
आज के समय में एडवरटाइजमेंट और सोशल मीडिया की चकाचौंध ने बच्चों की दुनिया पर काफी प्रभाव डाला है। अक्सर बच्चे टीवी या अपने दोस्तों के हाथ में कोई भी महंगी चीज देख लेते हैं तो उसे पाने की जिद करने लग जाते हैं। एक माता-पिता के तौर पर उनकी हर इच्छा पूरी करना प्यार जताने का तरीका हो सकता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि बिना मेहनत किए बच्चे को हर चीज मिल जाना उन्हें फ्यूचर के लिए कमजोर बना सकता है? ऐसे में बच्चों को बचपन से ही पैसे की कीमत को समझाना चाहिए। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बच्चे क्यों करते हैं महंगी चीजों की मांग और कैसे उनसे डील करें? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
जब बच्चा स्कूल में अपने दोस्तों के पास कोई नई चीज या महंगा खिलौना या गेम देखता है, तो उसे लगता है कि वह चीज उसके पास भी होनी चाहिए ताकि वह अपने आप को किसी से कम महसूस न करे।

खिलौनों और गेम्स के कलरफुल एडवरटाइजमेंट बच्चों को मानसिक रूप से यह यकीन दिला देते हैं कि वह चीज उनके लिए जरूरी है।
छोटे बच्चों को लगता है कि एटीएम या कार्ड से पैसा ऐसे ही बिना कुछ किए आ जाता है। उन्हें इसके पीछे की कड़ी मेहनत और बजट का अंदाजा नहीं होता।
इसे भी पढ़ें - Parenting Tips: खेल-खेल में बढ़ेगा प्यार, आजमाएं ये 5 एक्टिविटीज जो बच्चों को लाएंगी एक-दूसरे के करीब
जब बच्चा अपनी पसंदीदा चीज के लिए पैसे जोड़ता है, तो वह न केवल उसकी कीमत को समझता है बल्कि उसके अंदर धैर्य भीआता है। उसे समझ आता है कि हर चीज तुरंत नहीं मिल सकती। साथ ही बचत की आदत से बच्चा यह समझने लगता है कि क्या उसकी जरूरत है और क्या सिर्फ शौक। अच्छी बात ये होती है कि कम उम्र में सीखी गई बचत की आदत उसे बड़े होने पर कर्ज के जाल से बचाती है और उसे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाती है।

बच्चे को एक गुल्लक दें ताकि वह अपने पैसे बढ़ते हुए देख सके। उसे छोटे-छोटे कामों के बदले रिवॉर्ड मनी दें और उसे जमा करने के लिए प्रेरित करें। आप अपने बच्चों को अलग-अलग सिक्कों और नोटों की पहचान कराएं। उनके साथ दुकान-दुकान खेल सकती हैं, जहां वे अपनी चीजों को नकली पैसों से खरीदें और बेचें।
इसे भी पढ़ें - घर बना रहता है जंग का मैदान? बच्चों की लड़ाई को प्यार में बदलने के 5 जादुई तरीके
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।