herzindagi
Astro remedies for november month

नवंबर के महीने में इन 4 राशियों पर आ सकती है बड़ी मुसीबत, जानें ज्योतिषीय उपाय

नवंबर का महीना कुछ राशियों के जीवन में परेशानियों के संकेत दे रहा है, लेकिन आसान ज्योतिषीय उपायों से आप समस्या का समाधान पा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2022-10-27, 13:35 IST

हर कोई अपने आने वाले समय की सटीक जानकारी लेना चाहता है और आगे की योजनाएं बनाना चाहता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि आपका भविष्य हमेशा अच्छा ही हो, बल्कि आपको कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

ऐसा माना जाता है कि जब किसी को भी इस बात का अनुमान पहले से हो कि उसके लिए आगे के समय में धन लाभ के योग हैं या नहीं, भविष्य में नौकरी में कोई समस्याएं तो नहीं आने वाली हैं? पार्टनर के साथ मनमुटाव के योग तो नहीं बन रहे हैं?

ऐसी ही कई परेशानियों का अंदाजा यदि पहले से लग जाए तो भविष्य को ठीक करने के उपाय भी खोजे जा सकते हैं। आपके जीवन की समस्याओं के बारे में ज्योतिष आपको जानकारी दे सकता है और समस्याओं से उलझने के रास्ते भी खोजने में मदद कर सकता है।

अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि नवंबर का महीना किन राशियों के लिए समस्याओं भरा है और इससे बचने के लिए क्या ज्योतिषीय उपाय आजमा सकते हैं, तो यहां ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से इसकी जानकारी विस्तार से ले सकते हैं।

मेष राशि

aries zodiac astro remedies

मेष राशि के लोगों को नवंबर के महीने में अपनी नौकरी को लेकर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आपके वरिष्ठों से संबंध खराब ही सकते हैं। आपको सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं भी झेलनी पड़ सकती हैं। खान-पान का ध्यान रखें और सीनियर्स से संबंध मजबूत रखने का प्रयास करें।

ज्योतिषीय उपाय

मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, इसलिए यदि आप मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएंगे तो आपको सभी समस्याओं का निदान मिलेगा। हनुमान जी को शनिवार के गुड़ और चने का प्रसाद चढ़ाएं।

इसे जरूर पढ़ें: November Horoscope 2022: इस महीने किन राशियों के लिए बनेंगे धन के योग, जानें

वृषभ राशि

taurus zodiac astro remedies for november

वृषभ राशि को नवंबर के महीने में धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। आपका पैसा व्यर्थ में खर्च होने के योग बनेंगे। किसी बड़ी जगह पर पैसों के लेन देन से बचें।

ज्योतिषीय उपाय

यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति ठीक बनाए रखना चाहती हैं तो केसर और चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं। मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए एक पीपल के पत्ते में अपनी मनोकामनाओं को हल्दी से लिखें और इसे नदी में विसर्जित कर दें। इस उपाय से आपके जीवन में कोई भी बड़ी समस्या दूर हो जाएगी।

कन्या राशि

virgo zodiac astro remedies for november

कन्या राशि के जातकों को नवंबर के महीने में सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई ऐसी समस्या हो सकती है जो आपके आने वाले जीवन को भी प्रभावित कर सकती है।

ज्योतिषीय उपाय

कन्या राशि के जातकों का स्वामी ग्रह बुध है। इसलिए आपको इस वर्ष बुध ग्रह का आशीर्वाद पाने के लिए बुध ग्रह से जुड़े उपाय करने चाहिए। इसके लिए आप गौ माता को हरा चारा अथवा हरी सब्जियां खिलाएं। इस उपाय से आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी।

इसे जरूर पढ़ें: November 2022 Tarot Reading: इस महीने टैरो कार्ड पर कौन सी राशियां हैं लकी? एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें

तुला राशि

astro remedies libra zodiac for november month

तुला राशि के लिए नवंबर का महीना समस्याओं भरा हो सकता है। आपको आर्थिक हानि होने के योग हैं और व्यर्थ के खर्चे बढ़ सकते हैं।

ज्योतिषीय उपाय

जीवन में स्थिरता, प्रगति एवं सुख समृद्धि पाने के लिए तुला राशिवाले जातकों को प्रतिदिन मां लक्ष्मी जी के पास देसी घी का दीपक जलाना होगा। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। इसके अलावा बुधवार के दिन अपने घर मनी प्लांट का पौधा लगाने से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।

आपकी राशि के लिए भी समय समस्याओं भरा है तो यहां बताए गए उपाय आपके लिए समाधान साबित हो सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।