घर को सजाने का शौक हर किसी को होता है, लेकिन समझ नहीं आता के यह कैसे होगा। दरअल घर में ऐसी कई चीजें होती है, जिसे आप फेंक नहीं सकते और ना ही आप बदल सकते हैं।
क्योंकि इसे दोबारा खरीदना आपको काफी भारी पड़ सकता है। अब ऐसे में आखिर उस वस्तु का क्या किया जाए कि उससे हमारे घर का लुक अच्छा दिखने लगे। इन वस्तुओं में आपका बेड, फ्रिज और सोफा जैसी चीजें आती है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर आप अपने घर में खराब पुराने सोफे के लुक को कैसे डिजाइनर लुक दे सकते हैं।
इस तरह सजाएं घर के पुराने सोफे को
अगर आपके घर का लुक सोफे की वजह से खराब लग रहा है, तो सबसे पहले जरूरी है कि आप अपने सोफे का कवल बदल दें। सोफा का कवर बदलने से आपके घर का लुक अच्छा लगने लगेगा। (सोफा इस्तेमाल करते समय ना करें यह गलतियां)
सोफा का कवर का चुनाव करते समय ध्यान रखें कि आप इसे दीवार पर लगे पेंट के हिसाब से ही चुनाव करें। दीवारों के मैचिंग कलर का सोफा कवर आपके घर को एक नया लुक देगा।
इसे भी पढ़ें- 6 Seater L Shape Sofa: लिविंग रूम से लेकर कैफे तक को देना हैं मॉडर्न और स्टाइलिश लुक तो आज ही घर लाएं ये क्लासी सोफा सेट
सोफे पर रखें ऐसी चीजें
अक्सर लोग सोफा कवर तो बदल देते हैं, लेकिन कुशन का ख्याल नहीं रखते। ध्यान रखें कि आपको सोफे पर कुशन जरूर रखना चाहिए। क्योंकि इससे आपके सोफे का लुक बदल जाता है।
इस तरह के कुशन- कुशन खरीदते समय भी ध्यान रखें कि आपको इस तरह के छोटे स्टाइल के कुशन खरीद सकते हैं। आप सोफे पर दो तरह के कुशन रख सकते हैं, जिसमें एक गोलाकार होगा और चोकोर के डिजाइन में होगा।
अलग रंग का कुशन- आप सोफे से अलग रंग का कुशन भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के कुशन आपके सोफे को अलग लुक देते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि यह सोफे के कवर पर जचना चाहिए।(सोफा कुशन साफ करने का तरीका)
हर्ट शेप कुशन- इसके सिवा आप हर्ट शेप कुशन भी रख सकते हैं। यह भी आपके घर के सोफे को काफी क्लासी लुक देंगे। इस तरह के कुशन आपके कमरे को काफी अलग लुक देंगे। इसलिए आप हर्ट शेप या फिर अपने सोफे पर सॉफ्ट टॉय भी रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- अगर इस तरह का दिखने लगा है सोफा तो उसे तुरंत बदल लें
इस तरह के कवर न लगाएं
अक्सर लोगों को देखा जाता है कि वह अपने घर के सोफा पर फूल-पत्तों के डिजाइन वाले कवर लगा देते हैं। दरअसल, इस तरह के कवर मार्केट में सस्ते होते हैं, लेकिन यह आपके घर को अच्छा लुक नहीं देते ।
इसलिए अगर आप अपने घर के सोफे के लिए कवर खरीद रही हैं, तो एक ही रंग का प्लेन कवर खरीदें। यह आपके घर को क्लासी लुक देगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों