herzindagi
mantra for love

Nirjala Ekadashi Mantra: पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप

31 मई को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन बिना पानी पिए सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से पति की उम्र बढ़ती है, स्वास्थ्य अच्छा रहता है और पति की तरक्की होती है।   
Editorial
Updated:- 2023-05-31, 10:37 IST

Nirjala Ekadashi 2023 Par Kare Ye Mantra: 31 मई, दिन बुधवार को निर्जला एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन सुहागिनें जल का त्याग कर पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।

मान्यता है कि निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु के इन मंत्रों के जाप से पति की उम्र बढ़ती है, पति का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है और पति की तरक्की होती है।

ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आइये जानते हैं उन मंत्रों और उनसे मिलने वाले विशेष और अचूक लाभों के बारे में विस्तार से।

निर्जला एकादशी 2023 के मंत्र (Nirjala Ekadashi 2023 Mantra)

nirjala ekadashi  ka mantra

  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
  • श्री कृष्णाय गोविंदाय नमो नमः
  • ॐ वैष्णवे (भगवान विष्णु कैसे कहलाए नारायण) नमः या ॐ वैष्णवाय नमः
  • ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात।।
  • ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।।

यह भी पढ़ें:Nirjala Ekadashi Kab Hai 2023: कब है निर्जला एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

  • ॐ हूँ विष्णवे नमः
  • ॐ अम वासुदेवाय नमः
  • ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।
  • दन्ताभये चक्रवरौ दधानं, कराग्रगं स्वर्णघटं त्रिनेत्रम्। धृताब्जया लिंगितमब्धि पुत्रया लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।
  • ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि। ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।।

निर्जला एकादशी 2023 के मंत्र लाभ (Nirjala Ekadashi 2023 Mantra Benefits)

nirjala ekadashi  ka mantra in hindi

  • निर्जला एकादशी पर इन मंत्रों के जाप से पति की उम्र में बढ़ोतरी होती है।
  • पति के साथ रिश्ता मधुर बनता है और वैवाहिक जीवन (सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय) का तनाव दूर होता है।
  • पति की तरक्की होती है और सफलता में आने वाली कैसी भी बाधा दूर होती है।
  • इन मंत्रो के जाप से ससुराल पक्ष में रिश्ते सुधरते हैं और आपसी प्रेम बढ़ता है।

यह भी पढ़ें:Nirjala Ekadashi 2023: निर्जला एकादशी पर न करें ये गलतियां, हो सकता है अशुभ

  • मान्यता है कि इन मंत्रों के जाप से पति-पत्नी के बीच का झगड़ा खत्म होता है।
  • इन मंत्रों के जाप से संतान प्राप्ति के योग भी बनते हैं । संतान का भाग्य उत्तम बनता है।
  • इन मंत्रों का जाप करने से वैवाहिक जीवन में दरार नहीं आती है। शादी लंबी चलती है।
  • इन मंत्रों के जाप के प्रभाव से पति को जीवन में हर सफलता मिलती है।

तो ये हैं वो मंत्र जिनका निर्जला एकादशी पर जाप करने से पति की उम्र लंबी होती है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।