अमिताभ की नातिन नव्या नवेली ने कहा 'अपने घर में देखा है कि लड़कियों पर ही होती है घर चलाने की जिम्मेदारी'

नव्या नवेली नंदा को अक्सर महिलाओं के लिए बोलते हुए देखा गया है। हाल ही में उन्होनें एक वीडियो में जेंडर रोल्स के बारे में कई सारी बातें बताई हैं।

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-02-21, 20:15 IST
navya naveli nanda

अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा देखने में जितनी खूबसूरत हैं उतने ही बेबाकी से वह अपनी राय रखना भी जानती हैं। नव्या को हमेशा महिलाओं के लिए बोलते हुए देखा गया है। यही नहीं वह हमेशा अपने इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ यूजफुल पोस्ट करती रहती हैं। नव्या अपनी 'प्रोजेक्ट नवेली' पहल के माध्यम से देश भर में महिलाओं को सशक्त बनाने में सक्रिय रूप से लगी हुई हैं। वह महिलाओं के जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में हमेशा बात करती रहती हैं। साल 2021 में नव्या ने अपने प्राइवेट अकाउंट को पब्लिक किया है और तभी से वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

नव्या भी जेंडर रोल्स को लेकर हमेशा अपनी राय रखती हैं । हाल ही में उनकी एक वीडियों सोशल मीडिया अकांउट पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह एक बार फिर से महिलाओं के लिए स्टैंड लेती हुईं और पितृसत्ता समाज के दकियानुसी सोच के बारे में बता रही हैं।

जेंडर रोल के बारे में नव्या नवेली नंदा का वीडियो

अक्सर नव्या नवेली को अपनी बातों को बड़ी ही बेबाकी से रखते हुए देखा गया है। हाल ही में उनकी एक वीडियो सामने आई है जिसमें उन्होनें बताया कि हमेशा महिलाओं से ही घर चलाने और घर के सारे काम करने की उम्मीद की जाती है। इसके साथ ही उन्होनें कहा कि अब यह रवैया को बदलने का समय आ गया है।

नव्या ने बताया कि उन्होनें यह सब खुद अपने घर में होते हुए देखा है। जहां कोई भी मेहमान घर में आता है तो मां मुझसे मेहमानों के लिए कुछ लाने के लिए कहती हैं। यह बात भाई से नहीं कही जाती है और मैं एक होस्ट की तरह मेहमानों के सामने काम करती हूं। यह वीडियो SheThePeople के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया है।

जॉइंट फैमिली में सबसे ज्यादा होता है ऐसा

नव्या नवेली नंदा ने कहा कि यह सबसे ज्यादा जॉइंट फैमिली में होता है। जॉइंट फैमिली में अक्सर ऐसा होता है कि घर कैसे चलाना है, होस्ट कैसे करना है, मेहमानों की देखभाल की जिम्मेदारी हमेशा बेटियों पर ही डाली जाती है। लेकिन,मैनें कभी भी लड़कों पर इन सभी जिम्मेदारियों का बोझ नहीं देखा है। इससे महिलाओं को लगता है कि घर संभालने की जिम्मेदारी केवल उनकी ही है।

इस वीडियो के पोस्ट होने के कुछ समय बाद ही कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने खूब कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि अब समय आ गया है कि इन चीजों पर ध्यान दिया जाए। अन्य यूजर ने लिखा कि यह बात बिल्कुल सच है। एक यूजर ने बताया, 'जैसे चैरिटी की शुरुआत घर से होती है। सही परवरिश भी घर से ही शुरू हो जाती है। आप भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। ऐसा करते समय सावधान रहें।"

इसे भी पढ़ें:अमिताभ बच्‍चन की नातिन नव्‍या नवेली नंदा ने महिलाओं के लिए शुरू किया यह काम

कौन हैं नव्या नवेली नंदा?

navya ()

नव्या नवेली नंदा अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन हैं और श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की बेटी हैं। वह इंटरनेट पर काफी पॉपुलर हैं और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर काफी फॉलोअर्स हैं। नव्या फोर्डहम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और डिजिटल टेक्नोलॉजी एंज यूएक्स डिजाइन में मेजर हैं। हालांकि, उन्होनें अपना प्रोफेशन एक्टिंग नहीं चुना है।

इसे भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानती होंगी आप

इसके अलावा वह प्रोजेक्ट नवेली की फाउंडर हैं। प्रोजेक्ट नवेली एक गैर सरकारी संगठन है जो महिलाओं को सही साधन और अवसर प्रदान करके लैंगिक समानता की बात करता है। नव्या ने फैमिली बिजनेस एस्कॉर्ट्स ग्रुप में भी काम करने की इच्छा जाहिर की है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP