इस साल किस तारीख को मनाया जाएगा मुहर्रम, जानें मुसलमानों के लिए क्या है इसकी अहमियत

मुसलमानों के लिए मुहर्रम का महीना बेहद खास होता है। यह पैगंबर मुहम्मद के नवासे, इमाम हुसैन की शहादत के लिए जाना जाता है। इस बार मुहर्रम की शुरुआत 27 जून को सकती है, लेकिन अगर चांद का दीदार नहीं होता है, तो 28 जून को मुहर्रम की शुआत होगी।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-25, 13:42 IST
image

मुहर्रम मुसलमानों के सबसे खास त्योहारों में से एक है। यह इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना होता है। जैसे इंग्लिश कैलेंडर में नए साल की शुरुआत 1 जनवरी को होती है, वैसे ही इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक मोहर्रम पहला माना जाता है। शिया और सुन्नी मुसलमानों के बीच इस त्योहार का खास महत्व है। इसे मुख्य रूप से पैगंबर मुहम्मद के नवासे, इमाम हुसैन की शहादत के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं, इस साल किस तारीख को मोहर्रम की शुरुआत हो रही है और त्योहार किस दिन मनाया जाएगा।

कब है मुहर्रम?

What-is-Muharram-in-Islam

इस्लामिक जानकारों और कैलेंडर के मुताबिक इस साल 27 जून को मुहर्रम के महीने की शुरुआत हो सकती है। लेकिन यह पूरी तरह से चांद के दीदार पर डिपेंड करता है। अगर 27 को मुहर्रम के महीने की शुरुआत होती है, तो इसके 10वें दिन अशूरा यानी मुहर्रम का त्योहार मनाया जाएगा। अगर चांद नहीं नजर आता है, तो 28 जून को मुहर्रम की शुरुआत होगी,तो अशूरा 7 जुलाई को हो सकता है।आशूरा के दिन ही दुनिया भर में ताजियादारी की जाएगी।

मुहर्रम कैसे मनाया जाता है?

शिया मुसलमान

  • भले ही यह इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना होता है, लेकिन इस महीने को गम का महीना माना जाता है। मुहर्रम शिया और सुन्नी मुसलमान दोनों ही मनाते हैं, लेकिन इनके मनाने का तरीका थोड़ा अलग होता है।
  • शिया मुसलमान इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए शोक मनाते हैं।
  • मुहर्रम की पहली तारीख से ही शिया मुसलमान मस्जिद में इकट्ठा होते हैं। इस दौरान मस्जिद में कर्बला की घटना का जिक्र होता है और इमाम हुसैन की शहादत बयान की जाती है, जिसे सुनकर लोग रोते हैं और मातम मनाते हैं।
  • शोक व्यक्त करने के लिए शिया मुसलमान पूरे मुहर्रम महीने में काले कपड़े पहनते हैं।
  • कुछ शिया शोक व्यक्त करने के लिए जंजीरजनी और सीनाजनी करते हैं, यानी सीना पीटते हैं, और जंजीरों से खुद को मारते हैं। ऐसा करके वो इमाम हुसैन पर किए गए जुल्मों और मुश्किलों को महसूस करते हैं।
  • कुछ लोग पैदल यात्रा निकालते हुए इमाम हुसैन के बलिदान को याद करते हैं। लोगों को लंगर खिलाया जाता है। जगह-जगह शरबत और पानी बांटा जाता है।

सुन्नी मुसलमान

क्या है मुहर्रम का इतिहास?

When is Muharram

जानकारी के मुताबिक इस दिन पैगंबर मुहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत से जुड़ा है। इसी महीने में बादशाह यजीद ने इमाम हुसैन को कर्बला के मैदान में बंद कर दिया था। मुहर्रम के 10वें दिन इमाम हुसैन और उनके साथी शहीद हुए थे।

यह भी पढ़ें-DU से करना चाहती हैं ग्रेजुएशन? तो पहले ही जान लें दिल्ली विश्वविद्यालय में कौन-कौन से कोर्स हैं उपलब्ध

हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP