मुंबई में इस आलीशान घर में रहती हैं परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड सेलेब्स के घर बेहद शानदार और बड़े होते हैं। बॉलीवुड सेलेब्रिटी की फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का घर भी बहुत खास है। चलिए देखते हैं कि उनके घर की कुछ फोटोज। 

 
actress parineeti chopra house inside pics

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की लाइफ के बारे में जानने के लिए फैंस बहुत उत्सुक रहते हैं। बॉलीवुड के ऐसे कई सारे सेलेब्स हैं जो शानदार घर या बंगले में रहते हैं। फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस परिणीति मुंबई में एक बहुत ही आलीशान घर में रहती है। चलिए देखते हैं कि उनका घर अंदर से कैसा लगता है।

शानदार बालकनी

परिणीति के घर की बालकनी बहुत बड़ी और खूबसूरत है। परिणीति की बालकनी में कई तरह के पौधे खूबसूरत पॉट में लगे हुए हैं। बालकनी के लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए उसमें लाइट्स भी लगी हुई हैं। ग्लास की दीवारों से भी बाहर ढलते हुए सनसेट का नजारा भी देखने को मिलता है।

परिणीति अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बालकनी में योग या एक्सरसाइज करते हुए फोटोज शेयर करती हैं। (अनुपमा फेम Rupali Ganguly का घर नहीं है किसी महल से कम, देखें फोटोज)आपको बता दें कि परिणीति के घर का इंटीरियर डिजाइनर ऋचा बहल ने डिजाइन किया है।

लिविंग रूम है बहुत खास

parineeti chopra house inside photos

परिणीति ने अपने घर के लिविंग रूम को ब्लैक एंड व्हाइट लुक दिया है और रूम में उन्होंने पेटिंग्स भी लगाई हुई है। इसके अलावा उन्होंने कुछ सेलेक्टिव शो पीस और हल्के रंग के पर्दों को भी कमरे में लगाया है। परिणीति ने अपने लिविंग रूम में कई सारी पेंटिंग भी लगाई हैं जो एंटीक और बहुत सुंदर भी हैं।

इसे भी पढ़ेंः आलीशान घर से लेकर करोड़ों की प्रॉपर्टी तक, जानें अनुपमा की नेट वर्थ

इसके अलावा परिणीति ने अपने घर को क्लासिक तरह से सजाया हुआ है। लिविंग रूम के अलावा एक छोटा से बार एरिया भी इस घर में बना हुआ है जिसमें मेटल और लेदर के स्टूल हैं। वुडेन फ्लोरिंग और ग्लास विंडोज उनके घर एक आलीशान और ओपन लुक को देते हैं।

आपको बता दें कि घर का इंटीरियर भी परिणति ने खुद संभाला था और टाइल्स से लेकर सजावट का सारा सामान उन्होंने सेलेक्ट किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि यह घर मेरा है तो यहां सब कुछ मेरी पसंद और कंफर्ट का होना चाहिए। मैंने फर्नीचर कम रखा है। फर्नीचर और लाइट्स ज्यादातर लंदन से आई हैं और मैं दुनियाभर से सामान जुटी रही हूं। मैं बहुत पढ़ाकू हूं और हजार से ज्यादा किताबें मेरे पास हैं तो सबसे ज़रूरी है मेरी लाइब्रेरी।

इसे भी पढ़ेंः किसी महंगे होटल जैसा है सुजैन खान का घर, जीती हैं लग्जरी लाइफ

इस घर में कंफर्टेबल सीटिंग अरेंजमेंट भी है। घर के अंदर इंडोर प्लांट्स और वुडेन फ्लोरिंग भी है। जो दिखने में बहुत सुंदर लगता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- twitter

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP