प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात देश की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की चर्चा यूं तो दुनियाभर में होती है, लेकिन ये तीनों शख्सीयतें एक मामले में प्रियंका चोपड़ा से पिछड़ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री मोदी को पॉपुलेरिटी के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है।
अगर प्रियंका चोपड़ा और नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो प्रियंका के फॉलोअर्स हमारे पीएम से कहीं ज्यादा हैं। प्रियंका के फॉलोअर्स 25 मिलियन से भी ज्यादा हैं, जबकि मोदी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स सिर्फ 13.5 मिलियन हैं। प्रियंका के फैंस की इंस्टाग्राम लिस्ट ही लंबी नहीं है बल्कि उनकी पोस्ट और फॉलोइंग लिस्ट भी मोदी से कहीं ज्यादा है। यह भी दिलचस्प बात है कि प्रियंका ने अब तक ढाई हजार से ज्यादा पोस्ट किए हैं, वहीं पीएम मोदी ने अब तक सिर्फ 205 पोस्ट ही किए हैं।
दीपिका पादुकोण के साथ अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा लोकप्रिय
प्रियंका चोपड़ा 25.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं और इस राह पर उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया है। इंस्टाग्राम पर अमिताभ बच्चन के फॉलोअर्स की संख्या 9.5 मिलियन है।
प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड में करियर सफल रहा है। 'ऐतराज', 'मुझसे शादी करोगी', 'बर्फी', 'सात खून माफ' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'क्वांटिको' के बाद उनकी ख्याति और भी ज्यादा बढ़ गई है।
ये आंकड़े बता रहे हैं कि आने वाले वक्त में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण शोहरत की नई ऊंचाइयों को छूती नजर आएंगी।
ट्विटर पर आगे रहे पीएम नरेंद्र मोदी हैं और अमिताभ बच्चन
बात अगर ट्विटर पर प्रियंका और मोदी की फॉलोअर लिस्ट की करें तो यहां प्रधानमंत्री मोदी कहीं आगे हैं। ट्विटर पर प्रियंका की पॉपुलेरिटी मोदी से बहुत कम है। जहां प्रियंका ज्यादा फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम क्वीन बन गई हैं, वहीं मोदी ट्विटर के बादशाह हैं। ट्विटर पर प्रियंका के महज 23.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं वहीं मोदी के 43.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। ट्विटर पर प्रियंका सिर्फ नरेंद्र मोदी से ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताब बच्चन से भी पीछे हैं। ट्विटर पर अमिताभ के 34.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो प्रियंका की फैन लिस्ट से कहीं ज्यादा है।
Priyanka Chopra & Nick Jonas Seen cycling 🚵♀️ @BollywodTashan #priyankachopra #priyanka #priyankachoprafans #priyankachoprateam #priyankachopra_nour #nickjonas #nick #jonas #chopra #holiday #priyankanickjonas #bollywood #bollywoodtashan pic.twitter.com/T5A75AHuzA
— Bollywood Tashan (@BollywodTashan) July 6, 2018
कुछ दिनों से बॉइफ्रेंड निक को लेकर चर्चा में
प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से अपने कथित बॉइफ्रेंड निक जोनस को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रियंका निक को भारत लाईं थीं और उनके साथ फैमिली ट्रिप पर गोवा भी गईं। वहीं मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई में निक के साथ अपने ट्रडिशनल लुक में भी नजर आईं। कई बार दोनों एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले दिखे। इसके बाद निक ने ब्राजील में स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस दी थी और उस वक्त प्रियंका ने ऑडियंस में बैठ कर एक नॉर्मल फैन की तरह उनका वीडियो बनाया और फोटो खींची। कहा जाता है कि दोनों इस साल हुए मेट गाला अवॉर्ड समारोह के दौरान मिले और फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। देश में निक के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के बाद यह जोड़ा न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गया। इसी बीच ब्राजील में कुछ समय रुकने के दौरान निक की फैमिली के साथ वह साइक्लिंग करती नजर आईं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों