अपनी पुरानी बनारसी साड़ी से बनाएं ये खूबसूरत चीज़ें, जानिए

अगर आपके पास कोई पुरानी बनारसी साड़ी रखी हुई है तो आप उसे फेंकने से पहले यह लेख जरूर पढ़ लें।

Old banarasi saree reuse ideas

महिलाओं को साड़ियों को खरीदने का बहुत शौक होता है। इसलिए वह हर दिन पहनने के लिए नई-नई साड़ियां बनाती हैं। कई महिलाओं को सिंपल साड़ी, तो कुछ महिलाओं को बनारसी, चंदेरी या साउथ इंडियन सिल्क साड़ियां आदि पहनने व बनाने का शौक होता है। सबसे ज्यादा महिलाएं पार्टियों या शादियों में बनारसी साड़ियां पहनना ही पसंद करती हैं। लेकिन फैशन में लगातार बदलाव होने के कारण महिलाएं साड़ी को एक-दो बार पहनने के बाद ही वह वॉर्डरोब में सलवार सूट ऐसी ही रख देती हैं।

कुछ महिलाएं उसे फेंक देती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपनी पुरानी साड़ी से चीजों कई खूबसूरत चीजें भी बना सकती हैं। आप पॉकेट ऑर्गनाइजर, कुशन कवर, स्टोरेज पाउच, डोरमैट आदि जैसी कई चीजें बना सकती हैं और इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अपनी पुरानी बनारसी साड़ी को आप कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं।

बनारसी साड़ी से बनाएं टेबल कवर

table cover

अगर आपकी साड़ी 2 मीटर का या उससे लंबी है, तो आप अपनी पुरानी बनारसी साड़ी का यूज टेबल कवर बनाने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए आप साड़ी को टेबल के साइज़ के टुकड़ों में काट कर लें। फिर इस टुकड़े को किनारों पर सिलाई मशीन की मदद से सिलाई कर लें। आप चाहें तो इसमें पाइपिंग भी लगा सकती हैं, बस आपका डिजाइनर टेबल कवर तैयार है।

डोरमैट बनाएं

doormate

डोरमैट आजकल के समय में हम सबके घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। हम अलग -अलग प्रकार के डोरमैट को अपने घर के मुख्य दरवाजे पर रखते हैं। (डोरमैट को क्लीन करने के टिप्स) इसके साथ ही अब यह घर के हर एक कमरे के बाहर और यहां तक कि बाथरूम के बाहर भी रखा जाने लगा है। इसलिए आप अपनी साड़ी से एक डोरमैट भी बना सकती हैं।

एक खूबसूरत डोरमैट बनाने के लिए आप साड़ी को अपने कमरे के डोर शेप में काट लें। अब इन टुकड़ों को एक बड़े साइज़ के हिजाब पर सेट करें और सिल दें। जब डोरमैट सिल जाए, तो उसे अपने कमरे के आगे लटका लें। इसके अलावा, आप अपने डोरमैट को अलग- अलग तरह से डेकोरेट कर सकती हैं।

शाल की तरह करें कैरी

banarasi saree shawl

बहुत-सी महिलाएं अपनी पुरानी साड़ी को पहनना पसंद नहीं करती हैं, जिसकी वजह से उनकी साड़ी ऐसी ही वार्डरोब रखी रहती है और कुछ समय बाद जब वह पुरानी हो जाती है, तो उसे फेंक देती हैं। लेकिन आप ऐसा ना करें। क्योंकि आप अपनी पुरानी बनारसी साड़ी को शाल के तौर पर कैरी कर सकती हैं। जैसे आप इसे सर्दियों में इस शाल को पहन सकती हैं। इसके अलावा, आप बनारसी साड़ी से बनी शाल को शादियों में किसी ड्रेस के ऊपर कैरी कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-अपनी पुरानी साड़ी को इस तरह करें Transform, बना सकती हैं ये 4 चीजें

बनारसी साड़ी का बनाएं बैग

इन चीज़ों के अलावा, आप अपनी साड़ी से एक खूबसूरत बैग तैयार कर सकती हैं। अगर आपके घर में कोई छोटी बच्ची है, तो आप उसके लिए एक सुंदर बैगपैक बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप बस अपनी वॉर्डरोब से एक पुरानी साड़ी निकालें और उसकी कटिंग कर लें, फिर उसे सिल लें। आपका दस मिनट में एक सुंदर बैग तैयार है। इसमें आप अलग से मोटी, चैन आदि भी लगा सकती हैं। (इस तरह बनाएं साड़ी की परफेक्ट प्‍लेट्स)

बनाएं कुशन कवर

kushan cover

इस तरीकों के अलावा, आपके पास साड़ी को दोबारा इस्तेमाल करने का एक और आइडिया है। जी हां, आप अपनी साड़ी से कुशन कवर भी तैयार कर सकती हैं। बनारसी साड़ी का कुशन कवर आपके पुरे कमरे को एक अच्छा लुक देगा। कुशन कवर बनाने के लिए आप अपनी साड़ी को तकीयों के साइज का काट लें। फिर कट किए हुए कुशन कवर को साइड से सिल दें। बस आपका कुशन कवर तैयार है।

इसके साथ ही, आप कुछ अलग और इनोवेटिव ट्राई कर सकती हैं जैसे आप अपनी पुरानी साड़ी से नेकलेस, क्लच, ब्रेसलेट, पोटली आदि एक्सेसरीज भी बना सकती हैं। साड़ी से बनी फैंसी एक्सेसरीज को आप अपने साथ किसी फंक्शन आदि में ले जा सकती हैं। इससे बने ब्रेसलेट या नेकलेस को अपनी डे-टू-डे लाइफ में भी पहना जा सकता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-सिल्‍क की पुरानी साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के टिप्स जानें

उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो हमारे फेसबुक पेज पर कमेंट करके बताएं। ऐसी ही और खबरें पढ़ने के लिए हरजिंदगी के साथ बने रहें।

Recommended Video

Image Credit- (@Freepik and Google Sreaches)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP