बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस जल्दी शादी करने वाले हैं। जबस से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी हुई तब से लोगों को प्रियंका और निक की शादी का बेसब्री से इंतजार है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चकुी हैं। हर जगह बस प्रियंका और निक जोनस की लव स्टोरी की चर्चा चल रही है। कुछ समय पहले न्यूयॉर्क में एक डेटिंग ऐप की लॉन्चिंग के दौरान प्रियंका ने बताया था कि उन्होंने निक को शादी के लिए क्यों चुना। अपनी स्पीच में प्रियंका ने बोला, ‘ मेरा पार्टनर मेरी इज्जत करता है मेरी अचीवमेंट्स की कदर करता है। मुझे ऐसा पार्टनर नहीं चाहिए कि मैं उसे कहूं की कॉफी बना दो। मुझे ऐसा पार्टनर चाहिए था जो मेरे काम को काम समझे मेरी मेहनत से कमाई हुई अचीवमेंट्स को सम्मान दे और रिश्ते पर भरोसा रखे। मैं किस्मत वाली हूं कि मुझे निक में यह सब कुछ मिल गया और इसी लिए मैं निक से शादी कर रही हूं। ’
मगर, निक जोनस से पहले भी प्रियंका के कई अफेयर रह चुके हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं प्रियंका चोपड़ा के 6 अफेयर्स के बारे में जो कामयाब नहीं हो सके।
प्रियंका चोपड़ा के पहले प्यार के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। प्रियंका चोपड़ा का पहला प्यार असीम मर्चेंट थे। जब प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखे थे तब उनकी लाइफ में असीम मर्चेंट थे। असीम मर्चेंट एक बॉलीवुड एक्टर हैं। वह न तो आज ज्यादा कामयाब है और न ही पहले इतने कामयाब थे। फिलहाल प्रियंका अपने स्ट्रगल के दिनों में असीम के साथ थीं और जैसे ही उन्होंने कामायाबी की सीढि़यां चढ़ना शुरू की प्रियंका अपने पहले प्यार को भूल गईं।
Read More: दुल्हन की तरह सजे इसी घर से होगी प्रियंका चोपड़ा की विदाई
बॉलीवुड में शाहरुख खान एक ऐसे एक्टर हैं जिनका नाम कभी किसी एक्ट्रेस के साथ नहीं जुड़ा। मगर, प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म डॉन में काम करने के दौरान शाहरुख का नाम प्रियंका के साथ जोड़ा जाने लगा। मजे की बात तो यह है कि प्रियंका चोपड़ा तब तक गौरी खान की बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थीं मगर जब यह बातें शुरू हुईं तो गौरी खान ने इसका जिम्मेदार प्रियंका को ही ठहराया और शाहरुख को प्रियंका के साथ किसी भी तरह का वास्ता रखने के लिए मना कर दिया। वह वक्त प्रियंका की लाइफ में कुछ ऐसा था कि प्रियंका के साथ कोई भी बड़ा एक्टर काम नहीं करना चाहता था। इसी वजह से प्रियंका को हॉलीवुड का रुख करना पड़ा।
बॉलीवुड में ऐसा अक्सर होता है, जब एक एक्ट्रेस की वजह से शादीशुदा एक्टर का घट टूट जाता है। वैसे इन एक्ट्रेस की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल होते होते रह गया। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार ने कई फिल्मों मे साथ काम किया है और लोगों को उनकी जोड़ी भी काफी पसंद थी। ऐसा भी कहा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा को पहचान ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म करने के बाद मिली है। दोनों ने साथ मिलकर कई हिट फिल्में दी हैं मगर, हिट फिल्में देने के साथ ही दोनों में काफी नजदीकियां आने लगीं। जब यह खबर अक्षय की वाइफ ट्विंकल खन्ना को पता चला तो उन्होंने अक्षय को तलाक देने तक की बात कह डाली। तब अक्षय ने तय किया कि न तो वह प्रियंका चोपड़ा से कोई दोस्ती रखेंगे और न ही उनके साथ कोई फिल्म करेंगे।
Read More: प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग में जरूर परोसी जाएगी यह डिश, निक जोनस को है बेहद पसंद
जब हरम बावेजा ने बॉलीवुड में कदम रखा तो लोग ने उनको रितिक रौशन से कंपेयर करना शुरू कर दिया। वाकई दिखने में हरमन काफी अच्छे थे मगर बॉलीवुड करियर उनका ज्यादा अच्छा नहीं रहा। हरमन ने प्रियंका के साथ 3 फिल्मों में काम किया और काम के दौरान ही दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती में प्यार परवान चढ़ा। मगर प्रियंका चोपड़ा ठहरी एम्बीशियस, ऐसे में हरमन के डूबते करियर के साथ ही प्रियंका का प्यार भी उनके लिए खत्म होता गया और दोनों का ब्रेकअप हो गया।
फिल्म कमीने के वक्त प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर एक दूसरे के बहुत करीब आ गए थे। दोनों के इश्क की चर्चाएं चारो ओर हो रही थीं। यह भी कहा जा रहा था कि दोनों ने गोवा में एक प्राइवेट पार्टी में सगाई कर ली है। इतना ही नहीं कुछ वक्त के लिए शाहिद और प्रियंका एक ही अपार्टमेंट में अलग-अलग फ्लैट्स में रहते थे। मगर, कुछ समय बाद ही दोनों में अलगाव हो गया।
भले ही प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से शादी कर रही हों मगर, उनके पहले विदेशी बॉयफ्रेंड गेरार्ड बटलर थे। ऐसा कहा जाता है कि जब गेरार्ड पहली बार भार आए थे तो वह किसी होटल की जगह प्रियंका चोपड़ा के घर में रुके थे। इतना ही नहीं प्रियंका ने गेरार्ड के आने की खुशी में एक ग्रांड पार्टी भी दी थी। दोनों के अफेयर की चर्चा काफी दिनों तक रही थीं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।