प्रियंका चोपड़ा जोनस ने खुद को और देश को गौरवान्वित करने के लिए बहुत कुछ किया है। वह एक सफल एक्टर, लेखक, निर्माता, उद्यमी और मीडिया इंडस्ट्री की एक मजबूत पर्सनैलिटी हैं। उन्होंने हर कदम पर खुद को साबित किया है और हमेशा अपनी शर्तों पर काम करते हुए एक आइकॉनिक ग्लोबल स्टार के तौर पर आज जानी जाती हैं।
बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में देने के बाद उन्होंने हॉलीवुड की ओर रुख किया और आज वहां भी सफल अदाकारा हैं। प्रियंका ने कई हॉलीवुड फिल्मों और सीरीज में काम किया है। वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मैट्रिक्स-4' में नजर आ रही हैं। उनका किरदार बहुत बड़ा नहीं है, मगर उनका अभिनय हमेशा की तरह लोगों को प्रभावित करती है, जो मायने रखता है। आज चलिए हम प्रियंका के ऐसे ही कुछ धांसू किरदार वाली फिल्मों के बारे में जानें।
'द मैट्रिक्स रीसरेक्शन्स'
यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हुई और इसमें प्रियंका चोपड़ा का किरदार कुछ ही देर का है। वह फिल्म में सती नाम के प्रोग्राम के रूप में दिखती हैं, जिसे मैट्रिक्स रिवॉल्यूशन में क्रिएट किया गया था। इस फिल्म में प्रियंका के किरदार को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया गया था, लेकिन उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था, 'मुझे शानदार लोगों के साथ काम करना पसंद है। यह 'द मैट्रिक्स' है और मैं इसमें अहम भूमिका निभाती नजर आऊंगी। जो लोग सोच रहे हैं कि मेरा रोल बहुत छोटा है, शायद उनकी सोच बहुत छोटी है।'
'इजंट इट रोमांटिक'
इस फिल्म में भी प्रियंका लीड स्टार नहीं हैं, लेकिन सेकंड हाफ में उन्हें देखकर बहुत मजा आता है। उन्होंने इस फिल्म में योगा एंबेसडर का किरदार निभाया है, जो लीड एक्टर जोश का लव इंटरेस्ट प्ले करती हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी है, जिसमें प्रियंका ने अपना चार्म सपोर्टिंग लीड में होने के बावजूद बखूबी बिखेरा था। जितना फिल्म की लीड को पसंद किया उतनी वाहवाही प्रियंका चोपड़ा ने हासिल की। अगर आपने यह फिल्म न देखी हो,तो एक बार जरूर देखिएगा।
इसे भी पढ़ें :अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बताए जिंदगी जीने के 10 खास तरीके
'बेवॉच'
प्रियंका को नेगेटिव किरदार में बॉलीवुड में तो खूब सराहा गया है, लेकिन हॉलीवुड में भी उन्होंने अपने नेगेटिव किरदार से खूब प्रशंसा पाई है। बेवॉच सबसे ज्यादा पसंद की गई फिल्मों में से है, जिसमें प्रियंका ने विक्टोरिया लीड्स नाम की महिला का धांसू किरदार निभाया है। अगर कहें कि यह फिल्म विक्टोरिया के कांड के इर्द-गिर्द घूमती है, तो गलत नहीं होगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में कई दमदार एक्टर्स ने साथ काम किया है। फिल्म में प्रियंका और ड्वेन की केमिस्ट्री भी काफी दिलचस्प है और विलेन के किरदार में प्रियंका जबरदस्त एक्शन करती भी नजर आती हैं।
इसे भी पढ़ें : प्रियंका ने आखिर बता ही दिया कि अपनी उम्र से दस साल छोटे निक जोनस को उन्होंने क्यों किया था डेट
'वी कैन बी हीरोज'
यह फिल्म पिछले साल यानी 2020 में क्रिसमस पर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और इसमें प्रियंका का अभिनय और लुक काफी पसंद किया गया था। बच्चों पर (बच्चों के लिए खराब हैं ये विवादित टीवी शोज) आधारित यह फिल्म पावर और फ्यूचर से संबंधित थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने मिस ग्रैनेडा का किरदार निभाया था। आपको बता दें कि इस फिल्म में भी वह एक ग्रे शेड कैरेक्टर निभाती नजर आई हैं। इसके सीक्वल की भी घोषणा इस साल के शुरुआत में हुई थी, जिसमें प्रियंका को एक बार फिर हम देख सकेंगे।
इसके अलावा हम प्रियंका चोपड़ा जोनस को 'क्वांटिको' जैसी शानदार सीरीज में भी एक्शन करते देख चुके हैं। उनकी फिल्म 'अ किड लाइक जेक' को भी काफी पसंद किया जा चुका है। हमें उम्मीद है कि हम प्रियंका को ऐसे ही हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में अपने दमदार अभिनय से लोगों को हैरत में डालते देखेंगे।
अगर आपने प्रियंका की इन फिल्मों को अब तक नहीं देखा है, तो जरूर देखें और हमें बताएं आपको कौन-सी फिल्म पसंद आई। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : instagram & google searches
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों