ऑफिस टेबल को इन चीजों से सजाएं, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

ऑफिस टेबल अच्छे से सजा हुआ हो, तो आपका भी मन काम में लगा रहता है। ऑफिस में कितना भी स्ट्रेस हो लेकिन टेबल पर रखी अच्छी चीजें आपको पॉजिटिविटी देती है। 

 

office table decoration TIPS

अगर ऑफिस सुंदर नजर आता है, तो आपको वहां हर दिन जाना अच्छा लगेगा। एक अच्छा माहौल मन को सुकून देता है। भले ही आप एक ही काम रोज-रोज कर के बोर हो गए हों, लेकिन अगर ऑफिस किसी अच्छी जगह है और वहां सभी सुविधा है, तो आप वहां हर दिन जाना पसंद करेंगे।

इसी तरह कई लोगों को अपना ऑफिस टेबल सजाना भी बहुत पसंद होता है। वह अपने टेबल को अच्छी-अच्छी चीजों से सजाकर रखना पसंद करते हैं। क्योंकि इससे उनके मन को सुकून मिलता है। अगर आप भी अपने ऑफिस टेबल को यूनिक तरीके से सजाना चाहती हैं, जिससे हर किसी की नजर एक बार तो आपके टेबल पर जरूर पढ़ें, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे हर कोई एक बार तो आपका टेबल देखने जरूर आएगा।

ऑफिस टेबल सजाने का आसान तरीका

desk decor ideas for her

अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं, तो आपको अपने टेबल पर हर दिन अलग-अलग नोट लिखना चाहिए। आपके ऐसा करने से हर दिन आपके टीम मेट्स आपके टेबल पर आएंगे और इसे पढ़ेंगे। इससे रिश्ते भी अच्छे रहेंगे और लोग आपको समझेंगे भी।

आप इन नोट्स में कुछ भी लिख सकते हैं, जैसे कोई शायरी, फनी जोग, गाने की लाइन या अपने किसी टीमेट्स के लिए अच्छी बातें। ध्यान रखें कि इस नोट में आपको ऐसी चीज लिखनी है, जिसे पढ़कर लोगों को अच्छा लगेगा। अगर आप अपने मन की बुरी भावनाएं इसपर लिखेंगे, तो लोग आपके प्रति मन में गलत बातें सोचने लगेंगे। टेबल सजाने के लिए अच्छी चीजों में से एक है।

इसे भी पढ़ें- Caring For Desk Plants: रोज पानी देने के बाद भी मुरझा रहा है ऑफिस टेबल पर रखा पौधा, तो करें ये 3 उपाय

ऑफिस टेबल को सजाएं इन चीजों से

easy hacks to office table decoration

अगर आप किसी राइटर, एक्टर या टॉयज पसंद करते हैं, तो आप अपनी फेवरेट चीजों से टेबल सजा सकते हैं। इस तरह की चीजें अगर टेबल पर सजी हो, तो हर कोई इन चीजों को देखना पसंद करते हैं। अगर आप कुछ अलग करना चाहती हैं, तो इस तरह टेबल सजा सकती हैं।

इसके अलावा आप अपने टेबल को प्लांट से भी सजा सकते हैं। तरह -तरह के छोटे प्लांट टेबल पर रखना आकर्षित लगता है। इन प्लांट के गमलों का डिजाइन यूनिक होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: देखभाल करने के बाद भी सूख जाता है करी पत्ते का पौधा, इन 3 टिप्स की मदद से साल भर रहेगा हरा-भरा

फोटो से सजाएं अपना टेबल

easy hack to office table decoration

आप अगर काम करके परेशान रहते हैं, तो आप अपने ऑफिस टेबल पर अपने दोस्तों की फोटोज लगा सकते हैं। ऐसा करने से हर कोई आपके टेबल पर लगे तस्वीरों को देखकर जाएगा। आप अपने परिवार, दोस्तों और अपने पैट्स की फोटो यहां लगा सकते हैं। आप अपने ट्रिप की फोटो भी यहां सजा सकते हैं। अच्छी तस्वीरों को देखकर मूड फ्रेश रहता है और काम में भी मन लगा रहता है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP