां मधु चोपड़ा खुद एक गायनोलॉजिस्ट हैं, उनका मानना है कि 35 साल के बाद महिलाओं को मां बनने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
अब एक बेटी का मां हैं प्रियंका चोपड़ा
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस के साथ शादी की। शादी के 3 साल बाद 2022 में दोनों ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा है। मालती सरोगेसी से हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्वास्थ्य को देखते हुए सेरेगेसी की मदद ली थी। प्रियंका कई बार मालती की फोटोज शेयर करती हैं जिनमें वो किसी नन्ही परी जैसी नजर आ रही हैं।
इसे भी पढ़ेंःजानिए क्यों प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने के लिए सेरोगेसी का चुना ऑप्शन
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों