herzindagi
image

Nautapa kya Hai: नौतपा 2025 कब से शुरू हो रहा है? जानें इन 9 दिनों के बीच आखिर क्यों पड़ती है इतनी गर्मी और अपने घर को आप कैसे रख सकती हैं ठंडा

Nautapa 2025 Kab Hai: गर्मी का मौसम आते ही सूरज की तपिश बढ़ने लगती है और फिर नौतपा आ जाता है। इस साल नौ दिनों का यह दौर 25 मई से शुरू हो रहा है और इस दौरान भीषण गर्मी पड़ती है। ऐसे में, अब यह सवाल आता है कि आखिर नौतापा के दिनों में गर्मी पड़ने के पीछे क्या कारण है।
Editorial
Updated:- 2025-05-06, 17:06 IST

गर्मी का मौसम आते ही सूरज की तपिश बढ़ने लगती है। इसी बीच एक दौर नौतपा का भी आता है। साल 2025 में नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है और यह 9 दिनों तक रहता है। इन नौ दिनों में धरती पर गर्मी अपने चरम पर होती है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल ये उठ रहा है कि आखिर इस दौरान पड़ने वाली इतनी असहनीय क्यों होती है? आइए इस लेख में हम आपको बताते हैं कि नौतपा के दिनों में इतनी गर्मी पड़ने के पीछे क्या कारण है। इसके साथ ही, हम आपको कुछ ऐसे आसान और प्रभावी घरेलू उपाय भी बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने घर को इस तपती गर्मी में भी ठंडा रख सकती हैं। तो चलिए बिना देर किए नौतपा से जुड़ी जरूरी बात और गर्मी से राहत पाने के आसान तरीकों के बारे में जान लेते हैं।

नौतपा 2025 कब से कब तक है?

साल 2025 में नौतपा 25 मई से शुरू होगा। यह अवधि नौ दिनों तक चलेगी और 3 जून को समाप्त होगी। इस दौरान तेज धूप और लू चलने की संभावना है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी होता है। नौतपा के दौरान धरती सूर्य की तीव्र ऊष्मा को सोखती है, जो आगे चलकर मानसून की स्थितियों को अनुकूल बनाने में मदद करती है।

नौतपा में क्यों पड़ती है इतनी भीषण गर्मी?

Why temperature is increases while Nautapa

नौतपा उस अवधि को कहा जाता है, जब सूर्य ज्येष्ठ महीने में रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। यह नक्षत्र लगभग 15 दिनों तक रहता है, लेकिन इसके शुरुआती 9 दिनों में गर्मी अपने चरम पर होती है। यही वजह है कि इसे नौतपा कहा जाता है। इस दौरान सूर्य पृथ्वी के सबसे करीब होता है, जिसके कारण सूर्य की किरणें सीधी और तीव्र गति से धरती पर पड़ती हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी देखें तो मई के अंतिम सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी अपेक्षाकृत कम होती है। सीधी धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान तेजी से बढ़ता है और भीषण गर्मी का अनुभव होता है।

इसे भी पढ़ें- अभी से कूलर चलाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, अगर घर को ठंडा रखने के लिए ये हैक्स करेंगे फॉलो

नौतपा के दौरान अपने घर को ठंडा रखने के आसान उपाय

loo signs during nautapa

  • दिन में खिड़कियां और पर्दे बंद रखें: दिन के समय जब धूप तेज हो तो अपने घर की खिड़कियां और पर्दे बंद रखें। यह गर्मी को अंदर आने से रोकने में मदद करेगा। हल्के रंग के मोटे पर्दे गर्मी को परावर्तित करने में अधिक प्रभावी होते हैं।
  • रात में खिड़कियां खोलें: रात के समय जब मौसम थोड़ा ठंडा हो जाए तो खिड़कियां खोल दें ताकि ताज़ी हवा घर के अंदर आ सके। क्रॉस-वेंटिलेशन के लिए विपरीत दिशा की खिड़कियों को खोलना अधिक प्रभावी होगा।
  • पंखा और पानी का इस्तेमाल करें: टेबल फैन के सामने बर्फ से भरा कटोरा रखने से ठंडी हवा मिलती है। आप पंखे की हवा में गीले कपड़े या तौलिये को लटकाकर भी ठंडक महसूस कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या 2025 की गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? जानिए अप्रैल से जुलाई तक कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

  • पौधे लगाएं: घर के अंदर और बालकनी में पौधे लगाने से वातावरण ठंडा और नम रहता है। मनी प्लांट, तुलसी, और स्नेक प्लांट जैसे पौधे हवा को शुद्ध भी करते हैं।
  • छत को ठंडा रखें: यदि संभव हो तो छत पर सफेद रंग का पेंट करवाएं या चूना डालें, क्योंकि सफेद रंग धूप को परावर्तित करता है। शाम के समय छत पर पानी डालने से भी ठंडक मिलती है।
  • गीला पोछा लगाएं: दिन में दो-तीन बार घर के फर्श पर गीला पोछा लगाने से कमरे का तापमान कम होता है।

इसे भी पढ़ें- लू लगने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, दूसरा वाला दिखने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।