Which is the most expensive metal in the world:सोने की कीमत भले एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है। लेकिन, फिर भी यह दुनिया की सबसे महंगी धातु नहीं है। जी हां, यह पढ़कर या सुनकर हैरान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, यह बहुत आम है कि जब भी सबसे महंगी धातुओं की बात होती है जो ज्यादातर लोगों के जहन में सबसे पहले सोना, चांदी या प्लेटिनम का नाम आता है। मगर, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में ऐसे कई मेटल हैं जिनकी कीमत सोने-चांदी और प्लेटिनम से कई ज्यादा है।
आज हम यहां जिस धातु के बारे में बात करने जा रहे हैं उसे दुनिया का सबसे महंगा मेटल माना जाता है। इस मेटल के 1 मिलीग्राम की कीमत भी करोड़ों में जाती है। आइए, यहां जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी धातु क्या है और उसकी कीमत क्या है।
दुनिया की सबसे महंगी धातु का नाम क्या है?
बुलियन बाय पोस्ट नाम की वेबसाइट के मुताबिक, दुनिया की सबसे महंगी धातु का नाम कैलिफोर्नियम है। खासकर, आइसोटोप कैलिफोर्नियम-252 है। यह एक रेडियोएक्टिव मेटल है जो परमाणु रिएक्टरों में सिंथेटिकली प्रोड्यूस होता है। यह सोने और प्लेटिनम से कई गुना महंगी धातु है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैलिफोर्नियम की कीमत लगभग 27 मिलियन यूएस डॉलर प्रति ग्राम है।
क्यों इतना महंगा है कैलिफोर्नियम?

- सिंथेटिक प्रोडक्शन: कैलिफोर्नियम नेचुरल रूप से नहीं मिलता है। इसे स्पेशल कंडिशन में न्यूक्लियर रिएक्टर्स में बनाया जाता है।
- मुश्किल है प्रोसेस: इस धातु को बनाने के लिए काफी समय लगता है और यह बहुत महंगा प्रोसेस होता है। जिसमें एक्सपर्ट और तकनीक की जरूरत पड़ती है।
- संभालना मुश्किल: इसे बनाने के साथ-साथ संभालना भी बहुत मुश्किल होता है। इसे रखने के लिए सेफ्टी का पूरा ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि यह हाईली रिएक्टिव होता है।
इसे भी पढ़ें: क्यों दुबई में भारत से सस्ता मिलता है सोना, जानें एक बार में ड्यूटी फ्री कितना ला सकते हैं गोल्ड?
कहां-कहा होता है कैलिफोर्नियम का इस्तेमाल?
परमाणु रिएक्टर: कैलिफोर्नियम 252 को एक पॉवरफुल न्यूट्रान का सोर्स माना जाता है। इसका इस्तेमाल परमाणु रिएक्टरों को शुरू करने और एक्टिव रखने में किया जाता है।
तेल और गैस इंडस्ट्री: कैलिफोर्नियम का तेल और गैस इंडस्ट्रीज में भी किया जाता है।
खनन: इतना ही नहीं, कैलिफोर्नियम हमारे इस्तेमाल वाली धातु सोने-चांदी की खान का पता लगाने में भी मदद करता है।
मेडिकल इंडस्ट्री: दुनिया की सबसे महंगी धातु का इस्तेमाल अलग-अलग रिसर्च में भी किया जाता है। इसके अलावा कैलिफोर्नियम का इस्तेमाल कैंसर के ईलाज में भी होता है।
सोना-चांदी के अलावा दुनिया की सबसे महंगी धातु कौन-कौन सी है?
दुनिया में ऐसी कई धातु हैं जिनकी कीमत सोने, चांदी और प्लेटिनम से कई गुना ज्यादा है।
रोडियम: दुनिया की सबसे महंगी धातुओं में कैलिफोर्नियम के बाद रोडियम का नाम आता है।
हालांकि, यह कैलिफोर्नियम की तरह सिंथेटिक नहीं होता। बल्कि, यह प्लेटिनम की खानों से निकाला जाता है। इसके सबसे ज्यादा सोर्स साउथ अफ्रीका और रूस में हैं।
पालाडियम: यह भी एक प्योर मेटल है। यह निकल और तांबे की खान से स्मेलटिंग का प्रोसेस कर निकाला जाता है। पालाडियम का ज्यादातर इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने में किया जाता है। इसकी डिमांड और मौजूदा सोर्स की कमी की वजह से कीमतें सोने-चांदी से कई गुना ज्यादा हैं।
प्लेटिनम: इस धातु का इस्तेमाल ज्वेलरी बनाने के लेकर इंडस्ट्रीज में होता है। यही वजह है कि इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है।
इसे भी पढ़ें: कहीं आपने भी तो नहीं पहन रखा है नकली डायमंड? जानिए कैसे करें असली की पहचान
इरिडियम: प्लेटिनम की खान में यह धातु ज्यादातर पाई जाती है। यह बहुत ही कम मात्रा में धरती पर मौजूद है और अपनी कठोरता के लिए पहचानी जाती है। इरिडियम का इस्तेमाल इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा होता है, यही वजह है कि इसकी कीमतें सोने की कीमत से कई गुना ज्यादा होती है।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंटबॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों