न्यू ईयर की पार्टी में आप अपने घर को यूनिक तरीके से डेकोरेट कर सकती हैं। पार्टी के हिसाब से सजावट करने के लिए अगर आपका बजट कम है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि कम बजट में भी आप कई तरह से न्यू ईयर की पार्टी के लिए अपने घर को डेकोरेट कर सकती है। हम आपको इस लेख में कई सारे तरीके बताएंगे जिससे आप अपने घर को डेकोरेट कर सकती हैं।
1)गुब्बारों से करें सजावट
पार्टी में बिना गुब्बारों के सजावट अधूरी लगती है। अगर आप घर में गुब्बारों से सजावट करना चाहती हैं तो आप सिर्फ दो कलर के गुब्बारों से सजावट कर सकती हैं। इसके अलावा आप होलोग्राफिक गुब्बारों का भी यूज कर सकती हैं। इसके साथ-साथ आप हैपी न्यू ईयर का टैग और डेकोरेटिव आइटम्स का यूज भी कर सकती हैं।
आप कई सारे गुब्बारे जमीन में भी डाल सकती हैं क्योंकि ऐसा करने से कमरे का लुक बहुत अच्छा लगता है और इस तरह की डेकोरेशन से आपका खर्च भी बहुत अधिक नहीं होगा। इसके अलावा आप फेयरी लाइट्स की मदद से भी घर के कमरों को सजा सकती हैं।
2)सिंपल डेकोरेशन करें बजट में
अगर आप थोड़ा सिंपल डेकोरेशन करना चाहती हैं तो इसके लिए आप कुछ गुब्बारों के साथ-साथ एक फोटो बूथ भी रख सकती हैं। आप फोटो बूथ घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए आपको बस एक कार्डबोर्ड, कुछ पेंट कलर की जरूरत पड़ेगी। आप चाहे तो थीम डेकोरेशन भी कर सकती हैं लेकिन ध्यान रखें की थीम डेकोरेशन करते समय आपको अपने बजट का भी पूरा ध्यान रखना होगा।
थीम डेकोरेशन के लिए आप फंकी लुक थीम ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप कई तरह के पॉम-पॉम भी यूज कर सकती हैं और साथ में डेकोरेटिव प्लांट्स को भी रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:नए साल में अपने कमरे को भी बनाएं आकर्षक, इन तरीकों से घर को दें नया लुक
3)कार्डबोर्ड का करें यूज
आप कार्डबोर्ड को भी डेकोरेट करके अपने घर को सजा सकती हैं। इसमें आप अलग-अलग शेप को भी उस कार्डबोर्ड पर सजा सकती हैं और फिर उसे डेकोरेट कर सकती हैं। जिस कमरे में आप पार्टी करना चाहती हैं उसमें आप इसे रख सकती हैं। इसके साथ-साथ आप फेयरी लाइट्स, तरह-तरह के डेकोरेटिव फूड आइटम्स को भी सजा सकती हैं।
इन डेकोरेटिव फूड आइटम्स से आपके घर को एक यूनिक लुक मिलेगा और मेहमानों को भी यह डेकोरेशन करने का तरीका पसंद आएगा।
इसे भी पढ़ें-घर को सजाने के लिए इन lighting decor ideas की लें मदद
इन तरीकों से आप अपने घर को न्यू ईयर की पार्टी के लिए कम बजट में सजा सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
image credit- frillx/freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों