November Horoscope 2022 In Hindi: आने वाले समय की जानकारी भला कौन नहीं लेना चाहता है। सभी अपना भविष्य जानकर आगे की योजनाएं बनाते हैं। आने वाले समय में आपकी सेहत कैसी रहेगी? नौकरी में कौन से उतार चढ़ाव आने के योग हैं?
आपको धन लाभ होगा या फिर व्यर्थ में पैसों को लेकर रहेंगी उलझनें? ऐसे न जाने कितने सवाल लोगों के मन में बार-बार आते हैं। लेकिन भविष्य को जान पाना आसान नहीं होता है। हर महीने सभी राशियों के सितारे बदलते रहते हैं और उनके जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं।
राशियों के अनुसार भविष्य की सही जानकारी हमें ज्योतिष से मिल सकती है। अगर आप भी अपनी राशि के बारे में ये जानकारी लेना चाहते हैं कि आपके लिए नवंबर का महीना कैसा रहेगा, तो इस लेख में ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से अपना राशिफल जानें। November Horoscope 2022 In Hindi
मेष राशि (मेष राशि का स्वभाव) के जातकों के लिए नवंबर का महीना उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है इसलिए खर्चे सोच समझकर करें। अपने व्यवहार पर ध्यान दें और अपने साथी कर्मचारियों के साथ अनुकूल व्यवहार करने की कोशिश करें।
आर्थिक दृष्टिकोण से देखें, तो महीने की शुरुआत से ही आपके खर्चे बने रहेंगे। इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान देना होगा। आपको अपने भाई बहनों से लाभ मिल सकता है। बड़े निवेश करने से बचें और सावधानी से अपने धन का सदुपयोग करें।
वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना शुरुआत में कुछ कमजोर और उसके बाद लाभदायक रहने की संभावना है। इस महीने आपको अपने बजट का ध्यान रखना होगा, क्योंकि आपका बजट बिगड़ने की पूरी संभावना है।
करियर के दृष्टिकोण से देखें, तो नवंबर का महीना अच्छा रहने वाला है। यदि काफी लंबे समय से किसी मनचाहे ट्रांसफर के लिए प्रयास कर रहे थे, तो इस महीने आपको उसमें सफलता मिल सकती है और आपका तबादला हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए ये महीना प्रतिकूल संकेत दे रहा है।
इसे जरूर पढ़ें: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें कैसा होता है वृषभ राशि के लोगों का स्वभाव और उनकी लव लाइफ
मिथुन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना करियर के लिहाज से तो अच्छा है लेकिन अन्य क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि इस महीने आप की तंदुरुस्ती में कमी आ सकती है। पारिवारिक संपत्ति पाने में सफलता मिल सकती है। इस महीने आपकी राशि के लिए कोई भी बड़ी समस्या दिखाई नहीं दे रही है।
कर्क राशि के जातकों के लिए ये महीना मिले जुले परिणाम लेकर आएगा। आपके करियर की बात करें तो आपको इस महीने थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की जरूरत है। धन लाभ के योग हैं, आप धन का पूरा लाभ उठा पाने में कामयाब रहेंगे लेकिन कुछ बचत पर भी ध्यान दें क्योंकि आने वाले समय में आपको इसकी आवश्यकता पड़ सकती है। भाई बहन की बदौलत आपको आर्थिक लाभ हो सकते हैं।
सिंह राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना फलदायक रहने के संकेत हैं। महीने की शुरुआत में कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा बना रहेगा। आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। इस महीने परिवार की सकल घरेलू आमदनी में भी बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। वर्कप्लेस का वातावरण शांत रहेगा और वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: जानें ज्योतिष के अनुसार कैसा होता है सिंह राशि का स्वभाव और उनकी लव लाइफ
कन्या राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना अच्छे संकेत लेकर आएगा। व्यापार कर रहे लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। यदि आप जीवन साथी के नाम से उनके साथ कोई काम करते हैं तो इस दौरान लाभ के योग बन सकते हैं।
यदि आपके स्वास्थ्य पर दृष्टि डाली जाए तो यह कहा जा सकता है कि महीना स्वास्थ्य के मोर्चे पर शुरुआत में काफी कमजोर रहेगा इसलिए आपको बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
तुला राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। इस महीने आपको अपने जीवन के कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिलने मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन को लेकर थोड़ा सा ध्यान देना आपके लिए बेहद आवश्यक होगा।
करियर के मामले में यह समय ठीक रहेगा लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से समय आपके अनुकूल नहीं होगा। इस महीने किसी वाहन दुर्घटना के योग भी हैं। इस दौरान परिवार से संबंध अच्छे होने के योग हैं।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। इस महीने की शुरुआत भले ही कमजोर क्यों न हो लेकिन महीने का मध्य समय आपके लिए बेहतर रहने की संभावना है।
करियर के दृष्टिकोण से देखें तो वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महीना अनुकूल साबित होगा। महीने की शुरुआत में ही आप अपने काम को लेकर काफी सजग नजर आएंगे। ये महीना मिलते जुलते परिणाम लेकर आएगा। आपको नवंबर के महीने में अपने स्वास्थ्य पर काफी ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी।
धनु राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना शुरुआत से ही अनुकूल रहने की संभावना है। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने के योग हैं और पारिवारिक जीवन भी संतुष्टि प्रदान करने वाला रहेगा।
स्वास्थ्य की बात करें तो राशि स्वामी बृहस्पति के चतुर्थ भाव में उपस्थित होने के कारण स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। नवंबर के महीने में धनु राशि के लोग अपने परिवार से कुछ दूरी बना सकते हैं। आपको परिवार से सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है।
मकर राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना अच्छा रहने की संभावना है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी जिससे आप अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति भी करेंगे। करियर की दृष्टि से यह महीना अनुकूल रहने की संभावना है। यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। यदि किसी कारणवश शारीरिक समस्या परेशान करे तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें और प्रतिदिन थोड़ा व्यायामया फिर सुबह की सैर अवश्य करें। महीने की शुरुआत प्रेम करने वालों के लिए सामान्य रहेगी।
कुंभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। करियर के दृष्टिकोण से यह महीना आपके अनुकूल होने के योग हैं। महीने के पूर्वार्ध में आपका ट्रांसफर होने की स्थिति बन सकती है।
यदि आप किसी नौकरी में बदलाव का प्रयास कर रहे हैं तो आपकी नौकरी बदल सकती है। लेकिन वास्तव में आपके लिए यह स्थिति अनुकूल नहीं होगी। पारिवारिक दृष्टिकोण से नवंबर का महीना आपके लिए अच्छा रहेगा।
मीन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। इस महीने आपके स्वास्थ्य में गिरावट के बाद सुधार होने की स्थिति बनेगी। अपने खर्चों से ज्यादा आमदनी पर ध्यान देने से आपको लाभ मिलेगा। करियर के दृष्टिकोण से देखें तो समय आपके अनुकूल है। आपका मन अपने परिवार के लोगों से दुखी हो सकता है। भाइयों के सहयोग से आपको अच्छी तरक्की मिलेगी।
सभी राशियों के लिए नवंबर का महीना मिलेजुले प्रभाव लेकर आने वाला है। अपनी राशि के अनुसार आप भविष्य की योजनाएं तय कर सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।