Optical Illusion: क्या आप 30 सेकंड में ढूंढ सकते हैं तस्वीरों में छिपे हुए जानवर?

कई बार एक तस्वीर के कई मतलब निकाले जा सकते हैं। ऐसे ही ऑप्टिकल इल्यूजन के साथ भी होता है। कई तस्वीरें आपके IQ को टेस्ट करने के लिए सही ऑप्शन हो सकती हैं। 

How to test IQ with optical illusion

ऑप्टिकल इल्यूजन एक तरह का ट्रिक सवाल ही होता है जो हमारी पर्सनैलिटी के सीक्रेट्स बता सकता है। ऐसी तस्वीरें जो हमारे दिमाग को ट्रिक करती हैं वो ऑप्टिकल इल्यूजन कहलाती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन कई तरह के होते हैं और इनकी कोई ना कोई थीम होती है। इनका काम यही है कि हमारे दिमाग को घुमा दिया जाए। कई बार किसी तस्वीर को हम जिस तरह से देखते हैं उसका मतलब बिल्कुल विपरीत होता है।

आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन लेकर आए हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन हमारी साइकोलॉजी पर किस तरह से असर करता है उसके बारे में कुछ जानकारी लेने के लिए हमने बात की डॉक्टर भावना बर्मी से। डॉक्टर भावना के मुताबिक ऑप्टिकल इल्यूजन सिर्फ पर्सनैलिटी नहीं, बल्कि IQ को टेस्ट करने का भी अच्छा तरीका साबित हो सकता है।

क्या कहती है साइकोलॉजी?

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट की सीनियर चाइल्ड और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और हैप्पीनेस स्टूडियो की फाउंडर डॉक्टर भावना बर्मी का कहना है कि किसी तस्वीर या ऑप्टिकल इल्यूजन को हम 'Gestalt Theory of Psychology' के हिसाब से डिफाइन कर सकते हैं। दरअसल, हमारा दिमाग हमारे साथ कई बार ट्रिक्स खेलता है। असल में तस्वीर जैसी होती है उसके उलट हमारा दिमाग उसे किसी और तरह से समझ सकता है। दिमाग उसका मतलब हमें समझता है। इसलिए ऑप्टिकल इल्यूजन कई बार हमारी पर्सनैलिटी का हिस्सा बता देते हैं।

तस्वीरों में ढूंढिए छुपे हुए जानवर

हम यहां पांच अलग-अलग तस्वीरें लेकर आए हैं जिनके अंदर कोई ना कोई जानवर छुपा हुआ है। देखिए क्या आप उन्हें पहचान पाते हैं?

जोकर के पास छुपा कुत्ता

इस तस्वीर में जोकर के पास एक कुत्ते की आकृति छुपी हुई है। अगर आप उसे 20 सेकंड में ढूंढ पाई हैं, तो आपका IQ काफी ज्यादा है। (11 साल की उम्र में अलबर्ट आइनस्टाइन जैसा IQ)

Joker and Dog

दरअसल, जोकर के कॉलर में एक कुत्ते का चेहरा बना हुआ है। इस तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन आपका IQ बड़ी आसानी से टेस्ट कर सकते हैं। जितनी जल्दी आप तस्वीर में छुपी हुई आकृति ढूंढेंगी उतना ही ज्यादा आपका IQ होगा।

पेड़ में छुपी बिल्ली

इस तस्वीर में एक बिल्ली छुपी हुई है। हालांकि, वो जिस तरह से छुपी हुई है वो ढूंढ पाना आसान नहीं है।

optical illusion cat

बिल्ली इस तस्वीर के निचले हिस्से में है। पेड़ के तने में राइट साइड पर बैठी इस बिल्ली की पूंछ से आप उसका पता लगा सकती हैं। बिल्ली की धारियों वाली पूंछ पेड़ के तने से दिख रही है।

तस्वीर में छुपी हुई चिड़िया

इस ऑप्टिकल इल्यूजन को एक नजर देखने पर अगर आपको छुपी हुई चिड़िया दिख रही है, तो आपकी नजर काफी तेज़ है।

optical illusion bird

इसमें चिड़िया एकदम बीचो बीच छुपी हुई है। उसकी गर्दन भी सीधी नहीं है। वो बैकग्राउंड के साथ पूरी तरह से कैमोफ्लाज हो गई है। हालांकि, इस तस्वीर में चिड़िया का पता लगाना इतना मुश्किल भी नहीं है।

इसे जरूर पढ़ें- तस्वीर में सबसे पहले क्या दिख रहा है इससे पता चल सकती है आपकी पर्सनैलिटी, जानें

उल्लू को ढूंढें

इस तस्वीर में बैठे उल्लू को आप 10 सेकंड के अंदर ढूंढ लेती हैं, तो आपका आईक्यू बहुत ज्यादा है। यहां शाख पर बैठे उल्लू की आंखें खुली हुई हैं।

optical illusion owl

आप उसे पेड़ के बीचों बीच देख सकती हैं।

आप इनमें से कितनी तस्वीरों में छुपे जानवर एक बार में ढूंढ पाई हैं? अपने जवाब हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। क्या आपको भी लगता है कि ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी पर्सनैलिटी के राज खोल सकता है? अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP