नए साल पर ऐसे सजाएं अपना आशियाना, बढ़ जाएगी घर की रौनक

नए साल की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। ऐसे में इस साल आप अपने घर को नया लुक दे सकते हैं।

 

home decoration ideas

यूं तो हम पूरे साल ही अपने घर को सजाकर रखते हैं। घर को सजाना किसको पसंद नहीं होता है। हालांकि अबकुछ ही दिनों में साल 2023 बीत जाएगा। एक बार फिर हम नए साल की शुरुआत करने वाले हैं। ऐसे में आप चाहें तो नया साल की शुरुआत कुछ ख़ास तरीके से कर सकते हैं।

नए साल की शुरुआत में आप अपने घर का मेकओवर भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अभी से तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप अपने घर को कैसे सजा सकती है।

दीवारों को दे ख़ास लुक

Wall decoration

आप अपने घर की दीवारों को कुछ नया लुक देकर अपने घर को और भी खूबसूरत बना सकती हैं। आपको अपने घर की दीवारों का टेक्सचर बदलना होगा। आपको ऑनलाइन कई ऑप्शन मिल जाएंगे। इसकी मदद से आप अपने घर के एक दीवार को अलग टेक्सचर दे सकती हैं।

हाउस प्लांट लगाएं

Decor indoor plants

घर के बाहर के साथ घर के अंदर भी अगर आप पौधे लगाती है तो आपके घर का लुक चेंज हो सकता है। हाउस प्लांट खरीदें और इसे अपने घर में जरूर लगाएं। हाउस प्लान की मदद से आप अपनी बालकनी को भी सजा सकती है। हाउस प्लांट काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।

इसे भी पढ़ें:Home Decor Hacks: पुरानी चीजों की मदद से अपने घर को दें नया लुक

लाइटिंग का रखें विशेष ध्यान

home lighting

घर की खूबसूरती बिना लाइटिंग की अधूरी सी लगती है। ऐसे में अगर आप घर की खूबसूरती को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको लाइटिंग का विशेष ध्यान रखना चाहिए। चाहे वो घर हो या फिर बालकनी आप लाइट की मदद से अपने घर को और भी ज़्यादा खूबसूरत बना सकती है।

इसे भी पढ़ें:वॉल डेकोर के यह आईडियाज देंगे घर को एक न्यू व स्टाइलिश लुक

लाइट कलर का थीम चुनें

decorate small bedroom in budgetbb

नए साल की शुरुआत होने वाला है ऐसे में अब आपको भड़कीले कलर को छोड़ देना चाहिए। घर की सजावट के लिए आपको लाइट कलर का उपयोग करना चाहिए। जैसे की लाइट कलर के फर्नीचर के कवर, लाइट कलर के पर्दे और लाइट कलर के कुशन। इस तरह की चीज़ें आपके घर को और भी ज़्यादा खूबसूरत बना देती है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP