भारतीय निशानेबाज पलक गुलिया ने रविवार यानी 14 अप्रैल को रियो डी जनेरियो में ISSF Final Olympic Qualification Championship (Rifle and Pistol) आईएसएसएफ फाइनल ओलंपिक क्वालीफिकेशन चैंपियनशिप (राइफल और पिस्टल) में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए 20 वां ओलंपिक शूटिंग कोटा हासिल किया।
18 वर्षीय पलक ने 217.6 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 24 शॉट के फाइनल में धीमी शुरुआत की थी, लेकिन लगातार सुधार करते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गईं। आपको बता दें, यह उपलब्धि हासिल करने वाली पलक गुलिया सबसे कम उम्र की भारतीय महिला निशानेबाज हैं, जिन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं और उत्साहित हूं। यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मैंने कड़ी मेहनत की है और यह सब उसी का फल है।" कल से ही सोशल मीडिया पर पलक की इस सफलता के जश्न में काफी बधाइयां दी जा रही है। यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और ऐसी उम्मीद है कि वह पेरिस ओलंपिक 2024 में भी शानदार प्रदर्शन करें।
Palak Gulia bags 20th Paris Olympics quota place for India in shooting
— ANI Digital (@ani_digital) April 14, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/MPwu8JN05U#ParisOlympics#Paris2024#ParisOlympics2024#PalakGulia#Shootingpic.twitter.com/rWPhKI4fYz
पलक इस खेल में तीसरे स्थान पर रहीं, जो 22वें शॉट के बाद बाहर हो गईं। वहीं, आर्मेनिया की एल्मिरा करापेटियन ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि थाई किशोरी कामोनलाक साएंचा ने रजत और दूसरा उपलब्ध कोटा स्थान हासिल किया।
पलक गुलिया हरियाणा के झज्जर की रहने वाली हैं। उन्होंने 2022 में हांगझोऊ एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता था। वह 2023 जूनियर विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी थीं।
इसे भी पढ़ें: टोक्यो ओलंपिक में एथलिटिक्स से है देश को काफी उम्मीदें, जानें क्या है शेड्यूल
अब तक, एथलेटिक्स (9) और निशानेबाजी (20) में भारतीय एथलीटस ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए सबसे ज्यादा कोटा हासिल किया है। निशानेबाजी में कोटा एनओसी द्वारा हासिल किया जाता है। इस मामले में यह एनआरएआई (नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया) है। योग्यता चक्र की समाप्ति के बाद, एनआरएआई परीक्षण आयोजित करेगा और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले निशानेबाजों को भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाएगा।
निशानेबाजी और कुश्ती जैसे खेलों में कोटा सिर्फ किसी देश के द्वारा ही हासिल किया जाता है, ना कि व्यक्तिगत एथलीट द्वारा। भारतीय निशानेबाजों ने अब तक अधिकतम संभावित 24 में से 19 ओलंपिक कोटा स्थान जीते हैं। यह ध्यान रखना जरूरी है कि केवल 340 एथलीट शूटिंग में भाग लेंगे। 2012 लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग को शूटिंग रेंज में भारत के संचालन की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है।
इसे भी पढ़ें: Tokyo Olympic 2021: जानिए क्या कहता है महिला कुश्ती में भारत का इतिहास, इस बार जीतने की है कितनी उम्मीद
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image credit: Freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।