herzindagi
pongal 2025 kab hai date significance and other details

Pongal Kab Hai 2025: कब से शुरू हो रहा है पोंगल का त्योहार , जानें सही तिथि और महत्व

उत्तर भारत में मकर संक्रांति की तरह ही दक्षिण भारत में पोंगल का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है। यह तमिलनाडु का प्रमुख त्योहार है और नई फसल के आगमन का प्रतीक है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इस साल पोंगल कब मनाया जाएगा और इसका क्या महत्व है।
Editorial
Updated:- 2025-01-09, 13:03 IST

पोंगल, दक्षिण भारत के लोगों के लिए नया साल का जश्न है। यह त्योहार न केवल तमिलनाडु में बल्कि केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। पोंगल का मतलब है 'उबलना', और यह इसीलिए है क्योंकि इस त्योहार के दौरान चावल, दूध और गुड़ से बना एक विशेष पकवान उबाला जाता है। पोंगल, नई फसल के आगमन का प्रतीक है। किसान इस दिन अपनी नई फसल का पहला भाग भगवान सूर्य को अर्पित करते हैं। ऐसी मान्यता है कि सूर्य देव के उत्तरायण होने से मौसम बदलता है और खेती के लिए अनुकूल समय आता है। अब ऐसे में इस साल पोंगल का त्योहार कब से शुरू हो रहा है और इसका त्योहार का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

कब से शुरू हो रहा है पोंगल का त्योहार?

pongal

भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में एक जीवंत और रंगीन त्योहार मनाया जाता है जिसे पोंगल कहते हैं। यह चार दिनों तक चलने वाला यह त्योहार, तमिल संस्कृति और कृषि परंपराओं का एक खास प्रतीक है। इस साल, पोंगल का उत्सव 14 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी को संपन्न होगा। आपको बता दें, पोंगल का त्योहार चार दिनों तक मनाया जाता है, जिनमें से हर दिन का अपना अलग महत्व है। इस दौरान, लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हैं, पारंपरिक नृत्य करते हैं, और भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए पूजा करते हैं।

चार दिन मनाया जाने वाला पोंगल के त्योहार का महत्व

पोंगल का त्योहार 4 दिनों तक मनाया जाता है। वहीं पोंगल के हर दिन का त्योहार का विशेष महत्व है।

  • भोगी पोंगल - इस साल पोंगल का पहला त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। तमिलनाडु में इस त्योहार पर लोग पुराने सामानों को त्यागकर नए जीवन की शुरुआत करते हैं। वे मानते हैं कि पुराने सामानों को जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और नए साल की शुरुआत शुभ होती है।
  • सूर्य पोंगल - सूर्य पोंगल दूसरा दिन मनाया जाता है और यह त्योहार 15 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्यदेवता की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन नई फसल से तौयार किए गए पकवान चढ़ाएं जाते हैं। इसे पोंगल दिवस भी कहा जाता है।
  • मात्तु पोंगल - मात्तु पोंगल तीसरे दिन मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 16 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन गाय और बैलों की भी पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन उन्हें अच्छे से नहलाया जाता है और उनके सींगों को रंग कर सजाते हैं। इसके बाद इनकी पूजा विधिवत रूप से की जाती है।
  • कन्या पोंगल - कन्या पोंगल का त्योहार चौथे दिन मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 17 जनवरी को मनाया जाएगा। इसे तिरुवल्लूर के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार विशेष रूप से रिश्तों को मजबूत करने के लिए मनाया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Makar Sankranti Upay 2025: मकर संक्रांति के दिन करें ये उपाय, साल भर धन-धान्य से भरा रहेगा घर

पोंगल पूजा का शुभ समय क्या है?

सूर्य पोंगल के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है।

इसे जरूर पढ़ें - Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव को किस विधि से अर्घ्य दें, जानें सही नियम

पोंगल पूजा का महत्व क्या है?

pongal-2025-date

पोंगल का त्योहार दक्षिण भारत, विशेषकर तमिलनाडु में बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। यह एक फसल का त्योहार है, जो नई फसल की खुशी में मनाया जाता है। यह त्योहार सूर्य देव, इंद्र देव और मवेशियों की पूजा के साथ जुड़ा हुआ है। पोंगल का सबसे प्रमुख कारण है नई फसल की खुशी। किसान अपनी मेहनत का फल देखकर प्रकृति और देवताओं का धन्यवाद करते हैं। पोंगल में सूर्य देव की विशेष पूजा की जाती है। सूर्य को जीवनदाता माना जाता है और उनकी कृपा से ही फसल अच्छी होती है। द्र देव को वर्षा का देवता माना जाता है। अच्छी बारिश के लिए इंद्र देव की पूजा की जाती है ताकि फसल अच्छी हो। पोंगल के साथ ही तमिल नववर्ष की शुरुआत होती है। इस दिन नए साल का स्वागत किया जाता है और नए साल में खुशहाली की कामना की जाती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।