आजकल घर को सजाने के लिए कई तरह के डेकोरेटिव आइटम्स का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें वॉल हैंगिंग का इस्तेमाल करना बेहद आम हो चुका है। दीवार पर हैंग होने के कारण इन्हें कम स्पेस में भी इस्तेमाल किया जाता है। आप इसे अपने बेडरूम से लेकर लिविंग एरिया तक कहीं पर भी हैंग कर सकती हैं और अपने घर की खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती हैं।
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि वॉल हैंगिंग्स आपके घर को और भी अधिक ब्यूटीफुल बनाते हैं। लेकिन जब आप इसका इस्तेमाल अपने घर में कर रही हैं तो आपको वास्तु के कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे आपके घर में खुशहाली व पॉजिटिविटी बनी रहे। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि घरा में वॉल हैंगिंग लगाते समय आपको किन बातों पर फोकस करना चाहिए-
उत्तर दिशा में लगाएं ऐसी वॉल हैंगिंग
अगर आप अपने घर या कमरे की उत्तर दिशा (वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा में रखें यह चीजें )में वॉल हैंगिंग को लगाना चाहती हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप किस तरह की वॉल हैंगिंग का इस्तेमाल कर रही हैं। मसलन, इस दिशा में मछली, कछुए, जंपिंग फिश या डॉल्फिन के आकार की वॉल हैंगिंग को लगाना काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आप इस दिशा में ऐसी वॉल हैंगिंग भी लगा सकती हैं, जो लहरों की भांति हों। ऐसा करने से व्यक्ति का मनी लक बूस्ट अप होता है।
यूं लगाएं क्रिस्टल वॉल हैंगिंग
इन दिनों मार्केट में क्रिस्टल या कांच की बनी हुई वॉल हैंगिंग भी मिलने लगी हैं। ये देखने में बेहद ही खूबसूरत होती हैं और घर में भी काफी अच्छी लगती हैं। अगर आप ऐसी किसी वॉल हैंगिंग को अपने होम डेकोर का हिस्सा बना रही हैं तो कोशिश करें कि आप उसे अपने घर की उत्तर-पूर्व ईशान कोण में लगा सकती हैं। लेकिन अगर आप ऐसी किसी क्रिस्टल वॉल हैंगिंग को लगा रही हैं, जिसमें किसी धातु का इस्तेमाल किया गया है तो आप इसे उत्तर-पूर्व में ना लगाएं। बल्कि इसके स्थान पर आप इसे पश्चिम दिशा की दीवार पर लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- पूजा के कमरे को डिजाइन करते समय ना करें ये वास्तु से जुड़ी गलतियां
यूं लगाएं रेड कलर वॉल हैंगिंग
अक्सर वॉल हैंगिंग का इस्तेमाल करते समय हम कलर पर खास ध्यान देते हैं। मसलन, होम इंटीरियर को ध्यान में रखकर वॉल हैंगिंग चुनते हैं। अगर आप रेड कलर की वॉल हैंगिंग को घर में लगा रही हैं तो कोशिश करें कि आप उसे अपने घर की दक्षिण की दीवार पर लगाएं। इससे आपको अपने जीवन में बहुत अधिक ख्याति व सम्मान मिलता है।
शेप के अनुसार वॉल हैंगिंग
आजकल मार्केट में कई शेप्स व डिजाइन में वॉल हैंगिंग मिलती हैं। अगर आप ऐसी किसी वॉल हैंगिंग का इस्तेमाल (घर पर वॉल हैंगिंग कैसे बनाएं )कर रही हैं, जिसकी शेप ट्राइएंगल है तो आप उसे दक्षिण की दीवार पर लगाएं। साथ ही, कोशिश करें कि आप वॉल हैंगिंग को कुछ इस तरह अरेंज करें कि पूरी वॉल हैंगिंग एक बड़ा ट्राइएंगल बन जाए। वहीं, अगर आप स्क्वेयर शेप वॉल हैंगिंग का इस्तेमाल कर रही हैं तो उसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में इस्तेमाल करना चाहिए। इससे व्यक्ति का दांपत्य जीवन काफी खुशहाल रहता है। इसी तरह राउंड शेप्ड वॉल हैंगिंग को पश्चिम या उत्तर-पश्चिम में लगाना काफी अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से सगे-संबंधियों के साथ अच्छे संबंध बने रहते हैं और उनका हमेशा सपोर्ट मिलता रहता है।
तो अब आप जब भी अपने घर को वॉल हैंगिंग से सजाएं तो वास्तु के इन नियमों को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों