One Nation One Election: मोदी कैबिनेट से 'एक देश एक चुनाव' पर मंजूरी मिल गई है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ने मार्च में ही वन नेशन वन इलेक्शन के लिए रिपोर्ट पेश की थी। कोविंद ने आज इसपर मोदी कैबिनेट को रिपोर्ट दी, जिसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया है। हालांकि, अभी बिल पारित नहीं हुआ है। इसके आगे का सफर आसान नहीं होगा। अब, इसके लिए संविधान संशोधन और राज्यों की मंजूरी मिलना भी जरूरी है। इसके बाद ही इसे लागू किया जाएगा।
कब लाया जा सकता है बिल?
एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की रिपोर्ट को 18 सितंबर, दिन बुधवार को नरेंद्र मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। माना जा रहा है कि अब केंद्र सरकार इसे शीतकालीन सत्र में संसद में पेश करेगी। यह संविधान संशोधन वाला बिल है और इसके लिए राज्यों की सहमति मिलना जरूरी है। मोदी कैबिनेट से वन नेशन-वन इलेक्शन की मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हाई लेवल कमेटी की सिफारिशों को मंजूर कर लिया गया है। हम अगले महीनों में इसपर आम सहमति बनाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने आगे यह भी कहा कि 1951 से 1967 तक देश में एक साथ ही चुनाव होते थे।
इसे भी पढ़ें-कोविंद कमेटी ने की सिफारिश, 2029 तक देश में हो सकते हैं एक साथ चुनाव! जानें क्या होगा बदलाव?
वन नेशन वन इलेक्शन क्या है और कैसे लागू होगा?
सरल शब्दों में समझें, तो वन नेशन-वन इलेक्शन का मतलब है- एक ही समय या एक ही वर्ष में केंद्र और राज्य के लोकसभा व विधानसभा चुनावों में मतदान कराना। यही नहीं वन नेशन-वन इलेक्शन के लागू होते ही नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों के चुनाव भी साथ हो जाएंगे। एक देश एक चुनाव लागू होते ही संसाधनों की भी बचत होगी।
एक देश-एक चुनाव का कैबिनेट से पास होने के बाद सरकार इसपर बिल लाएगी। फिर, संविधान में संशोधन के अलावा, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों के साथ-साथ उस संशोधन पर विचार किया जाएगा। इसके बाद, अनुमोदन करने के बाद ही सब की सहमति से यह विधेयक देश में लागू किया जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें-क्या है Vote from Home? जानें बुजुर्ग और हैंडीकैप कैसे उठा सकते हैं इस सुविधा का लाभ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi, Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों